Author: Himachal Varta

नाहन। उपायुक्त सिरमौर डा0 आर0के0 परूथी ने जिलावासियों से अपील करते हुए कहा है कि आपदा की इस स्तिथि के दौरान हमें मूक एवं निराश्रित पशु-पक्षियों के प्रति दया भाव दिखाने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा है कि संकट के इस समय हर जिलावासी को एक या दो रोटी अतिरिक्त बनाकर अपने घरों के आसपास भोजन की तलाश में घूम रहे पशु-पक्षियों को खिलानी चाहिए ताकि इन बेसहारा पशु-पक्षियों को भी भोजन प्राप्त हो सके। इसके अतिरिक्त, लोग अपने घरों के आसपास व छतों के ऊपर बर्तनों में पानी रखें जिससे पशु-पक्षियों को पीने के लिए पानी भी मिल सके।…

Read More

शिमला। राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर आज राजभवन में चिकित्सकों, नर्सों तथा सफाई कर्मचारियों को सम्मानित किया। इस दौरान सामाजिक दूरी का पालन किया गया। इस अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि विश्व स्वास्थ्य दिवस प्रतिवर्ष 7 अप्रैल को बेहतर स्वास्थ्य तथा एक संतुलित जीवनशैली बनाए रखने के उद्देश्य से लोगों को जागरूक करने के लिए मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि आज का दिवस पूरे विश्व में समर्पित भाव से सेवा प्रदान कर रही नर्सों तथा मिडवाईफ को समर्पित है। उन्होंने कहा कि आजकल पूरा विश्व कोरोना महामारी से जूझ रहा है, इसलिए इस…

Read More

शिमला। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज राजभवन में राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय से मुलाकात की और उन्हें राज्य सरकार द्वारा राज्य में कोविड-19 के खिलाफ लड़ने के लिए की जा रही पहल और कदमों से अवगत कराया। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में पहले से ही ठोस कदम उठाए गए हैं और स्थिति नियंत्रण में है। उन्होंने कहा कि बाहरी लोगों पर नजर रखी जा रही है और एक्टिव केस फाइंडिंग कैम्पेन के तहत घर-घर जाकर हर व्यक्ति की जांच की जा रही है। राज्यपाल ने इस महामारी से लड़ने और प्रदेश के लोगों को आवश्यक वस्तुएं उपलब्ध करवाने के…

Read More

शिमला। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर को अतिरिक्त महानिदेशक स्टेट विजिलेंस एवं एंटी करप्शन ब्यूरो हिमाचल प्रदेश अनुराग गर्ग ने ब्यूरो स्टाफ की ओर से ‘हि.प्र. कोविड-19 साॅलिडेरिटी रिस्पाॅंस फंड के लिए आज यहां 2.5 लाख का चेक भेंट किया। मुख्यमंत्री ने इस उदारतापूर्ण कार्य के लिए उनका धन्यवाद किया।

Read More

शिमला। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने देश तथा प्रदेश में कोरोना वायरस के दृष्टिगत उत्पन्न स्थिति का जायजा लेने के लिए आज शिमला से प्रदेश के सभी उपायुक्तों, पुलिस अधीक्षकों तथा मुख्य चिकित्सा अधिकारियों के साथ वीडियो काॅन्फ्रेंस के माध्यम से बैठक की। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार ने राज्य में कानून एवं व्यवस्था को बनाए रखने के लिए प्रदेश के सभी प्रमुख धार्मिक स्थलों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने का निर्णय लिया है। संबंधित उपायुक्त अपने जिलों में ऐसे धार्मिक स्थलों का ब्यौरा प्रदान करेंगे ताकि शीघ्र सीसीटीवी कैमरे लगाए जा सकें। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा…

Read More

अभियान के तहत जिला में अभी तक 1,87,272 लोगों की स्क्रीनिंग हुई नाहन। कोरोना वायरस को लेकर जिला सिरमौर में स्वास्थ्य विभाग द्वारा एक्टिव केस फाइंडिंग (एसीएफ) अभियान चलाया गया है जिसके अंतर्गत कोरोना संक्रमण की जांच को लेकर घर-घर जाकर सर्वे किया जा रहा है। अभियान के तीसरे दिन 81,250 लोगों की स्क्रीनिंग की गई जिसके बाद जिला में अभी तक 1,87,272 लोगों की स्क्रीनिंग हो चुकी है। इस बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए उपायुक्त डॉ आर के परुथी ने बताया की अभियान के अंतर्गत कल देर साएं तक जिला के धगेड़ा खंड में 15,186 और पच्छाद खंड…

Read More

यदि किसी पर्यटक को अपना आवास किराए पर दिया है तो इसकी सूचना स्थानीय प्रशासन, पर्यटन विभाग और पुलिस विभाग को अवश्य दें नाहन। पर्यटन विभाग ने सिरमौर जिले की आम जनता से अपील की है कि वे किसी भी पर्यटक विशेषकर विदेशी को अपना निजी आवास किराए पर न दें। यदि वे ऐसा करते हैं, तो यह जिला मजिस्ट्रेट सिरमौर के 21 मार्च 2020 के आदेशों का एवं एच पी पर्यटन विकास और पंजीकरण अधिनियम 2002 का उल्लंघन होगा और ऐसा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। यदि ऐसा कोई व्यक्ति है जिसने किसी भी पर्यटक (घरेलू या…

Read More

नाहन। 21वीं सदी में देश विकास की राह पर आगे बढ़ रहा है। कई योजनाएं सरकार द्वारा तैयार की जा रही है, ताकि धरातल पर लोगों को सुविधाएं मिल सके। लेकिन जो तस्वीर आज हम आपको दिखा रहे हैं उसे देखकर आप हैरान हो जाएंगे। एक और पूरे देश भर में कोरोना वायरस का महा प्रकोप लोगों के दिलों दिमाग में बैठा हुआ है। हिमाचल में 2 मौत होने के बाद लोगों ने घर से बाहर निकलना बंद कर दिया है। वहीं कुछ तस्वीरें ऐसी भी सामने आई हैं, जहां लोगों को प्रशासन के कर्फ्यू का पालन तो करना पड़…

Read More