Author: Himachal Varta

शिमला। हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के न्यायाधीश, न्यायमूर्ति विवेक सिंह ठाकुर तथा उनकी पत्नी डाॅ. मुक्ता शर्मा ने राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय को 2,51,000 रुपये की राशि के चेक भेंट किए। न्यायमूर्ति विवेक सिंह ठाकुर तथा उनके परिवार के सदस्यों ने इस राशि का पी.एम. केयर्स फण्ड तथा एच.पी. कोविड-19 साॅलीडेरिटी रिस्पांस फण्ड में अंशदान किया है। न्यायमूर्ति श्री ठाकुर ने एक लाख रुपये पी.एम. केयर्स फण्ड तथा 50 हजार रुपये की राशि एच.पी. कोविड-19 साॅलीडेरिटी रिस्पांस फण्ड में दी है। उन्होंने यह अंशदान हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के न्यायधीशों द्वारा अपने दो दिन के वेतन के अंशदान के अतिरिक्त दिया…

Read More

शिमला। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने कोविड-19 से संबंधित फर्जी और असत्यापित समाचारों की जानकारी अपलोड करने के लिए आज यहां एक वेब पोर्टल http://fakenews.hp.gov.in. लाॅन्च किया, ताकि ऐसी खबरों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जा सके। उन्होंने कहा कि इस संबंध में सूचना उपलब्ध करवाने वाले व्यक्ति की जानकारी गोपनीय रखी जाएगी। यह सुनिश्चित करने के लिए कि इस तरह की जानकारी किसी गुमनाम व्यक्ति द्वारा न दी जाए, इस वेब पोर्टल में कई सिक्योरिटी फीचर्स जैसे ओटीपी इत्यादि का प्रावधान रखा गया है। इसके अतिरिक्त लोग कोविड-19 से संबंधित मीडिया में प्रसारित की जा रही फर्जी और अप्रमाणित…

Read More

आदेशों की अवहेलना करने पर भारतीय दण्ड संहिता कि विभिन्न धाराओं के तहत की जाएगी कड़ी कार्यवाई  नाहन। कोरोना वायरस का पॉजिटिव केस आने के बाद जिला सिरमौर के विकास खंड पौंटा साहिब की ग्राम पंचायत माजरा, मिश्रवाला, पुरुवाला, पिपलीवाला, हरिपुरखोल और पलहोडी को सील कर दिया है जिसके चलते अब इन पंचायतों में कर्फ्यू में दी जा रही ढील को तुरंत प्रभाव से बंद कर दिया गया है। इन पंचायतों में रहने वाले व्यक्ति अब कहीं इक्कठा नहीं हो सकते और उन्हें अपने-अपने घरों में ही रहना होगा।  केवल आपातकालीन स्थिति में ही उन्हें घर से बहार निकलने की…

Read More

चंडीगढ़। हरियाणा की सभी राजनैतिक पार्टियों ने मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल की अध्यक्षता में आज हुई एक बैठक में वित्तीय संकट के बावजूद सरकार द्वारा कोरोना से निपटने तथा किसानों की फसलों की सरकारी खरीद करने के लिए किए जा रहे विस्तृत प्रयासों की सराहना करते हुए सर्वसम्मति से निर्णय किया कि आगे चलते हुए कोरोना को हराने तथा इस दौरान हर हरियाणवी की मूल आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए हर संभव प्रयास हर कीमत पर सरकार करती रहे और ऐसे सभी प्रयासों का समर्थन दलगत राजनीति से ऊपर उठ कर सभी दलों के नेताओं एवं कार्यकताओं द्वारा एकजुट…

Read More

नाहन। जिला प्रशासन सिरमौर ने मिश्रवाला, माजरा, पुरुवाला, भगवानपुरा, पलहोडी, हरिपुरखोल और लोहगढ़ के आस-पास के लोगों से अपील की है की अगर वह लोहगढ़ जमात के लोगों से मिले हैं या उनके संपर्क में आए हैं या उनमे कोरोना वायरस से सम्बंधित कोई भी लक्षण नजर आ रहे हैं तो वह अपने आप को अपने घरों में आइसोलेट कर लें तथा अपनी जानकारी टोल फ्री नंबर 104 या मेडिकल हेल्पलाइन नंबर 7876556089 पर दें ताकि जल्दी से जल्दी उन तक मेडिकल सहायता पहुंचाई जा सके। इस बारे में उपायुक्त सिरमौर डॉ आर के परुथी ने उन सभी यात्रियों से…

Read More

किसी भी प्रकार की आवाजाही पर रहेगा पूर्णतः प्रतिबन्ध, ग्राम पंचायत प्रतिनिधि मुहैया करवाएंगे जरूरी वस्तुएं नाहन। जिला सिरमौर में कोरोना वायरस का पहला पॉजिटिव केस लोहगढ़ में सामने आ चुका है तथा संक्रमित व्यक्ति को बद्दी शिफ्ट कर दिया गया है। इस बारे में जानकारी देते हुए उपायुक्त सिरमौर डॉ आर के परुथी ने बताया की संक्रमित व्यक्ति 11 मार्च 2020 को निजाम्मुद्दीन दिल्ली से हरियाणा रोडवेज की बस से यमुनानगर पहुंचा था जहाँ से वह एचआरटीसी की बस एचपी18बी8435 से शाम 5 बजे बात्ता चौक पौंटा साहिब पहुंचा। वहां से वह स्थानीय गाडी पिकअप के माध्यम से मरकज…

Read More

गुरुवार को हुआ मुख्यमंत्री कोविड फंड में 7.08 लाख रुपये का अंशदान नाहन। डा. राजीव बिन्दल, प्रदेशाध्यक्ष भाजपा ने कोरोना महामारी की जंग के विरूद्ध लडाई में लगातार मिल रहे आर्थिक सहयोग के लिए दानाताओं का आभार जताया। डा. बिन्दल ने कहा कि आज गुरूवार को करीब 7 लाख 8 हजार रुपये की धनराशि के चैक दानी सज्जनों द्वारा उन्हें मुख्यमंत्री कोविड फंड में देने हेतु भेंट किए गए। उन्होंने बताया नाहन शहर के मशहूर फिटनेस ट्रेनर मनीष सेठी ने अपने बच्चों की गुल्लक की संपूर्ण धनराशि मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए भेंट कर दी है।

Read More

नाहन। डा. राजीव बिन्दल, प्रदेशाध्यक्ष भाजपा ने सिरमौर वासियों से अपील करते हुए कहा कि जिला सिरमौर के रहने वाले सात जन दो दिन पूर्व कोरोना नामक वायरस से संक्रमित पाए गए और आज रात्रि एक और व्यक्ति में यह संक्रमण मिला है। सात लोगों में से 3 मोगीनंद के व 4 पांवटा साहिब के लोग हैं जो कि ऊना जमायत में गए हुए थे। डा. बिन्दल ने बताया कि आज कोरोना पाजिटिव होने का जो मामला प्रकाश में आया है वह हरिपुरखोल पंचायत के लौहगढ़ से सम्बन्धित है, यह व्यक्ति नालागढ़ का निवासी हैं व लौहगढ़ क्षेत्र में जमायत…

Read More