शिमला। राजस्व-आपदा प्रबंधन, हिमाचल प्रदेश के प्रधान सचिव ओंकार चंद शर्मा ने आज यहां बताया कि कोविड-19 से उत्पन्न स्थित के प्रबंधन के लिए राज्य में आपदा प्रबंधन अधिनियम की धाराएं लागू की गई हैं। उन्होंने कहा कि 24 मार्च से शुरू होने वाले, 21 दिनों के राष्ट्रव्यापी लाॅकडाउन को आपदा प्रबंधन अधिनियम के प्रावधान के तहत, आपदा प्रबंधन प्राधिकरण और राष्ट्रीय कार्यकारी समिति के दिशा-निर्देशों के अनुसार लागू किया गया है जिसमें इस अवधि के दौरान प्रदान की जाने वाली छूट भी शामिल है। उन्होंने कहा कि आपदा प्रबंधन अधिनियम, 2005 की धारा 51 से 60 के तहत अपराध…
Author: Himachal Varta
शिमला। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर को आज हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड लिमिटेड के अध्यक्ष राम सुभग सिंह ने बोर्ड के अधिकारियों तथा कर्मचारियों की ओर से 1.97 करोड़ रुपये का चैक मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए भेंट किया। मुख्यमंत्री ने लोगों से मुख्यमंत्री राहत कोष में उदार भाव से दान करने की अपील की है, ताकि जरूरतमंद लोगों की सहायता की जा सके। प्रबन्ध निदेशक हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड लिमिटेड जे.पी. काल्टा तथा निदेशक सुदेश मोखटा भी इस अवसर पर उपस्थित थे।
राज्य सरकार ने प्रदेश में च्वींईगम की बिक्री तथा वितरण पर लगाया प्रतिबन्ध शिमला। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने देश तथा प्रदेश में कोरोना महामारी के दृष्टिगत उत्पन्न परिस्थितियों का जायजा लेने के लिए आज शिमला से प्रदेश के सभी उपायुक्तों, पुलिस अधीक्षकों तथा मुख्य चिकित्सा अधिकारियों के साथ वीडियो काॅन्फ्रेंस की। मुख्यमंत्री ने उचित दूरी सुनिश्चित बनाने के दृष्टिगत लोगों को आवश्यक वस्तुएं प्रदान करने के लिए सभी उपायुक्तों को होम डिलीवरी सिस्टम बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में भी स्वयंसेवियों तथा पंचायती राज संस्थानों के प्रतिनिधियों के माध्यम से लोगों को आवश्यक वस्तुएं होम…
लाॅकडाउन के दौरान ई-लर्निंग सिस्टम के उपयोग पर दिया बल शिमला। राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने आज प्रदेश के राजकीय तथा निजी विश्वविद्यालयों के आठ कुलपतियों के साथ वीडियो काॅन्फ्रेंस की। उन्होंने आॅनलाईन लर्निंग माॅड्यूल्स और सूचना प्रौद्योगिकी के उपयोग के साथ-साथ लोगों तक जागरूकता संदेश पहुंचाने के लिए अन्य तरीकों से कोविड-19 को फैलने से रोकने के लिए सरकारी स्तर पर उठाए जा रहे कदमों में योगदान देने पर चर्चा की। आज सभी कुलपतियों ने राज्यपाल को कोविड-19 के दृष्टिगत लाॅकडाउन तथा उनके द्वारा की गई विभिन्न पहलों के बारे में जानकारी दी। काॅन्फ्रेंस के दौरान इस बात पर सर्वसम्मति…
शिमला। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर द्वारा प्रदेश के लोगों से हि.प्र. कोविड-19 साॅलिडेरिटी रिस्पोंस फंड के लिए उदार भाव से दान देने की अपील पर हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड, धर्मशाला ने फंड में आॅनलाईन माध्यम से 21 लाख रुपये का अंशदान किया। इसके अतिरिक्त बोर्ड के अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी इस फंड के लिए पांच लाख 47 हजार 545 रुपये का अंशदान किया। यह जानकारी बोर्ड के अध्यक्ष डाॅ. सुरेश सोनी ने आज यहां दी।
शिमला। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने कहा कि राज्य सरकार कोविड-19 महामारी के कारण लगाए गए कफ्र्यू के दृष्टिगत प्रदेश के सेब बागवानों की मांगों के प्रति संवेदनशील है तथा यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि प्रदेश के बागवानों को कीटनाशक, खाद तथा पौधों के संरक्षण की अन्य सामग्री की कोई कमी न हो। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों तथा बागवानों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने बागवानी विभाग के अधिकारियों को बागवानों को घरद्वार के समीप अथवा गांव के आधार पर कीटनाशक, खाद तथा पौधों के संरक्षण की अन्य सामग्री की आपूर्ति सुनिश्चित करने के…
शिमला। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज यहां पशुपालन विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की अध्यक्षता करते हुए उन्हें निर्देश दिए कि प्रदेश में पशुओं के चारे की सुचारू व्यवस्था की जानी चाहिए, ताकि राज्य में चारे की कमी न हो। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि उन्हें चारे की आपूर्ति की दैनिक आधार पर निगरानी करनी चाहिए, ताकि संबंधित एजेंसियाें से और अधिक चारे की आपूर्ति के लिए संपर्क किया जा सके। उन्होंने कहा कि राज्य में विभिन्न सरकारी एवं निजी मत्स्य पालन केन्द्र हैं एवं इन मत्स्य पालन केन्द्रों में पर्याप्त मात्रा में मत्स्य आहार उपलब्ध…
उपायुक्त की अपील सही जानकारी करवाएं उपलब्ध नाहन। कोरोना वायरस को लेकर जिला सिरमौर में स्वास्थ्य विभाग द्वारा एक्टिव केस फाइंडिंग (एसीएफ) अभियान चलाया गया है जिसके अंतर्गत कोरोना संक्रमण की जांच को लेकर घर-घर जाकर सर्वे किया जा रहा है। इसके अंतर्गत गत देर साएं तक जिला के 35,616 लोगों की स्क्रीनिंग कर ली गई है। इस बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए उपायुक्त डॉ आर के परुथी ने बताया की कुल 35,616 लोगों में से धगेड़ा खंड में 6419 और पच्छाद खंड में 7608 लोगों की स्क्रीनिंग की गई। इसी प्रकार, राजपुर खंड में 11,736, संगड़ाह खंड में…