नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने ‘गुड फ्राइडे’ के दिन सत्यता, न्याय और सेवा भाव के लिए ईसा मसीह की प्रतिबद्धता को स्मरण किया है। प्रधानमंत्री ने कहा, ‘ईसा मसीह ने दूसरों की सेवा में अपना जीवन समर्पित कर दिया। उनके साहस और नेकी के साथ-साथ न्याय करने का उनका भाव भी विशिष्ट रहा है। गुड फ्राइडे के दिन हम प्रभु ईसा मसीह और सत्यता, न्याय एवं सेवा भाव के लिए उनकी विशिष्ट प्रतिबद्धता को स्मरण करते हैं।’
Author: Himachal Varta
नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि भारत महामारी से लड़ने हेतु अपने मित्रों की मदद करने के लिए जो कुछ भी संभव है वह करने को तैयार है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने इजरायल के प्रधानमंत्री श्री बेंजामिन नेतन्याहू के ट्वीट का जवाब देते हुए यह बात कही है। श्री बेंजामिन नेतन्याहू ने इजरायल को ‘क्लोरोक्वीन’ की आपूर्ति करने संबंधी भारत के फैसले के लिए अपना आभार व्यक्त किया है। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने अपने ट्वीट में कहा, ‘हमें आपस में मिलकर इस महामारी से लड़ना है। भारत अपने मित्रों की मदद करने के लिए जो भी…
‘आपूर्ति शृंखला का निर्बाध प्रबंधन सुनिश्चित करने के लिए विश्वास बहाली उपाय अत्यंत आवश्यक हैं ’ ‘क्षेत्रीय भाषाओं में संवाद के जरिए अंतिम आदमी तक पहुंचने पर आगे भी फोकस रहेगा’ नयी दिल्ली। ‘कोविड-19’ के फैलाव के परिणामस्वरूप उभर रही चुनौतियों से निपटने के लिए अधिकारियों के उच्चाधिकार प्राप्त समूहों की एक बैठक आज प्रधानमंत्री के प्रधान सचिव की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इस महामारी के प्रतिकूल प्रभावों का सामना करने के लिए मौजूदा समय में जारी प्रयासों पर करीबी नजर रखने के लिए प्रधानमंत्री कार्यालय द्वारा विभिन्न स्तरों पर समय-समय पर आयोजित की जाने वाली समीक्षाओं की श्रृंखला…
नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं नेपाल के प्रधानमंत्री श्री के पी शर्मा ओली के बीच आज टेलीफोन पर बातचीत हुई। दोनों नेताओं ने जारी कोविड-19 संकट और इससे दोनों देशों के नागरिकों एवं क्षेत्र के स्वास्थ्य एवं सुरक्षा पर आने वाली चुनौतियों पर अपने विचारों को साझा किया। उन्होंने इस महामारी से निपटने के लिए संबंधित देशों में उठाये गए कदमों पर चर्चा की। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने प्रधानमंत्री श्री ओली के नेतृत्व में नेपाल सरकार द्वारा संकट की प्रतिक्रिया एवं प्रबंधन तथा इस चुनौती से लड़ने में नेपाल के लोगों के मजबूत संकल्प की सराहना की। प्रधानमंत्री…
अभी तक जिला में 4,33,493 लोगों की स्क्रीनिंग की गई नाहन। जिला सिरमौर में एक्टिव केस फाइंडिंग (एसीएफ) अभियान के तहत अभी तक कुल आबादी का करीब 75 प्रतिशत हिस्से का सर्वे हो चुका है। इस बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए उपायुक्त डॉ आर के परुथी ने बताया की कोरोना वायरस को लेकर जिला सिरमौर में स्वास्थ्य विभाग द्वारा एक्टिव केस फाइंडिंग अभियान चलाया गया है जिसके अंतर्गत कोरोना संक्रमण की जांच को लेकर घर-घर जाकर सर्वे किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जिला की कुल आबादी 5,79,676 लोगों के करीब है और 09 अप्रैल 2020 तक इस…
सभी पंचायतों को पंचायत स्तरीय प्रबंधक समिति का करना होगा गठन नाहन। जिला प्रशासन सिरमौर ने विकास खंड पौंटा साहिब के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला तरुवाला में बने क्वारंटाइन केंद्र को आगामी आदेशों तक विशेष क्वारंटाइन केंद्र में तब्दील किया है। उपायुक्त सिरमौर डॉ आर के परुथी ने बताया की जिला की सभी पंचायतों को पंचायत स्तरीय प्रबंधक समिति का गठन करने के आदेश जारी किये गए हैं। इस समिति के सदस्य ग्राम पंचायत प्रधान, उप-प्रधान, सचिव, पटवारी और दो स्थानीय स्वयसेवक होंगे जोकि कोरोना महामारी की रोकथाम के लिए लगाए गए लॉकडाउन के दौरान स्थानीय समस्याओं का निराकरण करने…
नाहन। कोविड-19 महामारी से निपटने के लिए जिला प्रशासन सिरमौर द्वारा उपायुक्त डॉ आर के परुथी की अध्यक्षता में 14 अधिकारीयों की रैपिड रिस्पांस टीम का गठन किया गया है जो आगामी आदेशों तक सक्रिय रहेगी। इस बारे में जानकारी देते हुए उपायुक्त डॉ आर के परुथी ने बताया कि यह टीम कोविड-19 महामारी से उत्पन्न स्थिति पर प्रतिदिन चर्चा करके इससे निपटने की रणनीति बनाएगी। इस टीम के अन्य सदस्यों में पुलिस अधीक्षक अजय कृष्ण शर्मा, अतिरिक्त उपायुक्त प्रियंका वर्मा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी के के प्राशर, उप मण्डलाधीश नाहन, विवेक शर्मा, संयुक्त निदेशक, राजकीय मेडिकल कॉलेज नाहन, डॉ नरेंदर…
शिमला। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने केंद्र सरकार से राज्य में रैपिड डायग्नोस्टिक किट के साथ-साथ पर्याप्त संख्या में व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरण (पीपीई) किट उपलब्ध कराने का आग्रह किया, ताकि मौजूदा चिकित्सा सुविधाओं को प्रभावी ढंग से कोविड-19 से लड़ने के लिए सुदृढ़ किया जा सके। मुख्यमंत्री ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री से राज्य को 60 वेंटिलेटर प्रदान करने का भी आग्रह किया ताकि जरूरत पड़ने पर पर्याप्त संख्या में वेंटिलेटर उपलब्ध हों। मुख्यमंत्री ने आज यह बात विभिन्न राज्यों के स्वास्थ्य मंत्रियों के साथ केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डाॅ. हर्षवर्धन द्वारा आयोजित वीडियो काॅंफ्रेस के दौरान कही। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डाॅ.…