शिमला। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज यहां कोरोना वायरस के दृष्टिगत प्रदेश के सभी उपायुक्तों, पुलिस अधीक्षकों और राज्य के मुख्य चिकित्सा अधिकारियों से वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक करते हुए निर्देश दिये कि सभी जिलों में किसी भी स्थिति से निपटने के लिए आइसोलेशन केंद्रों के लिए प्रभावी और व्यवस्थित योजना तैयार की जाएं। मुख्यमंत्री ने कहा कि हाॅटस्पाॅट क्षेत्रों से आवाजाही को पूरी तरह प्रतिबंधित किया जाए ताकि कोरोना वायरस को राज्य के अन्य हिस्सों में फैलने से रोका जा सके। उन्होंने कहा कि सभी क्वारंटीन केंद्रों को संबंधित विभागों को सौंपने से पहले उन्हें अच्छी…
Author: Himachal Varta
शिमला। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर को एचपी आईएएस ऑफिसर्ज वाइव्स एसोसिएशन द्वारा 4.50 लाख रुपये का चेक ‘एचपी एसडीएमए कोविड-19’ राज्य आपदा रिस्पाॅंस फंड में भेंट किया। मुख्यमंत्री ने इस योगदान के लिए एसोसिएशन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह अंशदान गरीब व जरूरतमंदों की सहायता करने में सहायक सिद्ध होगा।
नई दिल्ली/शिमला। हिमाचल के किसानों और बागवानों के लिए आज बहुत बुरी खबर है। कोरोना वायरस से दिल्ली की आजादपुर सब्जी मंडी के कारोबारी की मौत के बाद हड़कंप मच गया है। दिल्ली के अलावा पंजाब, हरियाणा और गुजरात की मंडियों को बंद कर दिया गया है। इससे हिमाचल का करोड़ों रुपये का मटर फंस गया है। गाजीपुर, केशवपुर और ओखला मंडी भी बंद हो गई है। इसके अलावा करनाल, पानीपत, लुधियाना, गुजरात की अहमदाबाद और सूरत मंडियों में भी कारोबार बंद हो गया है। अहमदाबाद सब्जी मंडी में चार कारोबारी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। शिमला से देश की…
ददाहू/सिरमौर। लॉकडाउन के दौरान ददाहू में क्वारंटीन किये गये 23 में से 20 लोगों को वापस हरिपुरधार पहुंचा दिया गया। यह सभी कामगार उत्तर प्रदेश व उत्तराखंड के रहने वाले हैं, जो बीती 30 मार्च को अपने घरों की ओर कूच कर रहे थे। रेणुका पुलिस ने नाके पर पकड़ कर इनको क्वारंटीन केंद्र भेज दिया था। पिछले तीन सप्ताह से भी अधिक समय से यह कामगार राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ददाहू में स्थापित क्वारंटीन केंद्र में रह रहे थे। प्रशासन ने इनको घर भेजने के बजाय ठेकेदार के सुपुर्द कर दिया। बुधवार दोपहर बाद निगम की बस में बैठा…
नाहन। सिरमौर में बीते दिन जहां एक पॉजीटिव पाया गए व्यक्ति की रिपोर्ट नैगेटिव आई थी, वहीं अब जिला में एक और पॉजीटिव रिपोर्ट आई है। पावंटा साहिब के तारूवाला स्कूल क्वॉरंटाइन सेंटर से एक और जमाती पॉजिटिव पाया गया है। अहम बात यह है कि यही जमाती 7 अप्रैल की रिपोर्ट में नेगेटिव पाया गया था। बीती आधी रात को रिपोर्ट मिलने के बाद प्रशासन ने 57 वर्षीय संक्रमित को काठा अस्पताल बद्दी शिफ्ट कर दिया है। बीती रात ही एक सुखद खबर यह आई थी कि सिरमौर से मिला संक्रमित रिकवर हो गया है। इसी बीच नया मामला…
हिमाचल प्रदेश ट्रेजरी सर्विस आॅफिसर्ज एसोसिएशन (एचपीटीएसओए) ने ‘एचपी एसडीएमए कोविड-19’ राज्य आपदा रिस्पाॅंस फंड में आज यहां 5.35 लाख रुपये का चैक मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर को भेंट किया। मुख्यमंत्री ने इस योगदान के लिए एसोसिएशन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह अंशदान गरीबों व जरूरतमंदों की सहायता करने में सहायक सिद्ध होगा। निदेशक ट्रेजरी डी.डी. शर्मा, अतिरिक्त निदेशक दीपक भारद्वाज, डी.टी.ओ. शिमला और एसोसिएशन के प्रधान जगदीश शर्मा भी इस अवसर पर उपस्थित थे।
शिमला। ग्रामीण विभाग ने महिलाओं के सशक्तिकरण की बनाई कार्य योजना मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज यहां निदेशक ग्रामीण विकास विभाग ललित जैन द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों के गरीब परिवारों के लिए ‘आर्थिक प्रोत्साहन पैकेज’ प्रदान करने बारे दी गई प्रस्तुति के अवसर पर आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि कोविड-19 महामारी के दौरान अथवा इसके उपरांत गांव में स्थानीय स्तर पर आर्थिक गतिविधियां सृजित करने में ग्रामीण विकास विभाग को अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभानी होगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन द्वारा लगभग पांच लाख मास्क और लगभग 1000 व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरण किट…
शिमला। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर को आज यहां हेड ई.आर. एडमिनिस्ट्रेशन महिंद्रा प्लांट, मोहाली अरुण राघव और मैनेजर क्लब महिंद्रा कंडाघाट गगनदीप ने अपने सामाजिक दायित्व के तहत कोविड-19 से निपटने के लिए अधिक जोखिम वाले क्षेत्रों में तैनात स्वास्थ्य और पुलिस कर्मचारियों के लिए 2000 फेस-शील्ड प्रदान किए। मुख्यमंत्री ने उनका धन्यवाद करते हुए कहा कि संकट के इस समय में यह योगदान दूसरों को भी अपना योगदान देने के लिए प्रेरित करेगा। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य और पुलिस विभाग को 800 फेस-शील्ड और उपायुक्त सोलन कार्यालय को 400 फेस-शील्ड प्रदान किये जाएंगे। मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव संजय कुंडू…