Author: Himachal Varta

शिमला। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने कहा कि राज्य सरकार हाइड्राॅक्सीक्लोरोक्विन सहित विभिन्न जीवन रक्षक दवाओं के सुचारू उत्पादन को सुनिश्चित करने के लिए बद्दी, बरोटीवाला और नालागढ़ क्षेत्र में फार्मा कंपनियों को हर संभव सहायता प्रदान करेगी। मुख्यमंत्री ने आज शिमला से वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कैडिला, डाॅ. रेड्डीज, अल्केमिस्ट और टोरेंट जैसी प्रमुख फार्मा कंपनियों के प्रतिनिधियों के साथ बातचीत में यह बात कही। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार फार्मा कंपनियों के लिए कर्मचारियों के सुचारू आवागमन के अलावा कच्चे माल और दवाओं की आपूर्ति को सुचारू बनाए रखने के लिए सभी आवश्यक कदम उठा रही…

Read More

शिमला। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर को आज शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज ने हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से हि.प्र. कोविड-19 साॅलिडेरिटी रिस्पाॅंस फंड में एक करोड़ रुपये का बैंक ड्राफ्ट भेंट किया। इसके अलावा, हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के निदेशक अरूण सिंह धूमल ने एसोसिएशन की ओर से कोविड-19 से निपटने के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष में 20 लाख रुपये का अशंदान किया। मुख्यमंत्री ने इस पुनित कार्य के लिए आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला के अध्यक्ष डाॅ. सुरेश सोनी भी उपस्थित थे।

Read More

शिमला। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने देश तथा प्रदेश में कोरोना वायरस के दृष्टिगत उत्पन्न स्थिति का जायजा लेने के लिए आज शिमला से प्रदेश के सभी उपायुक्तों, पुलिस अधीक्षकों तथा मुख्य चिकित्सा अधिकारियों के साथ वीडियो काॅन्फ्रेंस के माध्यम से बैठक की। जय राम ठाकुर ने प्रदेश में दिल्ली की निजामुद्दीन तबलीगी जमात के कोरोना वायरस के लक्षणों वाले व्यक्तियों का पता लगाने पर विशेष बल दिया। उन्होंने कहा कि इसके अतिरिक्त इन जमातियों के नजदीकी लोगों का भी पता लगाया जाए, जिनके कारण देश तथा प्रदेश में कोरोना वायरस के मामले दिन-प्रतिदिन बढ़ते जा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने…

Read More

शिमला। आज सम्पूर्ण विश्व कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई कर रहा है। ऐसे में स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को समय पर व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरण (पीपीई किट) उपलब्ध करवाना मुख्य चुनौती है। संकट की इस घड़ी में प्रदेश के स्वंय सहायता समूहों ने इस समस्या से निजात दिलाने के लिए पहल की है। ग्रामीण विकास और पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर ने आज यहां बताया कि प्रदेश में 50 से अधिक स्वयं सहायता समूह प्रतिदिन लगभग 15 हजार मास्क तैयार कर कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में अपना योगदान दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि विभिन्न स्वंय सहायता समूहों के माध्यम से 2000 महिलाएं…

Read More

चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने प्रदेश के सभी धर्म गुरुओं का आह्वान किया है कि कोरोना वायरस के कारण उत्पन्न इस परिस्थिति में सबको साथ मिलकर चलना है। कोविड -19 की रोकथाम के लिए मुख्यमंत्री ने कहा कि संकट की इस घड़ी में हमें इस तथ्य को स्वीकार करना होगा कि कोई बीमारी किसी जाति या धर्म को नहीं देखती है, इसलिए धार्मिक नेताओं को जनता को निवारक उपायों के बारे में जागरूक करना चाहिए। इसके अलावा, नॉवेल कोरोना वायरस के प्रकोप को फैलने से रोकने के लिए राज्य के लोगों को थ्री-एस यानि ‘‘स्टे-एट-होम, सोशल-डिस्टेंसिंग एवं…

Read More

नयी दिल्ली। कोरोना वायरस के कारण लगाये गये 21 दिन के लॉकडाउन को 14 अप्रैल से आगे बढ़ाने पर शनिवार 11 अप्रैल को फैसला हो सकता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उस दिन सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये विचार-विमर्श करेंगे। इसी दौरान लाॅकडाउन खोलने अथवा आगे बढ़ाने पर फैसला होगा। प्रधानमंत्री ने बुधवार को सर्वदलीय बैठक में विभिन्न संसदीय दलों के नेताओं के साथ कोरोना से उत्पन्न हालात पर चर्चा की। उन्होंने मौजूदा लॉकडाउन को आगे बढ़ाने के संकेत दिए। उन्होंने कहा कि राज्यों, जिला प्रशासन और विशेषज्ञों ने कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के…

Read More

कहा, रेहड़ियों के माध्यम से घरों तक फल व सब्जियां पहुंचाने का अभियान निर्विघ्न जारी हिमाचल प्रदेश के ऊना को लगती अंतर्राज्यीय सीमा सख्ती से सील करने के आदेश होशियारपुर/चंडीगढ़। डिप्टी कमिश्नर श्रीमती अपनीत रियात ने कहा कि कोविड-19 के प्रभाव को रोकने के लिए लगाए गए कफ्र्यू के दौरान जरुरतमंदों को रासन मुहैया करवाने के लिए जिला प्रशासन वचनबद्ध है। उन्होंने कहा कि अलग-अलग संस्थाओं के सहयोग से जरुरतमंदों के घर जाकर राशन उपलब्ध करवाया जा रहा है, ताकि किसी भी जरुरतमंद को भूखा न सोना पड़े। उन्होंने कहा कि एस.डी.एम्ज के नेतृत्व में गठित टीमों की ओर से…

Read More

कहा, पंजाब के हितों को ध्यान में रखते हुए 10 अप्रैल को रखी कैबिनेट मीटिंग के बाद ही फ़ैसला लिया जाएगा चंडीगढ़। मीडिया में आईं रिपोर्टों को रद्द करते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने बुधवार को यह स्पष्ट किया कि राज्य में 14 अप्रैल के बाद कफ्र्यू को और आगे बढ़ाने का अभी तक कोई फ़ैसला नहीं लिया गया। ऐसी रिपोर्टों एवं अनुमानों को बेबुनियाद करार देते हुए मुख्यमंत्री ने स्पष्ट तौर पर कहा कि राज्य सरकार ने इस मामले में अभी तक कोई फ़ैसला नहीं लिया। उन्होंने कहा कि इस सम्बन्धी कोई भी फ़ैसला 10 अप्रैल…

Read More