नाहन। कोविड-19 महामारी से लड़ने में जिला प्रशासन का सहयोग करने के लिए आज एचआरटीसी वेलफेयर सोसाइटी नाहन द्वारा 51,000 रुपये का चेक उपायुक्त सिरमौर डॉ आर के परुथी को भेंट किया गया। एचआरटीसी वेलफेयर सोसाइटी नाहन की तरफ से क्षेत्रीय प्रबंधक नाहन रशीद शेख ने आज डॉ परुथी को यह चेक उनके कार्यालय में भेंट किया जोकि DC SIRMAUR COVID RELIEF FUND में जायेगा। डॉ परुथी ने एचआरटीसी वेलफेयर सोसाइटी नाहन का धन्यवाद करते हुए कहा की संकट की इस घडी में एचआरटीसी वेलफेयर सोसाइटी द्वारा यह सहयोग बेहद सराहनीय है। उन्होंने अन्य संस्थाओं और समितियों से भी इस…
Author: Himachal Varta
नाहन। जिला दण्डाधिकारी सिरमौर डॉ आर के परुथी ने आज आदेश जारी करते हुए कहा है कि जिला में अगर कोई धार्मिक संस्थान लाउडस्पीकर का प्रयोग करता है तो सम्बंधित संस्थान के खिलाफ कानूनी कार्यवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि कोरोना महामारी के मद्देनजर जिला में कर्फ्यू लगाया गया है और इस दौरान ऐसा देखा गया है कि कुछ धार्मिक संस्थानों में लाउडस्पीकर का प्रयोग किया जा रहा है जिससे भीड़ के इकठे होने की आशंका बनी रहती है। डॉ परुथी ने बताया कि अगर कोई धार्मिक संस्थान लाउडस्पीकर का प्रयोग करता हुआ पाया गया तो सम्बंधित संस्थान के खिलाफ…
कोरोना वायरस पर नकेल कसने के लिए जिला प्रशासन की ओर से उठाए गए कदम सराहनीय लॉकडाउन का एक माह: सुचारु ढंग से घरों तक मुहैया करवाई गई जरुरी वस्तुएं डोर टू डोर पेंशन की सुविधा, जम्मू-कश्मीर से संबंधित व गुज्जर भाईचारे के परिवार का थामा हाथ स्वास्थ्य सेवाओं के लिए आई.एम.ए. से बैठक कर प्राइनेट डाक्टरों के मोबाइल नंबर किए सार्वजनिक जिले के 1403 गांवों ने अपनाया स्व-एकांतवास लॉकडाउन के दौरान विदेशी महिला को दिल्ली पहुंचाया होशियारपुर/चंडीगढ़। लॉकडाउन को आज करीब एक माह हो गया है व इस समय के दौरान जिला होशियारपुर देश में कोरोना के खिलाफ जंग…
उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्ती से निपटा जाएगा: जिला मैजिस्ट्रेट होशियारपुर/चंडीगढ़। जिला मैजिस्ट्रेट-कम- डिप्टी कमिश्नर श्रीमती अपनीत रियात ने बताया कि कोविड-19(कोरोना वायरस)को फैलने से रोकने के लिए लोगों की सुरक्षा के लिए लगाए गए कर्फ्यू का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि अभी तक जिले में कुल 460 मामले दर्ज किए गए हैं व 665 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। जिला मैजिस्ट्रेट ने बताया कि इसके अलावा 159 वाहनों को भी जब्त किया गया है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग व जिला प्रशासन ने जिन नागरिकों को कोरोना वायरस…
सुचारु ढंग से की जा रही है गेहूं की खरीद: डिप्टी कमिश्नर मार्किट कमेटी व खरीद एजेंसियों को मंडियों में तिरपालों का पर्याप्त स्टाक यकीनी बनाने के दिए निर्देश किसी भी जानकारी लेने के लिए किसान कंट्रोल रुम के नंबर 01882-22663 पर कर सकते हैं संपर्क होशियारपुर/चंडीगढ़। डिप्टी कमिश्नर श्रीमती अपनीत रियात ने बताया कि जिले की मंडियों में सुचारु ढंग से गेहूं खरीद की जा रही है। उन्होंने बताया कि अब तक अलग-अलग एजेंसियों की ओर से 15723 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद कर ली गई है। उन्होंने बताया कि पनग्रेन की ओर से 3474 मीट्रिक टन, मार्कफैड की…
चण्डीगढ़। हरियाणा की मुख्य सचिव श्रीमती केशनी आनंद अरोड़ा ने अच्छी गुणवत्ता के सूती कपड़े के मास्क तैयार करके जिला प्रशासन और गैर सरकारी संगठनों को नाममात्र मूल्य पर उपलब्ध करवाने की कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग की पहल एवं प्रयासों की सराहना की है। कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग के महानिदेशक श्री राकेश गुप्ता ने आज यहां यह जानकारी देते हुए बताया कि मुख्य सचिव को आज उनके कार्यालय में विभिन्न औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) के क्राफ्ट अनुदेशकों द्वारा तैयार किए गए विभिन्न डिजाइन के मास्क भेंट किए गए। मुख्य सचिव ने तुरंत ही हरियाणा सिविल सचिवालय…
नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने अंतर्राष्ट्रीय पृथ्वी दिवस के अवसर पर धरती माता का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने टि्वटर पर लिखा, ‘अंतरराष्ट्रीय पृथ्वी दिवस पर हम सभी हमारी देखभाल और करुणा के लिए अपने ग्रह का आभार व्यक्त करते हैं। चलिए एक स्वच्छ, स्वस्थ और अधिक समृद्ध ग्रह बनाने की ओर काम करने का संकल्प लें। कोविड-19 को हराने के लिए अग्रिम मोर्चे पर काम कर रहे सभी लोगों का आभार।’
डिप्टी कमिश्नर ने दानी सज्जनों की प्रशंसा की होशियारपुर/चंडीगढ़। कोविड-19 के मद्देनजर श्री प्रेमप्रीत सिंह व श्री कमलजीत सिंह की ओर से जिला रैड क्रास सोसायटी को एक लाख रुपए का योगदान दिया गया है ताकि कोरोना वायरस के बचाव के लिए कदम उठाए जा सकें। एक लाख रुपए का यह चैक उक्त दानी सज्जनों की ओर से डिप्टी कमिश्नर-कम-प्रधान जिला रैड क्रास सोसायटी श्रीमती अपनीत रियात को सौंपा गया। डिप्टी कमिश्नर ने दानी सज्जनों की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस नाजुक दौर में दिया गया योगदान प्रशंसनीय है। उन्होंने कहा कि रैड क्रास सोसायटी की ओर से जहां…