नाहन। कोविड-19 के संकट के चलते महिला एवं बाल विकास विभाग राजगढ़ द्वारा 190 आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से करीब पांच हजार बच्चों और गर्भवती व धात्री महिलाओं को घर घर जाकर एक माह का संतुलित आहार उपलब्ध करवा दिया गया है ं। जिसकी पुष्टि बाल विकास परियोजना अधिकारी डॉ0 आभा पंवार ने की है । बता दें कि कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के कारण प्रदेश में सभी आंगनबाड़ी केंद्र बंद कर दिए गए थे । जिस कारण सरकार ने घर घर पर जाकर आहार बांटने के लिए विभाग को निर्देश दिए गए हैं । डॉ0 आभा पंवार…
Author: Himachal Varta
नाहन। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता व खाद्य आपूर्ति निगम के उपाध्यक्ष बलदेब तोमर ने कहा कि प्रदेश सरकार जिस प्रकार से आम लोगो को इस विकट परिस्थिति में सुविधाएं उपलब्ध करवा रही है उससे प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अन्य प्रदेशों के नेता भी तारीफ कर रहे हैं लेकिन कांग्रेस के नेताओ को यह हजम नही हो रहा है। कांग्रेस के नेता हर रोज अलग अलग बयान बाजी कर रहे हैं। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप राठौर कहते है कि कांग्रेस पार्टी प्रदेश के हर कोने में नजरें गड़ाए बैठे हैं इससे स्पष्ट होता है की कांग्रेस के नेता नजरें गड़ाने…
जिला सिरमौर में रविवार को बाजार पूरी तरह से बंद रहें, केवल दवाइयों की दुकानें खोलने की ही छूट रही वहीं, सुबह की सैर भी इस दिन प्रतिबंधित रहा, डीसी डॉ. आरके परुथी ने बताया कि सिरमौर जिला प्रशासन ने नोटिफिकेशन जारी की है, इसके तहत बाजार 5 घंटे की बजाय 7 घंटे खुले रहे। नाहन। सिरमौर जिला प्रशासन ने प्रत्येक रविवार को संपूर्ण कर्फ्यू का फैसला लिया है। ऐसे में जिला में रविवार को बाजार पूरी तरह से बंद रहे। केवल दवाइयों की दुकानें खोलने की ही छूट रहेगी। वहीं, सुबह की सैर भी इस दिन प्रतिबंधित रहा। रविवार…
नाहन। जिला सिरमौर में भारतीय खाद्य निगम द्वारा स्थापित की गई थी दो स्थानों कालाअम्ब और पावटा साहिब में पर पीछले 24 घन्टों में 14 हजार क्विंटल गेहूं खरीदी गई है। मण्डी सचिव ने बताया कि इस बार किसानों को गेहूं का रेट 1925 रूपये प्रति क्विंटल के हिसाब से दिया गया है। उन्होंने बताया कि किसानों को उनकी गेहूं की कीमत नकद दी गई है। उन्होंने कहा कि इस से पूर्व यहाँ के किसानों को अपनी उपज पडोसी प्रदेशों में बेचनी पडती थी जिसे की कमत उन्हें कभी भी नकद नहीं मिलती थी और कीमत वसूलने के लिए उन्हें…
नाहन। वैश्विक महामारी कोरोना के बीच लॉकडाउन और कर्फ्यू के चलते हिमाचल प्रदेश में किसानों बाागवानों को बड़ा नुकसान उठाना पड़ा है। लॉकडाउन के कारण मशरूम उत्पादकों को भी भारी नुकसान पहुंचा है और अब यह सरकार से मदद की गुहार लगा रहे है। लॉकडाउन के कारण मशरूम उत्पादक मशरूम की सप्लाई नहीं कर पाए जिससे उन्हें आर्थिक तौर पर बड़ा नुकसान उठाना पड़ा है मशरूम उत्पादकों का कहना है कि भारी मात्रा में मशरूम खराब हो गई। इनका कहना है कि ठीक है जैसे ही मशरूम का सीजन शुरू हुआ उसी समय देश भर के भीतर लॉक डाउन हो…
शिमला। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने मेजर अनूज सूद के परिजनों के साथ गहरी संवेदनाएं व्यक्त की हैं, जिन्होंने 2 मई, 2020 को जम्मू-कश्मीर के हंदवाड़ा में आतंकवादियों से मुठभेड़ के दौरान देश की सेवा करते हुए शहादत दी थी। मुख्यमंत्री ने उनके पिता ब्रिगेडियर (सेवानिवृत्त) सी.के. सूद को एक पत्र लिखकर कहा है कि 21, राष्ट्रीय राइफल्स की टीम का हिस्सा होते हुए मेजर अनूज सूद ने मुठभेड़ के दौरान अद्वितीय साहस और कत्र्तव्यनिष्ठा का उदाहरण प्रस्तुत किया है। उन्होंने कहा कि मेजर अनूज सूद एक सच्चे यौद्धा थे और देश के लिए उनके शौर्य और बलिदान को सदैव…
शिमला। राज्य सरकार ने चंबा जिला से संबंधित दो वर्षीय कोविड-19 पीड़ित बालिका के इलाज का सारा खर्च उठाने का फैसला लिया है जो दिल की बीमारी से भी पीड़ित है। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज यहां कहा कि चम्बा जिले की निवासी इस बालिका के दिल में छेद है और उसका इलाज केवल शल्य चिकित्सा से ही संभव है। उन्होंने कहा कि उसके परिवार की आर्थिक स्थिति को ध्यान में रखते हुए प्रदेश सरकार ने राज्य अथवा राज्य के बाहर ईलाज पर आने वाले खर्च को वहन करने का निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार…
चंडीगढ़। पंजाब सरकार ने आज एक आदेश जारी करके शिक्षा विभाग के 54 अधिकारियों और प्रिंसीपलों का तबादला कर दिया है। इसकी जानकारी देते हुए आज यहाँ शिक्षा विभाग के एक प्रवक्ता ने बताया कि शिक्षा मंत्री श्री विजय इंदर सिंगला की मंजूरी के बाद शिक्षा विभाग द्वारा इन तबादलों और तैनातियों की सूची जारी की गई है। प्रवक्ता के अनुसार जगजीत सिंह प्रिंसीपल जी.एस.एस.एस. पुखराली, रोपड़ को जि़ला शिक्षा अधिकारी (एस.एस.) पठानकोट में तैनात किया गया है। इसी तरह परमिन्दर सिंह बराड़, प्रिंसीपल जी.एस.एस.एस. बाजाखान, फऱीदकोट को जि़ला शिक्षा अधिकारी (एस.एस.) फऱीदकोट, हरदीप सिंह प्रिंसीपल जी.एस.एस.एस. काला नंगल, गुरदासपुर…