प्रधानमंत्री ने कोविड-19 से निपटने के लिए ‘संकल्प, संयम, सकारात्मकता, सम्मान और सहयोग’ के पांच सूत्री मंत्र दिए खिलाड़ियों ने राष्ट्र को गौरवान्वित किया है, अब उन्हें राष्ट्र का मनोबल बढ़ाने और सकारात्मकता का माहौल बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभानी है: प्रधानमंत्री प्रधानमंत्री के नेतृत्व की सराहना करते हुए खिलाड़ियों ने सकारात्मकता और सामाजिक दूरी बनाए रखने के संदेश का प्रचार-प्रसार करने का संकल्प व्यक्त किया नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से प्रख्यात खिलाड़ियों के साथ संवाद किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि ‘कोविड-19’ पूरी मानवता का दुश्मन है और वर्तमान स्थिति की…
Author: Himachal Varta
शिमला। भारत के राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद व उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने आज केंद्र, और केंद्र शासित प्रदेशों के राज्यपालों, लेफ्टिनेंट गवर्नरों और राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के प्रशासकों के साथ वीडियो-काॅन्फ्रेंस के माध्यम से कोविड-19 से उत्पन्न स्थिति से निपटने के लिए केंद्र व राज्य सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों का जायजा लिया। इस अवसर पर राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने कहा कि रेडक्राॅस सोसायटी राज्य में लोगों की मदद करने के लिए 24 घंटे कार्य कर रही है। गरीब और जरूरतमंद लोगों को उनकी जरूरत के अनुसार पैक्ड फूड, राशन और दवाएं वितरित करने के लिए…
शिमला। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर की अध्यक्षता में आज राज्य मंत्रिमंडल की बैठक आयोजित की गई। राज्य मंत्रिमंडल ने कोविड-19 की स्थिति की पूर्ण समीक्षा की। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग हिमाचल प्रदेश की ओर से की गई सभी तैयारियाें एवं वर्तमान स्थिति के बारे में प्रस्तुति के द्वारा राज्य मंत्रिमंडल को जानकारी दी गई। इसके उपरांत व्यापक चर्चा के बाद यह निर्णय लिया गया कि स्वास्थ्य विभाग में आवश्यकतानुसार विभिन्न मेडिकल एवं पैरामेडिकल के पदों पर तीन माह के लिए आउटसोर्स बेस पर नियुक्ति की जाएगी। साथ ही केबिनेट ने एसएलबीएसजीएमसी नेरचैक मण्डी को समर्पित कोविड-19 अस्पताल बनाने को…
शिमला। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर को आज यहां परिवहन मन्त्री गोविन्द ठाकुर ने हिमाचल पथ परिवहन निगम के अधिकारियों तथा कर्मचारियों की ओर से हिमाचल प्रदेश कोविड-19 साॅलिडेरिटी रिस्पोंस फंड के लिए एक करोड़ रुपये का चैक भेंट किया। इसके अतिरिक्त हिमाचल प्रदेश के गायत्री परिवार की ओर से वीके भटनागर, गिरजानन्द शर्मा और डीएन वर्मा ने भी एक लाख रुपये का चैक मुख्यमंत्री को भेंट किया। मुख्यमंत्री ने लोगों से इस फंड में उदारता से दान करने की अपील की, ताकि इसके माध्यम से जरूरतमंद लोगों को लाभ मिल सके।
शिमला। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर को प्रबन्ध निदेशक, एचपीटीडीसी कुमुद सिंह ने हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम की ओर से 14 लाख दो हजार 540 रुपये का चैक एचपी कोविड-19 साॅलिडेरिटी रिस्पोंस फंड के लिए आज यहां भेंट किया। मुख्यमंत्री ने लोगों से इस फंड में उदारता से दान करने की अपील की, ताकि इसके माध्यम से जरूरतमंद लोगों को लाभ मिल सके।
शिमला। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने कहा है कि हिमाचल प्रदेश सरकार ने हमेशा कर्मचारियों एवं पेंशनरों के हितों को सर्वोपरि रखा है। कठिन वित्तीय स्थिति होने के बावजूद भी राज्य सरकार ने कर्मचारियों को समय पर वेतन एवं पेंशन जारी की है, बल्कि इस माह बढ़ा हुआ वेतन एवं पेंशन का भुगतान भी मंहगाई भत्ता वृद्धि के साथ किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कोविड-19 के कारण देश के अनेक राज्यों में कर्मचारियों के वेतन व पेंशन के बड़े भाग को लंबित किया है, परन्तु प्रदेश सरकार ने कठिन स्थिति के बावजूद भी ऐसा कोई भी कदम नहीं उठाया…
नाहन। आज थाना नाहन की पुलिस टीम ने गश्त व कर्फ्यू के दौरान जब ट्रैफिक बूथ चौगान (Traffic booth Chougan) नाहन के पास मौजूद थे तो दिल्ली गेट नाहन की तरफ से एक कार (नंबर एचपी85-2345 हांडा अमेज) को रोका जिसके अंदर चालक राकेश पाहवा निवासी बाल्मीकी बस्ती नाहन व आशीष थापा निवासी मोहल्ला अमरपुर नाहन दोनों शराब के नशे में थे। उपरोक्त दोनों व्यक्ति नशा शराब सेवन करके व कोविड-19 कर्फ्यू (COVID 19 Curfew) के दौरान जिला दंडाधिकारी मैजिस्ट्रेट के आदेशों की उलंघना पाया जा रहा है। जिस पर उपरोक्त दोनों व्यक्ति के विरुद्ध पुलिस थाना नाहन मे धारा…
नाहन। आज एसआईयू नाहन की पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर एक व्यक्ति नन्द लाल सिंह निवासी मालूवाला नाहन के घर में दबिश देकर 16 बोतलें अग्रेजी शराब की बरामद की गई। जिस पर उपरोक्त व्यक्ति के विरुद्ध पुलिस थाना नाहन मे मामला दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।