चंडीगढ। कोरोना वायरस प्रभावितों के लिए शुरू की गई साइको-सोशल हेल्पलाइन 1075 पर स्वयंसेवकों की अतिउत्साहजनक प्रतिक्रियाएं प्राप्त हो रही है और लॉकडाउन से प्रभावित व्यक्तियों की मनोवैज्ञानिक परामर्श के लिए अपनी सेवाएं देने के इच्छुक स्वयंसेवकों से अभूतपूर्व और जबरदस्त प्रतिक्रियाएं मिलने के साथ-साथ अब तक 110 से अधिक स्वयंसेवकों ने कोरोनोवायरस प्रभावित लोगों की टेली-काउंसलिंग के लिए अपनी सेवाओं की पेशकश की है। इस संबंध में जानकारी देते हुए स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के एक प्रवक्ता ने बताया कि हरियाणा में पहली बार स्वास्थ्य विभाग द्वारा की गई पहल के तहत इस हेल्पलाइन की घोषणा की गई।…
Author: Himachal Varta
चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने राज्य की 2588 पंचायतों को सैनीटाईजेशन के लिए लगभग 5 करोड़ 18 लाख रूपए की राशि जारी करने की अपनी स्वीकृति प्रदान कर दी है। ये राशि उन पंचायतों को मिलेगी, जिनकी वार्षिक आय 2 लाख रूपए से कम हैं। इसके अलावा, मुख्यमंत्री ने अन्य पंचायतों, जिनकी आय 2 लाख रूपए से है अधिक, को भी खर्च करने के लिए मंजूरी प्रदान कर दी है। इस प्रकार से, प्रत्येक ग्राम पंचायत सैनीटाईजेशन पर 20 हजार रूपए खर्च कर सकती हैं। जारी की गई राशि के अनुसार प्रत्येक ग्राम पंचायत सैनीटाईजेशन पर 20…
कहा, किसानों की सुविधा के लिए की गई है खरीद केंद्रों में वृद्धि, 84 बनाए गए खरीद केंद्र गेहूं की खरीद के समय मंडियों में कूपन सिस्टम के माध्यम से होगी किसानों की एंट्री होशियारपुर। डिप्टी कमिश्नर श्रीमती अपनीत रियात ने बताया कि जिले में सुचारु ढंग से गेहूं की खरीद यकीनी बनाई जाएगी व निर्विघ्न खरीद के दौरान किसानों को किसी भी मुश्किल का सामना नहीं करने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि किसानों की सुविधा के मद्देनजर खरीद केंद्रों में भी वृद्धि की गई है। उन्होंने कहा कि पहले 64 खरीद केंद्र थे और अब 20 अन्य खरीद केंद्रों…
कहा, आज लिए गए हैं और 28 सैंपल होशियारपुर/चंडीगढ़। सिविल सर्जन डा. जसवीर सिंह ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की ओर से कोविड-19 संबंधी अब तक 279 सैंपल लिए गए हैं, जिनमें से 243 सैंपलों की रिपोर्ट नेगेटिव आई हैं व 36 सैंपलों की रिपोर्ट आनी अभी बाकी है उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की टीमों की ओर से आज 28 नए सैंपल लिए गए हैं। उन्होंने कहा कि 6 व्यक्तियों के सैंपल ही पाजीटिव आए हैं, जिनमें से गांव मोरांवाली के एक पाजीटिव मरीज की मैडिकल कालेज अमृसर में पिछले दिनों मौत हो चुकी है। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य…
-शहर की मुख्य सड़कों को डिसइन्फैक्ट करने नगर निगम को मुहैया करवाई पी.आई. इंडस्ट्री की जापानी मशीन -अगले 5 दिनों में जापानी मशीन के साथ पुलिस लाईन और पुलिस थानों को किया जायेगा रोगाणु मुक्तः एस.एस.पी. सिद्धू पटियाला/चंडीगढ़। पटियाला पुलिस ने कोरोनावायरस को फैलने से रोकने के लिए एक महत्वपूर्ण प्रयास किया है। इस बारे जानकारी देते हुए एस.एस.पी. स. मनदीप सिंह सिद्धू ने बताया कि पटियाला पुलिस ने सार्वजनिक हितों के मद्देनजर पुलिस लाईन सहित पुलिस थानों और शहर की मुख्य सड़कों को रोगाणु मुक्त करने के लिए पी.आई. इंडस्ट्री गुरूग्राम के सहयोग से एक विशेष जापानी मशीन नगर…
– प्राइवेट अस्पतालों को आम दिनों की तरह इमरजेंसी स्वास्थ्य सेवाएं व ओ.पी.डी चलाने के दिए निर्देश – डाईगनोस्टिक सैंटर भी खुले रखने की दी हिदायत – डिप्टी कमिश्नर ने इंडियन मैडिकल एसोसिएशन के साथ की बैठक – आई.एम.ए. ने कोविड के खात्मे के लिए जिला प्रशासन को हर सहायता देने का दिया आश्वासन होशियारपुर/चंडीगढ़। डिप्टी कमिश्नर श्रीमती अपनीत रियात ने आज इंडियन मैडिकल एसोसिएशन(आई.एम.ए) के पदाधिकारियों के साथ बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि कोविड-19(कोरोना वायरस) के प्रभाव को रोकने के लिए लगाए गए कफ्र्यू के दौरान जिला वासियों को स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया करवाने के लिए विशेष प्रयास…
होशियारपुर। जिला मैजिस्ट्रेट-कम-डिप्टी कमिश्नर श्रीमती अपनीत रियात ने आज आदेश जारी करते हुए कहा कि जिला होशियारपुर(शहरी/ ग्रामीण) में आते समूह सरकारी/ प्राइवेट स्वास्थ्य संस्थाओं में ओ.पी.डी. की सुविधा देने, डाइगनोस्टिक लैब/ लैबारेट्री, नशा छुड़ाओ केंद्र व नर्सिंग होम को खोलने की छूट दी गई है। आदेश में जिला मैजिस्ट्रेट ने कहा कि यह संस्थाएं ओ.पी.डी. के दौरान आम बीमारियों से प्रभावित व्यक्तियों के अलावा कोरोना वायरस के संदिग्ध मरीजों के इलाज के लिए स्वास्थ्य विभाग को पूरा सहयोग देंगी। इस संबंधी अन्य आदेश पहले की तरह ही रहेंगे।
‘एक लाख छत्तीस हज़ार कामगारों को सात अप्रैल तक का बनता मेहनताना दिया गया’ ‘फंडों की कोई कमी नहीं, मगनरेगा कामगारों को हर पंद्रह दिनों के बाद की जाएगी अदायगी’ ‘ज़िला परिषदों और पंचायत कमेटियों के मुलाज़िमों के बकाया वेतन और पैंशनें भी अदा किए’ चंडीगढ़। पंजाब के ग्रामीण विकास एवं पंचायत विभाग द्वारा मगनरेगा स्कीम के अंतर्गत काम करने वाले राज्य के एक लाख छत्तीस हज़ार कामगारों को सात अप्रैल तक का बनता सारा मेहनताना की 92 करोड़ रुपए की राशि कल उनके बैंक खातों में डाल दी गई है जिससे इस संकट के दौर में उनको अपना घर…