नाहन। पांवटा साहिब में यमुना के किनारे श्मशानघाट के नीचे एक थैले में करीब पांच महीने के नवजात का शव मिला है। ममता को तार-तार करने वाली इस घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगामी कारवाई में जुट गई है। जानकारी के मुताबिक यमुना के किनारे श्मशानघाट के नीचे कुछ बच्चे नदी में नहा रहे थे कि अचानक ही उनकी नजर एक बायोमेडिकल वेस्ट के थैले पर पड़ी। बच्चों ने पूजा का सामान आदि समझकर उसे खोला तो उसमें लगभग पांच महीने का नवजात शिशु था, जिसकी सूचना पुलिस को…
Author: Himachal Varta
नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने अंतर्राष्ट्रीय पृथ्वी दिवस के अवसर पर धरती माता का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने टि्वटर पर लिखा, ‘अंतरराष्ट्रीय पृथ्वी दिवस पर हम सभी हमारी देखभाल और करुणा के लिए अपने ग्रह का आभार व्यक्त करते हैं। चलिए एक स्वच्छ, स्वस्थ और अधिक समृद्ध ग्रह बनाने की ओर काम करने का संकल्प लें। कोविड-19 को हराने के लिए अग्रिम मोर्चे पर काम कर रहे सभी लोगों का आभार।’
नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने आज आयरलैंड के महामहिम प्रधानमंत्री डॉ. लियो वाराडकर के साथ टेलीफोन पर बातचीत के दौरान कोविड-19 महामारी की स्थिति और इसके स्वास्थ्य एवं आर्थिक प्रभाव को नियंत्रित करने में दोनों देशों द्वारा उठाए गए कदमों पर विचार-विमर्श किया। प्रधानमंत्री वाराडकर ने आयरलैंड में संक्रमण से लड़ाई में भारतीय मूल के चिकित्सकों और नर्सों द्वारा निभाई गई भूमिका की सराहना की। प्रधानमंत्री ने आयरलैंड में उपस्थित भारतीय नागरिकों की देखभाल और सहयोग दिए जाने पर प्रधानमंत्री वाराडकर का आभार प्रकट किया और भारत में मौजूद आयरलैंड के नागरिकों को इसी तरह की सुविधाएं देने…
डिप्टी कमिश्नर ने दानी सज्जनों की प्रशंसा की होशियारपुर/चंडीगढ़। कोविड-19 के मद्देनजर श्री टी.एस. गुप्ता(सेवा मुक्त आई.ए.एस) व उनकी धर्मपत्ननी श्रीमती करिश्मा गुप्ता की ओर से जिला रैड क्रास सोसायटी को एक लाख रुपए का योगदान दिया गया है ताकि कोरोना वायरस के बचाव के लिए कदम उठाए जा सकें। डिप्टी कमिश्नर श्रीमती अपनीत रियात ने दानी सज्जनों की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस नाजुक दौर में जरुरतमंदों की मदद के लिए दिया जा रहा योगदान प्रशंसनीय प्रयास है। उन्होंने कहा कि रैड क्रास सोसायटी की ओर से जहां इस मुश्किल घड़ी में जरुरतमंदों को फूड पैकेट बांटे जा…
स्वास्थ्य मंत्री ने आइसोलेशन केंद्र से बाहर आए 16 साल के युवक को दी शुभकामनाएँ जिला पुलिस ने अस्पताल के स्टाफ का फूलों की वर्षा और ताली के साथ किया धन्यवाद चंडीगढ़। जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की कड़ी मेहनत के चलते शहीद भगत सिंह नगर आज कोरोना मुक्त होने वाला पंजाब का पहला जिला बन गया है। कोरोना प्रभावित इस जिले का अठारहवां मरीज जसकरन सिंह भी आज ठीक होने के बाद घर रवाना हो गया। स. बलबीर सिंह सिद्धू ने स्वस्थ हुए मरीजों को तंदुरुस्त जीवन की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि ये सभी व्यक्ति अब कोरोना प्रभावित…
सुचारु ढंग से की जा रही है गेहूं की खरीद: डिप्टी कमिश्नर मार्किट कमेटी व खरीद एजेंसियों को मंडियों में तिरपालों का पर्याप्त स्टाक यकीनी बनाने के दिए निर्देश किसी भी जानकारी लेने के लिए किसान कंट्रोल रुम के नंबर 01882-22663 पर कर सकते हैं संपर्क होशियारपुर/चंडीगढ़। डिप्टी कमिश्नर श्रीमती अपनीत रियात ने बताया कि जिले की मंडियों में सुचारु ढंग से गेहूं खरीद की जा रही है। उन्होंने बताया कि अब तक अलग-अलग एजेंसियों की ओर से 20413 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद कर ली गई है। उन्होंने बताया कि पनग्रेन की ओर से 4944 मीट्रिक टन, मार्कफैड की…
वाहन सैनेटाईजेशन टनल के संचालन पर होगा राशि का उपयोग नाहन। मैन काईड फार्मा पांवटा साहिब के निदेशक श्री वी.पी.एस. ठाकुर ने आज यहां उपायुक्त कार्यालय में उपायुक्त सिरमौर डॉ आर.के. परुथी को 10 लाख रूपये की राशि का चैक भेंट किया। यह जानकारी देते हुए महा प्रबन्धक जिला उद्योग केन्द्र नाहन श्री जी.एस. चौहान ने बताया कि इस राशि का उपयोग जिला सिरमौर के पांवटा में वाहनाें को सैनेटाईज करने के लिए स्थापित की गई टनल के संचालन पर आने वाले व्यय के लिए किया जायेगा। उन्होंने बताया कि भेंट की गई इस राशि से आगामी 3 मई तक…
नाहन। जिला दण्डाधिकारी सिरमौर डॉ आर के परुथी ने आदेश जारी करते हुए बताया की जिला में आईसीडीएस प्रोजेक्ट्स के बाल विकास परियोजना अधिकारियों को आगामी आदेशों तक घरेलु हिंसा की शिकार महिलाओं की शिकायतों के निपटारे के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। डॉ परुथी ने बताया कि कोविड-19 के तहत लॉकडाउन और कर्फ्यू की वजह से घरेलु हिंसा से पीड़ित महिलाएं अपनी समस्या के समाधान के लिए कहीं जा नहीं सकती इसलिए प्रशासन ने उनकी सुविधा के लिए यह कदम उठाया है। उन्होंने बताया कि नोडल अधिकारीयों द्वारा प्राप्त शिकायतों का निपटारा घरेलू हिंसा से महिला संरक्षण…