शिमला। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज यहां राज्य के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि राज्य में सामान्य स्थिति को बहाल करने, आर्थिक गतिविधियों को पुनर्जीवित करने तथा राज्य के कमजोर वर्गों की आर्थिक और खाद्य आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए चरणवद्ध तरीके से कार्य करने की आवश्यकता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि 24 मार्च, 2020 को भारत सरकार द्वारा 21 दिनों के लिए राष्ट्रीय लाॅकडाउन के कारण हिमाचल प्रदेश ने भी कोविड-19 महामारी से लड़ने के लिए निर्धारित प्रोटोकाॅल का पालन किया है। उन्होंने कहा कि कोविड-19 के खतरे को ध्यान में रखते…
Author: Himachal Varta
जिला लोक संपर्क कार्यालय, पटियाला सब्जी मंडी में पुलिस कर्मियों पर जानलेवा हमला करने वाले जानलेवा हथियारों सहित काबू – आई.जी. औलख और एस.एस.पी. सिद्धू ने आप्रेशन का खुद किया नेतृत्व, पूरा एहतियात ईस्तेमाल करते गुरू घर की मर्यादा भी बहाल रखी -महिला सहित 11 व्यक्ति काबू, बड़ी मात्रा में जानलेवा हथियार और लगभग 39 लाख रूपये नगदी बरामद- आई.जी. औलख पटियाला। पटियाला पुलिस ने जिला पुलिस प्रमुख स. मनदीप सिंह सिद्धू के नेतृत्व में पेशेवर ढंग से किये सफल आप्रेशन के बाद, सब्जी मंडी में पुलिस कर्मियों पर जानलेवा हमला कर पटियाला -चीका रोड पर स्थित गाँव बलबेड़ा में गुरुद्वारा खिचड़ी साहब के रिहायशी क्वार्टरों में छिपे हमलावरों को मुठभेड़ के बाद जानलेवा हथियारों सहित काबू कर…
रेगुलर किया जा रहा है जम्मू-कश्मीर से संबंधित व्यक्तियों का मैडिकल चैकअप – वैसाखी घरों में मनाने के लिए धार्मिक संस्थाओं से की बातचीत – सावधानी के तौर पर मास्क डालना जरुरी: डिप्टी कमिश्नर होशियारपुर। डिप्टी कमिश्नर श्रीमती अपनीत रियात के निर्देशों पर जहां जम्मू-कश्मीर से संबंधित व्यक्तियों का रेगुलर मैडिकल चैकअप किया जा रहा है, वहीं सुचारु तरीके से देखभाल भी की जा रही है, ताकि इन व्यक्तियों को किसी भी दिक्कत का सामना न करना पड़े। वर्णनीय है कि प्रशासन की ओर से राधा स्वामी सत्संग घर टांडा में 56 व सत्संग घर डेरा राधा स्वामी ब्यास, गांव…
कोविड-19: अब तक लिए 292 सैंपल में से 246 नेगेटिव: सिविल सर्जन – कहा, आज नहीं लिया गया कोई सैंपल होशियारपुर। सिविल सर्जन डा. जसवीर सिंह ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की ओर से कोविड-19 संबंधी अब तक 292 सैंपल लिए गए हैं, जिनमें से 246 सैंपलों की रिपोर्ट नेगेटिव आई हैं व 22 सैंपलों की रिपोर्ट आनी अभी बाकी है उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की टीमों की ओर से आज कोई सैंपल नहीं लिया गया। उन्होंने कहा कि 6 व्यक्तियों के सैंपल ही पाजीटिव आए हैं, जिनमें से गांव मोरांवाली के एक पाजीटिव मरीज की मैडिकल कालेज अमृसर…
धार्मिक स्थलों में सीसीटीवी कैमरा लगवाने होंगे आवश्यक नाहन। जिला दण्डाधिकारी सिरमौर डॉ आर के परुथी ने आपराधिक प्रक्रिया संहिता 1973 की धारा 144 (1) (2) के तहत जिला की आम जनता के लिए आदेश जारी किये हैं। इन आदेशों के तहत घर से बाहर निकलने वाले हर व्यक्ति को मास्क पहनना आवश्यक होगा। हर एक व्यक्ति को कोरोना वायरस संक्रमण से बचने के लिए सभी उपाय करने होंगे तथा वह केवल आपातकालीन स्थिति में ही घर से बाहर निकलेगा। कोरोना वायरस के संक्रमण के चलते इन आदेशों के अनुसार सभी दुकानदार जिन्हे कर्फ्यू में दी जाने वाली ढील के…
– कहा, पिछले 11 दिनों से नहीं सामने आया कोई पाजीटिव केस – वैसाखी के पवित्र दिवस को घरों में रह कर ही मनाने की अपील की होशियारपुर/चंडीगढ़। डिप्टी कमिश्नर श्रीमती अपनीत रियात ने कहा कि कोविड-19 के प्रभाव को फैलने से रोकने के लिए लगाए गए कफ्र्यू के दौरान जिला वासियों को घरों में ही जरुरी सुविधाएं मुहैया करवाई जा रही है, ताकि किसी को भी दिक्कत का सामना न करना पड़े। उन्होंने अपील करते हुए कहा कि जिला वासियों को घबराने की जरुरत नहीं है, बल्कि कर्फ्यू का पालन करते हुए घरों में ही रहने की जरुरत है।…
चण्डीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने वैश्विक महामारी कोरोना से निपटने के लिए एक बार फिर अपनी प्रतिबद्धता को दोहराते हुए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा आज तीसरी बार राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ कोरोना वायरस पर की गई चर्चा के दौरान राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन अवधि को दो सप्ताह और बढ़ाने के दिए गये संकेतों के अनुरूप हरियाणा में इसे चरणबद्ध तरीके से क्रियान्वित करने की रूप रेखा तैयार करने के निर्देश नोडल अधिकारियों को दिए हैं। ‘हरियाणा आज’ कार्यक्रम के तहत प्रदेश के लोगों को टेलीविजन के माध्यम से कोरोना वायरस की वर्तमान परिस्थिति के बारे अवगत करवाते…
नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने ईस्टर के अवसर पर लोगों को बधाई दी है। प्रधानमंत्री ने कहा, ‘ ईस्टर के अवसर पर सभी व्यक्तियों को विशेष बधाई। हम भगवान ईसा मसीह के नेक विचारों, विशेष रूप से, निर्धनों एवं जरुरतमंदों को सशक्त बनाने की उनकी अटूट प्रतिबद्धता का स्मरण करते हैं। भगवान करे, यह ईस्टर कोविड-19 से सफलतापूर्वक उबरने और एक स्वस्थ ग्रह का निर्माण करने की अतिरिक्त शक्ति दे। ‘