नाहन। बीते गत दिवस पुलिस थाना पुरुवाला की पुलिस टीम गश्त के दौरान रामपुर घाट के पास मौजूद थी तो पुलिस को सूचना मिली की यमुना नदी से होते हुए दो व्यक्ति एक मोटरसाइकल पर रामपुर घाट की तरफ आ रहे है जिनके पास नशीली दवाइयों की शीशियां है जिस पर पुलिस ने नाका लगा कर एक मोटरसाइकल को रोका जिस पर दो लोग स्वार थे पूछताछ करने पर एक व्यक्ति ने अपना नाम शशि निवासी गुमतला राव, जिला करनाल, हरियाणा व दूसरे ने अपना नाम इरशाद निवासी विकासनगर देहरादून बतलाया के कब्जे से 15 शीशियाँ Chlorpheriomine Maleante and Codiene…
Author: Himachal Varta
शिमला। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज यहां बताया कि हिमाचल प्रदेश सरकार कोरोना से प्रभावित लोगों की हर सम्भव सहायता करने के लिए प्रतिबद्ध है और इसी उद्देश्य से 1 अप्रैल को मुख्यमंत्री कोविड हेल्पलाइन की स्थापना की गई है। उन्होंने कहा कि लाॅकडाउन के कारण देश के विभिन्न राज्यों में फंसे हिमाचली लोगों से हेल्पलाइन नंबर 0177-2626076 तथा 0177-2626077 पर 573 फोन काॅल्स प्राप्त हुईं जिनमें से अधिकांश मामलों का विभिन्न प्रदेश सरकारों के साथ समन्वय स्थापित कर निपटारा कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि इस हेल्पलाइन के माध्यम से लोगों को रहने की सुविधा, खाने की…
शिमला। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर कोरोना महामारी से लड़ने में सबसे अग्रिम पंक्ति में खड़े डाॅक्टरों, नर्सों, पैरामेडिकल कर्मचारियों व अन्य स्वास्थ्य कार्यकत्र्ताओं का आभार व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज पूरा विश्व कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई लड़ रहा है। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने इस वर्ष विश्व ‘स्वास्थ्य दिवस’ का थीम ‘सपोर्ट नर्सिज एंड मिडवाइवस’ है। उन्होंने सभी प्रदेशवासियों की ओर से अग्रिम पंक्ति में खड़े इन सभी स्वास्थ्य सेवा प्रदाताओं का इस महामारी में मानवता की सेवा के लिए आभार व्यक्त किया है।
शिमला। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने कोरोना वायरस के दृष्टिगत आज शिमला से प्रदेश के सभी उपायुक्तों, पुलिस अधीक्षकों तथा मुख्य चिकित्सा अधिकारियों के साथ वीडियो काॅन्फ्रेंस के माध्यम से बैठक की। बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने तबलीगी जमात के कोरोना वायरस से संक्रमित व्यक्तियों के नजदीकी लोगों का पता लगाने के लिए वृहद अभियान आरंभ करने के निर्देश दिए, ताकि यह वायरस आगे न फैल सके। उन्होंने कहा कि इन व्यक्तियों को चिकित्सा जांच करवाने तक क्वारनटीन में रखा जाना चाहिए। मुख्यमंत्री ने लोगों से आग्रह किया कि कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए अपने क्षेत्रों में…
शिमला। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर को आज यहां हिमाचल प्रदेश भूतपूर्व सैनिक निगम हमीरपुर के अध्यक्ष एवं प्रबन्ध निदेशक ब्रिगेडियर खुशहाल ठाकुर ने निगम की ओर से ‘हि.प्र. कोविड-19 साॅलिडेरिटी रिस्पाॅंस फंड’ के लिए 51 लाख रुपये का चैक भेंट किया। इसके अतिरिक्त, हि.प्र. कोविड-19 साॅलिडेरिटी रिस्पाॅंस फंड के लिए माता मनसा देवी मंदिर द्वारा 51 हजार रुपये, ब्राह्मण सभा द्वारा 51 हजार रुपये तथा मदन मेडिकल स्टोर द्वारा 21 हजार रुपये का अंशदान दिया गया। मुख्यमंत्री ने फंड में दिए गए योगदानों के लिए आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज भी उपस्थित थे।
1.51 लाख रुपये की धनराशि का चैक भी अस्पताल को दिया शिमला।डा. बिन्दल ने मैडिकल और पैरा मैडिकल कर्मियों के साथ सफाई और सुरक्षा कर्मियों के कार्यों की सराहना की नाहन/सोलन-7 अप्रैल-विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर आज नाहन के विधायक एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. राजीव बिन्दल ने डा. यशवंत सिंह परमार मैडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, नाहन पहंुचकर चिकित्सकों, स्टाफ नर्सों, सफाई और सुरक्षा कर्मियों को फूल भेंट कर उन्हें बधाई दी और उनका हौंसला बढ़ाया। इस अवसर पर डा. बिन्दल ने अस्पताल को 1.51 लाख रुपये की धनराशि का चैक भी भेंट किया। विश्व स्वास्थ्य दिवस की शुभकामनाएं…
लॉकडाउन के दौरान सुझाव देते रहे, हर हफ्ते होगा बेहतर सुझावों का चयन नाहन। जिला प्रशासन सिरमौर शुरू से ही अपने अनूठे प्रयासों के लिए जाना जाता है। इसी कड़ी में जिला प्रशासन द्वारा लॉकडाउन के दौरान समय के बेहतर सदुपयोग के लिए मांगे गए सुझावों में सबसे बेहतर सुझाव देने वाले पूनम कौशिश और गोविन्द सिंह तोमर को उपायुक्त सिरमौर डॉ आर के परुथी ने खुद अपने हाथों से आज उपायुक्त कार्यालय में इनाम दिए। डॉ परुथी ने बताया की पूनम और गोविन्द ने डीसी सिरमौर फेसबुक पेज पर सबसे अच्छे सुझाव दिए थे तथा यह सुझाव खाली समय…
नाहन। उपायुक्त सिरमौर डॉ आर के परुथी ने जानकारी देते हुए बताया कि कोरोना वायरस के दृष्टिगत समूचे प्रदेश में कर्फ्यू लगाया गया है। इस दौरान कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से पीडि़त लोगों को आईजीएमसी शिमला जाने के लिए असुविधा का सामना न करना पड़े इसलिए आईजीएमसी के रेडियोथेरेपी और औंकोलॉजी विभाग द्वारा ड्यूटी रोस्टर तैयार किया गया है जिसके अनुसार ऐसे मरीज सम्बन्धित डॉक्टरों के साथ उनके मोबाईल नम्बर पर सम्पर्क करके बीमारी से सम्बन्धित आवश्यक परामर्श प्राप्त कर सकते है। उन्होंने बताया कि रोस्टर के अनुसार डॉ. मनीश गुप्ता, प्रो. एवं हेड, सोमवार को उपलब्ध होंगी और उन्हें…