शिमला। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने कहा कि राज्य में कोविड-19 महामारी से निपटने के लिए 24 मार्च, 2020 को राज्य सरकार द्वारा हि.प्र. कोविड-19 राज्य आपदा प्रतिक्रिया निधि का गठन किया गया है। उन्होंने कहा कि इस फंड में राज्य के लोगों ने भरपूर योगदान दिया है और 21 अप्रैल, 2020 तक इस फंड में 20 करोड़ 16 लाख 64 हजार रुपये एकत्रित हो चुके हैं। जय राम ठाकुर ने इस फंड में लोगों द्वारा दिए गए सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया और कहा कि यह राशि कोविड-19 महामारी के दौरान लोगों को सहायता प्रदान करने में सहायक…
Author: Himachal Varta
शिमला। कृषि मंत्री डाॅ. राम लाल मारकंडा ने कहा कि देश में कोरोना महामारी के दृष्टिगत केंद्र सरकार द्वारा किसानों को अपना उत्पाद आसानी से मंडियों में भेजने के लिए किसान रथ नाम से एक मोबाइल एप्लिकेशन विकसित की गई है। उन्होंने कहा कि यह किसान रथ ऐप, किसान का अपना वाहन होगा और इससे किसानों और व्यापारियों को अपने कृषि उत्पादों की ढुलाई के लिए उचित वाहन सुविधा चिन्हित करने में सहायता मिलेगी। मंत्री ने राज्य के किसानों से इस किसान रथ ऐप को डाउनलोड करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि यह एप्लिकेशन हिंदी भाषा में भी…
शिमला। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर को आज यहां अभियोजन विभाग के निदेशक नंद लाल सेन और संयुक्त निदेशक जगदीश कंवर द्वारा विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों की ओर से ‘एचपी एसडीएमए कोविड-19’ राज्य आपदा रिस्पाॅंस फंड के लिए 4,40,115 रुपये का बैंक ड्राफ्ट भेंट किया। मुख्यमंत्री ने उनका आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह अंशदान गरीब व जरूरतमंदों की सहायता करने में सहायक सिद्ध होगा।
शिमला। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज यहां जल जीवन मिशन की समीक्षा हेतु आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि केन्द्र सरकार द्वारा आरम्भ जल जीवन मिशन का उद्देश्य न केवल सभी घरों को नल के माध्यम से स्वच्छ पेयजल उपलब्ध करवाना है, बल्कि स्थानीय जल स्रोतों के उचित प्रबंधन को बढ़ावा देना भी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में जल जीवन मिशन के शुभारंभ के समय प्रदेश के लगभग 57 प्रतिशत घरों को कवर किया जा चुका था। उन्होंने कहा कि योजना का फोकस पेयजल आपूर्ति लाइनों के आधारभूत ढ़ाचे को मजबूत करके 31 अगस्त, 2022…
शिमला। प्रदेश के नामी व्यवसायी और आॅपटीमाइज मीडिया ग्रुप एवं शुगलू ग्र्रुप के संस्थापक लक्ष्मी दत्त शर्मा ने मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए 11 लाख रुपये का एक चैक मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को भेंट किया। सिरमौर जिला के मंधारा गांव से संबंध रखने वाले लक्ष्मी दत्त शर्मा को उनके कार्य के लिए कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए जा चुके हैं और वे कई वर्षांे से विभिन्न सामाजिक एवं मानवीय गतिविधियों में सक्रिय रूप से जुड़े हैं। वर्तमान में वह सिरमौर जिला की फ्लाॅरबाॅल एसोसिएशन के अध्यक्ष भी हैं। मुख्यमंत्री ने इस पुनीत कार्य के लिए लक्ष्मी दत्त शर्मा…
जिला मे जन कार्यो को करने मे कुछ शर्तो के साथ होगी छूट नाहन। जिला प्रशासन सिरमौर द्वारा 20 अप्रैल 2020 को जारी किए गये आदेशों मे आंशिक सशोधन तथा जन कार्यों के मानक संचालन प्रकियाओं में कुछ शर्तों को जोड़ा गया है जिसका अनुपालन सम्बंधित विभागों व प्राधिकारियों द्वारा सुनिश्चित किया जायेगा। जारी आदेशों के अनुसार दवाईयों की दुकानों के साथ -साथ चश्मे की दुकानें भी सुबह 10.30 बजे से दोपहर 1.30 बजे तक प्रतिदिन खुली रहेगी। इसी प्रकार लोक निर्माण विभाग के 100 कार्यो को जिला के पांच खण्डों नाहन, राजगढ, पांवटा साहिब, सगडाहं और शिलाई में शुरू…
नाहन। बीते गत दिवस पुलिस चौकी की पुलिस टीम गश्त के दौरान सिंघपुरा चौक के पास मौजूद थी तो पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर एक व्यक्ति नौशाद अहमद निवासी भगानी, तहसील पाओंटा साहिब जो की करियाने की दुकान करता है के कब्जे से 350 capsules of Pervorin Spas & 144 Capsules of Spasmo Proxyvon Plus Total 494 Capsules बरामद किए। जिस पर उपरोक्त नौशाद अहमद को गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध पुलिस थाना पुरुवाला मे मामला दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।
नाहन। बीते गत दिवस पुलिस थाना रेणुका जी की पुलिस टीम गश्त के दौरान बिजली कॉलोनी में मौजूद थी तो एक व्यक्ति राजेश कुमार निवासी धीडा, तहसील नाहन ने सुबह 10.25 बजे अपनी सब्जी की दुकान खोल रखी थी व ग्राहकों को सब्जी बेच रहा था जो की लॉकडाउन व कर्फ्यू के दौरान दुकान खोल कर ग्राहकों को समान बेच रहा था जोकि सरकार के आदेशों की अवहेलना करते हुए पाया गया। जिस पर उपरोक्त दुकान दार राजेश कुमार के विरुद्ध पर पुलिस थाना रेणुका जी मे मामला दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।