Author: Himachal Varta

शिमला। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज कोविड-19 महामारी के दृष्टिगत प्रदेश में तैनात पुलिस कर्मियों के लिए व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरण (पीपीई) किट और एन-95 मास्क की खरीद के लिए पुलिस विभाग को एक करोड़ रुपये (हि.प्र. कोविड-19 साॅलिडेरिटी रिस्पोंस फण्ड से 50 लाख रुपये तथा प्रदेश आपदा प्रतिक्रिया निधि से 50 लाख रुपये) की स्वीकृति प्रदान की। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार कोरोना वायरस से बचाव के लिए राज्य सरकार के अधिकारियों तथा कर्मचारियों को सभी आवश्यक सुरक्षा उपकरण प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।

Read More

जिला प्रशासन ने परिवहन चालकों को राजमार्ग पर खाने की सुविधा देने के लिए लिया निर्णय ग्रैंड रिवेरा रिजॉर्ट और होटल गुरु सुरभी ने 80 प्रसाधन किट पौंटा साहिब क्वारंटाइन केंद्र में करवाए उपलब्ध नाहन। नेशनवाइड लॉकडाउन के दौरान जरूरी वस्तुओं की सेवा में लगे ट्रांसपोर्टरों को आ रही परेशानी को ध्यान में रखते हुए, जिला प्रशासन सिरमौर ने दो-सड़का नाहन में कैफे क्विक बाइट को खोलने की अनुमति दी है। इस कैफे में ट्रांसपोर्टरों को शाकाहारी थाली 100 रुपये प्रति थाली के न्यूनतम मूल्य पर परोसी जाएगी। इस बारें में जानकारी देते हुए उपायुक्त सिरमौर डॉ आर के परुथी…

Read More

नाहन। लॉकडाउन/कर्फ्यू के दौरान शहर में रहने वाले सभी व्यक्ति खुद किसान बने और खेती करना सीखें तथा अपने किचन गार्डन में कुछ समय बिताऐं जिससे उनका टाइम पास अच्छा होगा और ताजी सब्जियां भी प्राप्त होगी। यह जानकारी देते हुए उपायुक्त सिरमौर डा0 आरके परूथी ने बताया कि लोगों को घर में पड़ी खाली बोतल, बाल्टी, गमला या खाली बैग में मिटटी भर कर शुद्व, पौष्टिक व ताजा सब्जियां खुद उगानी चाहिए। एक बीज से पौधा कैसे बनता है और उस पर फल/दाना कैसे लगता है, ये सब सीखना चाहिए। इसके लिए जिला प्रशासन सिरमौर द्वारा एक अनूठी पहल…

Read More

चंडीगढ़। हरियाणा के उप मुख्यमंत्री श्री दुष्यंत चौटाला ने प्रदेशवासियों से अपील की है कि वे 14 अप्रैल तक की राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन अवधि की सम्पूर्ण पालना करे क्योंकि कोरोना वायरस से लडऩे के लिए किसी एक व्यक्ति के लिए नहीं, बल्कि पूरे देश के 130 करोड़ लोगों की सामुहिक शक्ति के साथ इस महामारी के खिलाफ लडऩे का एक महासंकल्प है। आज यहां जारी एक व्यक्तव्य में उप मुख्यमंत्री ने कहा कि हमें मानसिक दबाव से ऊपर उठना होगा और अपने स्वयं की, परिवार की, समाज की, प्रदेश व देश के लोगों के स्वास्थ्य की रक्षा के लिए सोशल डिस्टेंसिंग…

Read More

चंडीगढ़। हरियाणा की मुख्य सचिव श्रीमती केशनी आनन्द अरोड़ा ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन के दैरान सभी आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति सुनिश्चित करें। इसी कड़ी में, सभी जिलों में पीडीएस के तहत वितरित किए जाने वाले राशन की आपूर्ति 5 अप्रैल तक सभी डिपो में पहुंचाना सुनिश्चित करें और राशन के वितरण के समय सोशल डिस्टेंसिंग का पालन अवश्य किया जाए। श्रीमती अरोड़ा आज यहां वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से संकट समन्वय समिति की बैठक की अध्यक्षता कर रही थीं। बैठक में मुख्य सचिव को अवगत करवाया गया कि बाजारों में आवश्यक वस्तुओं की पर्याप्त उपलब्धता…

Read More

चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने राज्य में स्थित सभी निजी विद्यालयों को निर्देश दिए हैं कि वर्तमान हालातों में लोकडाऊन होने के कारण विद्यार्थियों के अभिभावकों से फीस जमा करवाने के लिए दबाव न बनाए, स्थिति सामान्य होने पर ही फीस लेने की कार्यवाही की जाए। ऐसे में अब सभी प्रकार की फीस जमा करवाने पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी गई है। हरियाणा स्कूल शिक्षा विभाग के एक प्रवक्ता ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि स्कूल शिक्षा विभाग के निदेशालय द्वारा राज्य के सभी जिला शिक्षा अधिकारियों व जिला मौलिक शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए गए…

Read More

चंडीगढ़। कोविड-19 के गंभीर संकट से निपटने के लिए रोपड़ पुलिस कर्मचारियों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने के लिए उनके परिवार भी मैदान में उतर पड़े हैं। यह परिवार न केवल वित्तीय सहायता दे रहे हैं बल्कि घर में तैयार किये गए मास्क और राशन के पैकेट भी ज़रूरतमंदों तक पहुँचा रहे हैं। रोपड़ के एस.एस.पी. स्वप्न शर्मा ने आज यहाँ बताया कि पिछले 7 दिनों में 33,000 सूखे राशन के पैकेटों के अलावा पुलिसकर्मियों के परिवारों द्वारा अपने घरों और कम्युनिटी सैंटरों में 800 मास्क तैयार किए गए। एसएसपी ने लोगों के लिए उदाहरण बनकर उभरने के…

Read More

‘पंजाब के सभी गाँवों में तीन-तीन छिडक़ाव किए जाएंगे’ मुख्यमंत्री द्वारा लोगों को घरों में ही रहने की अपील चंडीगढ़। पंजाब के ग्रामीण विकास एवं पंचायत विभाग द्वारा राज्य के सभी गाँवों को कोरोना वायरस की बीमारी से मुक्त करने के लिए शुरु की गई मुहिम के अंतर्गत अब तक 11769 गाँवों में रोगाणु नाशक दवा का छिडक़ाव किया जा चुका है। इस मुहिम के अंतर्गत स्वास्थ्य विभाग की हिदायतों पर राज्य के सभी गाँवों में सोडियम हाईपोक्लोराईट दवा का छिडक़ाव किया जाना है जिससे कोरोना वायरस की बीमारी को और फैलने से रोका जा सके। राज्य के ग्रामीण विकास…

Read More