शिमला। जिला शिमला के चौपाल क्षेत्र के लोगों ने मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर को आज यहां विभिन्न कोविड-19 फंड के लिए 28.41 लाख रुपये के चैक भेंट किए। मुख्यमंत्री को एचपी एसडीएमए कोविड-19 स्टेट डिजास्टर रिस्पाॅंस फंड के लिए उत्तेज सिंह ने 15,01,000 रुपये, चौपाल के विधायक बलबीर सिंह वर्मा ने 1.21 लाख रुपये, मां कधासन गांव देउठी (बलसन) ने 51 हजार रुपये, चूड़ेश्वर सेवा समिति चौपाल ने 5.51 लाख रुपये, मैसर्ज अन्नपूर्णा एप्पल एसोसिएटस में 51 हजार, गांव मड़ावग के राकेश छाजटा ने 40 हजार रुपये, मुस्लिम सिटीजन ग्रुप कुम्दा देवट ने 35,500 रुपये, कमला चौहान ने 21,000 रुपये…
Author: Himachal Varta
शिमला। प्रदेश सरकार ने राज्य में वरिष्ठ नागरिकों एवं आम लोगों की सुविधा तथा प्रातः भ्रमण के लिए कर्फ्यू के दौरान रविवार से प्रातः 5ः30 से 7 बजे तक प्रतिदिन छूट देने का निर्णय लिया है। यह जानकारी मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने कोविड-19 के दृष्टिगत आज शिमला से वीडियो काॅन्फ्रेंस के माध्यम से सभी उपायुक्तों, पुलिस अधीक्षकों तथा मुख्य चिकित्सा अधिकारियों के साथ बैठक के दौरान दी। राज्य सरकार ने कर्फ्यू के दौरान वर्तमान में तीन घंटों के बजाए सोमवार से चार घंटों की छूट देने का निर्णय लिया है। इस निर्णय से न केवल सामाजिक दूरी बनाए रखने…
सिरमौर में 1 अप्रैल से लेकर अभी तक लगभग 1500 होम डिलीवरी की गई नाहन। कोरोना महामारी के मद्देनजर लगाए गए देशव्यापी लॉकडाउन में किसी मरीज को कोई परेशानी का सामना न करना पड़े इसलिए हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा सीएम एचपी एसेंशियल मेडिसिन हेल्पलाइन चलायी गयी है जो प्रदेशभर में लोगों के लिए इस मुश्किल घडी में वरदान साबित हुई है। जिला प्रशासन सिरमौर द्वारा भी लोगों के लिए मेडिसिन हेल्पलाइन चलायी गई है जिसमे जिला के विभिन्न खण्डों में मेडिसिन स्टोर के नंबर लोगों से साँझा किये गए हैं जिनपर फोन करने के बाद लोगों को दूर दराज…
शिमला। हिमाचल में लॉकडाउन से गहराए आर्थिक संकट के बीच राहत भरी खबर आई है। धीरे-धीरे जीवन पटरी पर लौटने लगा है। उद्योगों की रफ्तार भी बढ़ने लगी है। 20 अप्रैल को जारी प्रशासनिक आदेशों के बाद सिरमौर में लगभग 250 उद्योगों में उत्पादन शुरू हो गया है। हालांकि, सामाजिक दूरी बनाए रखने को फिलहाल 40 से 50 फीसदी उत्पादन ही हो रहा है, लेकिन करीब साढ़े 12 हजार कामगार व कर्मचारी लौट आए हैं। इसके अलावा सरकार के उपक्रम सीमेंट कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया, करीब चार मिनी सीमेंट प्लांट और रसोई गैस सिलिंडर बनाने वाली इकाइयों को भी मंजूरी दी…
शिमला। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने तेलंगाना प्रशासन को हमीरपुर जिले के टौणीदेवी के ललियार गाँव निवासी ललित कुमार की सहायता करने के लिए धन्यवाद किया, जो कर्फ्यू के कारण कुकटपल्ली में फंसे हुए थे और वहां ओमानी अस्पताल में उनकी एपेन्डेक्टाॅमी की सर्जरी की गई। मुख्यमंत्री ने तेलंगाना पुलिस के इंस्पेक्टर बी लक्ष्मी नारायण रेड्डी की भी सराहना की जिन्होंने मानवता का सर्वोच्च उदाहरण स्थापित करते हुए सर्जरी के लिए अपनी जेब से 20,000 रूपये अस्पताल अधिकारियों को दिए। तेलंगाना प्रशासन द्वारा निरीक्षक की तैनाती, ललित कुमार की मदद करने के लिए की गई थी। बी लक्ष्मी नारायण रेड्डी…
शिमला। जिला प्रशासन किन्नौर कोविड-19 महामारी से निपटने के लिए प्रदेश में कफ्र्यू के दौरान मजदूरांे विशेषकर प्रवासी मजदूरों को राहत प्रदान करने के लिए तत्परता से कार्य कर रहा है। जरूरतमंद प्रवासी मजदूराें की पहचान कर उन्हें हर सम्भव सहायता प्रदान की जा रही है। जिन मजदूरों व कामगारों के पास रहने के लिए कोई स्थान नहीं है, उन्हें जिला प्रशासन द्वारा रहने व भोजन की सुविधा प्रदान की जा रही है। जिला के कल्पा स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला तथा रल्ली में प्रवासी मजदूरों के लिए राहत शिविर स्थापित किये गये हैं, जहां उन्हें खाद्य सामग्री के साथ…
शिमला। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग द्वारा कोविड-19 के कारण उत्पन्न स्थिति में उपभोक्ताओं को राहत प्रदान करने के लिए कई प्रयास किए जा रहे हैं। विभाग के एक प्रवक्ता ने आज यहां जानकारी दी कि मुख्यमंत्री द्वारा की गई घोषणा के अनुसार राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के लाभार्थियों को अप्रैल तथा मई, 2020 का गेहूं व चावल का कोटा अग्रिम रूप से अप्रैल माह में प्रदान किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि 23130.24 मीट्रिक टन गेहूं का आटा तथा 17822.714 मीट्रिक टन चावल राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के लाभार्थियों को दो माह और 18500 मीट्रिक टन…
कल से लोग सुबह 5ः30 बजे से 7 बजे तक कर सकेंगे सैर नाहन। जिला प्रशासन सिरमौर ने कर्फ्यू में दी गई ढील को बढ़ाने का निर्णय लिया है जिसके तहत सोमवार यानि 27 अप्रैल से जरूरी वस्तुओं की दुकानें सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक प्रतिदिन खुली रहेंगी। इसके अतिरिक्त, सुबह सैर करने के लिए भी लोगों को अनुमति दी गयी है। जिला दण्डाधिकारी सिरमौर डॉ आर के परुथी ने बताया कि जिला में सोमवार यानि 27 अप्रैल से जरूरी वस्तुओं की दुकानों को खोलने का समय सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक कर दिया…