Author: Himachal Varta

नाहन। बीते कल पुलिस थाना पच्छाद की पुलिस टीम गश्त के दौरान बागथन में मौजूद थी तो पुलिस की गाड़ी को देख एक व्यक्ति सड़क के किनारे खड़ा हो गया जिसने अपनी पीठ पर एक बोरु उठा रखा था तथा पुलिस को देख घबरा गया। पूछताछ के दौरान व्यक्ति ने अपना नाम चमन सिंह निवासी सकोल तहसील पच्छाद बतलाया। चैकिंग के दौरान इसके कब्जे से पुलिस ने 19 बोतलें देशी शराब बरामद की है । जिस पर उपरोक्त व्यक्ति के विरुद्ध पर पुलिस थाना पच्छाद मे धारा 188/269/270 IPC व आबकारी अधिनियम के तेहत मामला दर्ज कर कार्यवाही की जा…

Read More

शिमला। राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने आज व्हाट्स-एप वीडियो काॅल के माध्यम से विभिन्न विश्वविद्यालयों के कुलपतियों के साथ एकल वार्ता के दौरान आॅनलाइन कक्षाएं शुरू करने के लिए विश्वविद्यालयों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने प्रदेश की वर्तमान स्थिति का जायजा लेते हुए विभिन्न दिशा-निर्देश भी जारी किए। राज्यपाल ने छात्रों और प्रोफेसर्ज स्वयंसेवकों की सूची जिला प्रशासन के साथ सांझा करने के निर्देश दिए ताकि जरूरत पड़ने पर उनकी सेवाओं का लाभ उठाया जा सके। उन्होंने सलाह दी कि छात्रों को निर्देश, सलाह और अन्य जानकारी भेजने के लिए सोशल मीडिया का अधिकतम प्रयोग करें। उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त की…

Read More

सरांह। कोरोना वायरस के संक्रमण के उपचार के लिए सरकार द्वारा सिविल अस्पताल सरांह को कोविड-19 केंद्र बनाया गया है जिसका शनिवार को पच्छाद की विधायक रीना कश्यप ने दौरा किया और इस महामारी से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा की गई व्यवस्थाओं बारे जानकारी हासिल की । उन्होंने बताया कि मास्क , सेनिटाइजर व पीपीई किट को खरीदने के लिए सराहां अस्तपाल को 2 लाख दिए गए है । उन्होने इस दौरान सराहां अस्तपाल का दौरा कर मरीजों का कुशलक्षेम जाना व उनको दी जा रही सुविधाओं के बारे अस्पताल प्रशासन से जानकारी हासिल की । उन्होने अधिकारियों…

Read More

अस्वस्थ होने पर गांव हरदोखानपुर के व्यक्ति के स्वेच्छा से करवाया कोरोना टैस्ट, सैंपल नैगेटिव आने पर घर लौटा डिप्टी कमिश्नर ने जागरुक व्यक्ति के प्रयास की सराहना की एस.डी.एम. ने हरदोखानपुर जाकर लोगों को एक दूसरे का साथ देने का दिया संदेश होशियारपुर। जिला प्रशासन होशियारपुर की ओर से जहां सख्ती से कफ्र्यू लागू किया जा रहा है वहीं सामाजिक रिश्तों को मजबूत करने के लिए भी विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। यह सामाजिक रिश्तों को मजबूत करने की मिसाल तब सामने आई जब गांव हरदोखानपुर के एक व्यक्ति ने हैल्पलाइन 104 पर फोन कर कोरोना के लक्षण…

Read More

कैबिनेट मंत्री अरोड़ा ने करवाई मशीन की शुरुआत कहा, शहर को साफ-सुथरा रखने वाले सफाई कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए किया गया है प्रयास होशियारपुर। कोरोना वायरस के खिलाफ पंजाब सरकार द्वारा लड़ी जा रही जंग में सफाई कर्मचारियों का एक अहम योगदान है, जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता है। यह विचार उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री पंजाब श्री सुंदर शाम अरोड़ा ने आज पुराने नगर परिषद कार्यालय के बाहर सफाई कर्मचारियों के लिए लगाई गई आटो सैनेटाइजेशन मशीन की शुरुआत करवाते हुए रखे। उन्होंने कहा कि आटो बाडी सेनेटाइजेशन नगर निगम होशियारपुर का एक अच्छा प्रयास है। कैबिनेट मंत्री…

Read More

चण्डीगढ़। हरियाणा सरकार ने राज्य में विभिन्न सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के तहत पैंशन प्राप्त कर रहे लाभार्थियों को राहत प्रदान करते हुए निर्णय लिया है कि यदि कोई लाभार्थी 30 जून,2020 तक अपनी पैंशन राशि बायोमैट्रिक या वाउचर के माध्यम से नहीं निकलवा पाता है तो उसकी पैंशन बंद नहीं की जायेगी। हरियाणा के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री श्री ओम प्रकाश यादव ने आज यह जानकारी देते हुए बताया कि वर्तमान में राज्य में वृद्घावस्था सम्मान भत्ता, विधवा पैंशन,लाडली पैंशन व दिव्यांग पैंशन जैसी विभिन्न योजनाओं के लाभपात्रों द्वारा तीन माह में कम से कम एक बार बायोमेट्रिक/वाउचर…

Read More

चंडीगढ़। हरियाणा के शिक्षा मंत्री श्री कंवर पाल ने स्कूली विद्यार्थियों का आह्वान किया है कि वे देश में लॉकडाउन को देखते हुए पाठ्यपुस्तकों को परस्पर आदान-प्रदान से प्राप्त कर लें और सरकार द्वारा लॉकडाउन हटते ही राज्य के सभी सरकारी स्कूलों में पुस्तकों को पहुंचा दिया जाएगा। इसके अतिरिक्त, उन्होंने पुस्तकों का आदान-प्रदान करते समय कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हिदायतों का अनुपालना करने की अवश्यकता पर भी बल दिया। आज यहां जारी एक बयान में शिक्षा मंत्री ने स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा दी जा रही ऑनलाइन शिक्षा को लॉकडाउन के दौरान पढ़ाई में…

Read More

चंडीगढ़। हरियाणा के बिजली एवं जेल मंत्री श्री रणजीत सिंह ने आज सिरसा के श्री तारा बाबा चैरिटेबल ट्रस्ट, रेखा शर्मा मेमोरियल ट्रस्ट और गुरुद्वारा चिल्ला साहिब सिरसा में जाकर जरूरतमंदों के खाने-पीने की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। बिजली मंत्री ने कहा कि इस मुश्किल घड़ी में सभी संस्थाएं सराहनीय कार्य कर रही हैं। उन्होंने कहा कि ये सभी संस्थाएं इस कार्य में सरकार का सहयोग करते हुए मानवता की सेवा का काम कर रही हैं। साथ ही, उन्होंने कहा कि इस महामारी के समाप्त होने के बाद ऐसी संस्थाओं को चंडीगढ़ में सम्मानित करवाया जाएगा। श्री रणजीत सिंह ने…

Read More