Author: Himachal Varta

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने रमजान के पवित्र महीने की शुरुआत पर लोगों को शुभकामनाएं दी हैं। प्रधानमंत्री ने कहा, “रमजान मुबारक! मैं सभी की सुरक्षा, कल्याण और समृद्धि के लिए प्रार्थना करता हूं। यह पवित्र महीना अपने साथ प्रचुरता में करूणा, सौहार्द और सहानुभूति लेकर आए। हमारी यही कामना है कि हम कोविड-19 के खिलाफ चल रही लड़ाई में एक निर्णायक जीत हासिल करें और एक निरोग ग्रह का निर्माण करें।”

Read More

नाहन। प्रशासन सिरमौर ने रविवार यानी 26 अप्रैल 2020 को सम्पूर्ण बंद रखने का निर्णय लिया है। इस बारे में जानकारी देते हुए जिला दण्डाधिकारी सिरमौर डॉ आर के परुथी ने बताया कि यह निर्णय कोरोना वायरस के संभावित संक्रमण को रोकने के मद्देनजर लिया गया है। पूर्णतः बंद के दौरान जिला में मेडिकल स्टोर और मेडिकल इमरजेंसी की दुकानों को छोड़कर सभी वाणिज्यिक संस्थान बंद रहेंगे जिसमेंं ज़रूरी वस्तुओं की दुकानें भी शामिल हैं। उन्होंने जिला के लोगों से अपील करते हुए कहा कि वह इस बंद को सफल बनाने में जिला प्रशासन का पूरा सहयोग करें और रविवार…

Read More

प्रधानमंत्री ने चिकित्सा उत्पादों सहित आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति बनाए रखने के लिए सिंगापुर को हरसंभव सहयोग देने का वादा किया नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और सिंगापुर के प्रधानमंत्री माननीय ली सिएन लूंग के बीच 23 अप्रैल, 2020 को टेलीफोन पर बातचीत हुई। दोनों राजनेताओं ने कोविड-19 महामारी से उत्पन्न स्वास्थ्य और आर्थिक चुनौतियों पर अपने-अपने विचारों का आदान-प्रदान किया। इसके साथ ही दोनों राजनेताओं ने अपने-अपने देशों में महामारी और इसके आर्थिक एवं सामाजिक प्रभावों से निपटने के लिए अपनाए जा रहे उपायों पर एक-दूसरे को अपडेट किया। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने चिकित्सा उत्पादों सहित आवश्यक…

Read More

चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने निजी स्कूलों को निर्देश दिए हैं कि फिलहाल वे विद्यार्थियों से केवल ट्यूशन फीस ही लें, बिल्डिंग फंड, रखरखाव फंड, एडमिशन फीस, कंप्यूटर फीस आदि अन्य फंड न लें। अगर सरकार द्वारा जारी हिदायतों का उल्लंघन किया गया तो उस स्कूल के खिलाफ हरियाणा शिक्षा नियमावली 2003 के नियम 158 के अनुसार कार्रवाई की जाएगी। हरियाणा स्कूल शिक्षा विभाग के एक प्रवक्ता ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि विभाग ने राज्य के सभी जिला शिक्षा अधिकारियों व जिला मौलिक शिक्षा अधिकारियों को कोविड-19 के दृष्टिगत निजी स्कूलों द्वारा ली जाने वाली फीस से…

Read More

चंडीगढ़। हरियाणा के सहकारिता मंत्री डॉ बनवारी लाल ने आज भगवान परशुराम जयंती की पूर्व संध्या पर प्रदेशवासियों को बधाई व शुभकामनाएं देते हुए आग्रह किया है कि कोविड-19 महामारी के मद्देनजर सभी लोग अपने घरों में ही रहकर परशुराम जयंती को मनायें। उन्होंने कहा कि राज्य के सभी लोग इस दौरान सोशल डिस्टैनसिंग (सामाजिक दूरी) तथा लॉकडाउन (तालाबंदी) के नियमों का पालन करें ताकि नोवेल कोरोना वायरस के संक्रमण से आप स्वयं भी बचें और अपने परिवार को भी बचायें। उन्होंने समर्थ व क्षमतावान लोगों से भी आहवान करते हुए कहा कि सामाजिक दूरी का पालन करते हुए गरीब,…

Read More

शिमला। प्रदेश सरकार ने राज्य में कोरोना महामारी के दृष्टिगत लगाए गए कफ्र्यू के दौरान विद्यार्थियों के लिए घर पर अध्यापन सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए ‘हर घर पाठशाला’ कार्यक्रम आंरभ किया है, ताकि विद्यार्थियों की शिक्षा जारी रहे। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने आज यहां शिक्षा विभाग की बैठक की अध्यक्षता करते हुए यह जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस कार्यक्रम के तहत अधिक से अधिक विद्यार्थियों को विभिन्न कार्यक्रमों का उपयोग कर शिक्षा प्रदान की जा रही है। उन्होंने कहा कि दूरदर्शन शिमला पर प्रतिदिन 10वीं तथा 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए तीन घंटे के कार्यक्रम के…

Read More

घर पर ही नमाज़ अदा करने का किया आग्रह शिमला। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने प्रदेश के लोगों विशेषकर मुस्लिम समुदाय को रमजान का महीना शुरू होने पर शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने आशा व्यक्त की है कि यह महीना समाज में सौहार्द, खुशहाली तथा भाईचारे की भावना को बढ़ावा देगा। मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कोविड-19 महामारी के दृष्टिगत मुस्लिम समुदाय से घर पर ही नमाज अदा करने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि यह कदम सभी नागरिकों की सुरक्षा के लिए आवश्यक है तथा यह ईश्वर तथा मानवता के प्रति सच्ची सेवा है।

Read More

शिमला। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग द्वारा कोविड-19 के कारण उत्पन्न स्थिति में उपभोक्ताओं को राहत प्रदान करने के लिए कई प्रयास किए जा रहे हैं। विभाग के एक प्रवक्ता ने आज यहां जानकारी दी कि मुख्यमंत्री द्वारा की गई घोषणा के अनुसार राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के लाभार्थियों को अप्रैल तथा मई, 2020 का गेहूं व चावल का कोटा अग्रिम रूप से अप्रैल माह में प्रदान किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि 23130.24 मीट्रिक टन गेहूं का आटा तथा 17822.714 मीट्रिक टन चावल राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के लाभार्थियों को दो माह और 18500 मीट्रिक टन…

Read More