पंचायत प्रधानों को विकासात्मक कार्यों में तेजी लाने को कहा शिमला। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शिमला से जिला चम्बा और कांगड़ा की विभिन्न ग्राम पंचायतों के प्रधानों से आग्रह किया कि प्रदेश सरकार को कोविड-19 के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए अपना सहयोग दें तथा उनसे बाहरी राज्यों से आने वाले लोगों को होम क्वारन्टीन का सख्ती से पालन करवाने को कहा। मुख्यमंत्री ने प्रधानों से उनके गांवांे में बाहरी राज्यों से आने वाले किसी भी व्यक्ति की सूचना संबंधित अधिकारियों के साथ सांझा करने को कहा, ताकि उन लोगों की…
Author: Himachal Varta
फैक्ट्रियों, दूध और दवाओं पर नहीं है कंप्लीट लॉक डाउन के आदेश नाहन। जिला सिरमौर प्रशासन के द्वारा रविवार को पहले से ही कंप्लीट लॉक डाउन किए जाने की अधिसूचना जारी की गई है। मगर इस अधिसूचना में तमाम उद्योग और उनमें जो कामगार के लाने ले जाने की व्यवस्था की गई है वह बरकरार रहेगी। जबकि दूध, दवा को छोड़कर सभी विपणन संस्थान बंद रहेंगे। यही नहीं सुबह जो 5:30 से 7:00 तक का समय मॉर्निंग वॉक के लिए रखा गया है वह भी प्रतिबंधित रहेगा। इसके साथ-साथ जिला प्रशासन ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि सोशल…
नाहन। इसमें कोई दोराय नहीं है कि देश की आर्थिकी में मजदूर तबका एक अहम भूमिका निभाता है। देश के प्रधानमंत्री बार-बार यह आग्रह करते रहे हैं कि रोजगार नहीं छीना जाना चाहिए, साथ ही कोई भी लॉकडाउन के दौरान भूखा न सोए। मगर इसके विपरीत औद्योगिक नगरी कालाअंब के सैकड़ों मजदूर सड़क किनारे बैठ कर बेबस हैं। फैक्टरी से छुट्टी दे दी गई है, अपने घर वापस जा नहीं सकते हैं, रहने खाने का कोई इंतजाम नहीं है। सवाल इस बात पर उठता है कि क्यों ठोस कार्रवाई नहीं हो पा रही है? प्रशासन इस मामले में अब क्या…
होशियारपुर/चंडीगढ़। जिला मैजिस्ट्रेट-कम-डिप्टी कमिश्नर श्रीमती अपनीत रियात की ओर से जिले में दी गई अलग-अलग छूट के अलावा जिले के सभी रेस्टोरेंटों, ढाबे, हलवाई व बेक्री की दुकानों को (सोमवार से रविवार तक) सुबह 9 बजे से सांय 9 बजे तक केवल होम डिलीवरी करने की छूट के आदेश जारी किए गए हैं। उन्होंने कहा कि इस दौरान स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी की हिदायत जैसे कि सामाजिक दूरी, मास्क पहनना व सैनेटाइजर का प्रयोग करना यकीनी बनाया जाए। उन्होंने कहा कि इस छूट के दौरान पिछले दिए गए आदेशों का पालन यकीनी बनाया जाए।
लोगों को स्वस्थ रखने के लिए प्रशासन की ओर से किए जा रहे हैं हर संभव प्रयास: डिप्टी कमिश्नर कहा, नगर कौंसिलों के अलावा जिले के सभी गांवों में दो चरणों में किया जा चुका है रोगाणु मुक्त छिड़काव होशियारपुर/चंडीगढ़। डिप्टी कमिश्नर श्रीमती अपनीत रियात ने बताया कि कोविड-19 संबंधी जहां लोगों को स्वस्थ रखने के लिए कफ्र्यू लगाकर उनकी सुरक्षा के लिए उचित कदम उठाए गए हैं वहीं पूरे जिले में सोडियम हाईपोक्लोराइट (रोगाणु मुक्त छिड़काव) का छिड़काव भी करवाया गया है। उन्होंने बताया कि जिला विकास व पंचायत विभाग की ओर से पूरे जिले के गांवों में दो…
किसी भी तरह की जानकारी या शिकायत के लिए कंट्रोल रुम के नंबर 01882-22663 पर किया जा सकता है संपर्क होशियारपुर/चंडीगढ़। डिप्टी कमिश्नर श्रीमती अपनीत रियात ने बताया कि जिले की मंडियों में निर्विघ्न गेहूं की खरीद की जा रही है। उन्होंने बताया कि अब तक अलग-अलग एजेंसियों की ओर से 255254 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद कर ली गई है। उन्होंने बताया कि पनग्रेन की ओर से 57393 मीट्रिक टन, मार्कफैड की ओर से 51544, पनसप की ओर से 53963, पंजाब स्टेट वेयर हाउस कार्पोरेशन की ओर से 31056 व एफ.सी.आई. की ओर से 59611 मीट्रिक टन व प्राइवेट…
शिमला। अन्तरराष्ट्रीय रेडक्राॅस दिवस के अवसर पर हिमाचल प्रदेश रेडक्राॅस सोसायटी द्वारा आज रेडक्राॅस भवन शिमला में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर की अध्यक्षता राज्यपाल एंव राज्य रेडक्राॅस सोसायटी के अध्यक्ष बंडारू दत्तात्रेय ने की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी एवं राज्य रेडक्राॅस अस्पताल कल्याण शाखा की अध्यक्षा डाॅ. साधना ठाकुर भी उपस्थित थीं। रेडक्राॅस के संस्थापक जीन हेनरी दुनाट के जन्म दिवस के अवसर पर हर वर्ष 8 मई को विश्व रेडक्राॅस दिवस मनाया जाता है। राज्यपाल ने कहा कि वैश्विक कोरोना महामारी की इस आपदा में रेडक्राॅस सोसायटी बहुत महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर रही है।…
नाहन। जिला प्रशासन सिरमौर ने कर्फ्यू में दी जा रही ढील को अब सात घंटों तक बढ़ा दिया है। अब दुकानें सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक खुली रहेंगी। इस बारे में जानकारी देते हुए जिला दण्डाधिकारी सिरमौर डॉ आर के परुथी ने बताया कि प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार यह निर्णय लिया गया है। उन्होंने बताया कि केवल कर्फ्यू में दी जा रही ढील की अवधि को बढ़ाया गया है बाकि सभी निर्देश पूर्व में जारी आदेशों के अनुरूप ही रहेंगे।