Author: Himachal Varta

शिमला। हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल ने ‘हिमाचल प्रदेश रेग्युलेशन ऑफ सैलरी एंड अलाउंसिस ऑफ डिफरेंट कैटागरीज इन सर्टेन एक्सीजेंसिस ऑर्डिनेंस, 2020’ (हिमाचल प्रदेश कतिपय अत्यावश्यकताओं में विभिन्न प्रवर्गों के वेतन और भत्तों का विनियमन अध्यादेश, 2020) प्रख्यापित किया है। राज्य सरकार के एक प्रवक्ता ने जानकारी दी कि इस अध्यादेश को 01 अप्रैल, 2020 से शुरू हुए वर्ष में एक वर्ष के लिए लाया गया है और इसके तहत मंत्रियों, विधानसभा अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, मुख्य सचेतक, विधान सभा के सदस्यों और राज्य के अन्य गणमान्य व्यक्तियों को संदेय वेतन और भत्तों इत्यादि में 30 प्रतिशत तक कम किया जाएगा। 01 अप्रैल,…

Read More

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी कल यानी 14 अप्रैल, 2020 को सुबह 10 बजे राष्ट्र को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय ने एक ट्वीट में कहा है, ‘प्रधानमंत्री @narendramodi 14 अप्रैल, 2020 को सुबह 10 बजे राष्ट्र को संबोधित करेंगे।’

Read More

ग्रामीण विकास मंत्री तृप्त बाजवा द्वारा जारी सावधानियों की पालना यकीनी बनाने के लिए पुरज़ोर अपील चंडीगढ़। पंजाब सरकार द्वारा 15 अप्रैल, 2020 से गेहूँ की खरीद शुरू की जा रही है। परन्तु राज्य में कोरोना वायरस के ख़तरे को देखते हुए ग्रामीण विकास एवं पंचायत विभाग द्वारा कोरोना वायरस से बचाव के लिए खेतों और मंडियों में बरती जाने वाली सावधानियां जारी की हैं। इस सम्बन्धी ग्रामीण विकास एवं पंचायत मंत्री स. तृप्त राजिन्दर सिंह बाजवा ने जानकारी देते हुए बताया कि इस समय दुनिया भर में फैले घातक कोरोना वायरस से अपने आप और अपने परिवारों को बचाने…

Read More

प्रधान मंत्री को पत्र लिख कर उद्योगपतियों पर और वित्तीय बोझ ना डालने की अपील लुधियाना। पंजाब राज्य उद्योग विकास निगम के चेयरमैन कृष्ण कुमार बावा ने नोवल कोरोना वायरस (कोविड 19) के चलते उद्योगों के बंद होने का ध्यान आकर्षित करवाते हुए केंद्र सरकार को यह पुरजोर अपील की है कि इंडस्ट्री में कार्य कर रही लेबर जिनके पास आमदन का कोई साधन नहीं, उनकी वित्तीय तौर पर मदद करने के लिए ई. एस. आई. सी., मनरेगा और अन्य फंड का इस्तेमाल किया जाये। श्री बावा ने बताया कि उनकी लुधियाना के कुछ उद्योगपतियों के साथ इंडस्ट्री को पेश…

Read More

बच्चों की सुरक्षा से जुड़े किसी भी पहलू को नजरअन्दाज नहीं किया जाएगाः डिप्टी कमिश्नर लुधियाना। राज्य भर में नोवल कोरोना वायरस (कोविड 19) कारण लगाए कर्फ्यू, लाॅकडाऊन के चलते बच्चों की सुरक्षा को सुनिश्चित करने जिला प्रशासन ने चाइल्ड हैल्पलाईन शुरू करने के साथ-साथ नोडल अफसर की तैनाती भी कर दी है। इस संबंधी जानकारी देते हुए डिप्टी कमिश्नर श्री प्रदीप कुमार अग्रवाल ने बताया कि जिला प्रशासन मौजूदा स्थिति के चलते बच्चों की सुरक्षा से जुड़े किसी भी पहलू को नजरअन्दाज नहीं कर सकता। इसी वजह से आम बच्चों और संभाल वाले बच्चों की सहायता के लिए विशेष…

Read More

चंडीगढ़। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री स. बलबीर सिंह सिद्धू ने रविवार को पटियाला की सब्ज़ी मंडी में कर्फ्यू की पालना को यकीनी बनाने के मद्देनजऱ चौकी पर तैनात पुलिस अधिकारियों पर हुए वहशी हमले की निंदा की है। मंत्री ने कहा कि पंजाब सरकार हमारे पुलिस अधिकारियों के साथ पूरी एकजुटता से खड़ी है, जो कोरोना वायरस के मद्देनजऱ हमारी सुरक्षा के लिए दिन रात मेहनत कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह हमले कुछ सामाजिक तत्त्वों की तरफ से हमारे पुलिस अधिकारियों पर अमानवीय हिंसा को दर्शाता है जबकि पुलिस अधिकारी सामाजिक दूरी और कर्फ्यू को यकीनी बनाने…

Read More

शिमला। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने कहा कि हाॅट स्पाॅट क्षेत्रों में कफ्र्यू में कोई ढील नहीं दी जाएगी और आवश्यक वस्तुओं को होम डिलीवरी प्रणाली के तहत उपलब्ध करवाया जाएगा। मुख्यमंत्री ने आज यहां खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि ग्रामीण और दूर दराज क्षेत्रों में आवश्यक वस्तुओं को पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध करवाना सुनिश्चित करें। मुख्यमंत्री ने नागरिक आपूर्ति निगम के डिपो में ‘बफर स्टाक’ सुनिश्चित करने के लिए भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जमाखोरी और मुनाफाखोरी करने वालों पर नजर रखंे, और उल्लंघन करने वाले लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई अमल…

Read More

पांवटा साहिब। आज पुलिस थाना पांवटा साहिब में शालिंदर सिंह निवासी हीरपुर ने पांवटा साहिब में शिकायत दर्ज करवाई कि दिनांक 11/04/20 को समय करीब 11.50 बजे रात को तीन व्यक्ति किशन कुमार, विजय कुमार पुत्र श्री रमेश कुमार, विजय कुमार पुत्र श्री जोगिंदर सिंह ने इसके घर के बाहर आकर इसके साथ गाली गलोच की और जब इनका पड़ोसी मोहन लाल शोर सुनकर इसका बचाव करने लगा तो किशन ने मोहन लाल के मुंह पर थप्पड़ भी मारा। जिस पर उपरोक्त तीनों व्यक्तिओं के विरुद्ध पुलिस थाना पांवटा साहिब में मामला दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।

Read More