‘मोदी राशन किट’ भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा दिए जा रहे डोनेशन से हो रही तैयार: डा. बिन्दल नाहन। नाहन के विधायक एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. राजीव बिन्दल ने कहा कि भाजपा द्वारा अभावग्रस्त निर्धन लोगों को शनिवार को 630 मोदी राशन किटें और 1100 लोगों को फूड पैकेट का वितरण किया गया। उन्होंने कहा कि कोई भी व्यक्ति भोजन के बिना न सोये, इसके लिए शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में चिन्हित गरीब और अभावग्रस्त परिवारों को भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा राशन और फूड पैकेट बांटे जा रहे हैं। डा. राजीव बिन्दल ने ‘मोदी राशन किट’ को भाजपा की ‘यूनिक फूड योजना’…
Author: Himachal Varta
चंडीगढ़। यह सुनिश्चित करने के लिए कि प्रदेश के लोग लॉकडाउन के दौरान साकारात्मक एवं रचनात्मक रूप से कार्य कर रहे हैं, हरियाणा सरकार ने ‘कोविड सैनिक’ प्रतियोगिता शुरू की है। इस पहल के साथ, राज्य सरकार ने लोगों को अपनी छिपी प्रतिभाओं को उभारने और दिखाने का मौका दिया है। इस प्रतियोगिता में भाग लेने के इच्छुक व्यक्ति https://haryana.mygov.in पर सम्पर्क कर सकते हैं। जैसा कि देश भर में हर व्यक्ति घर पर रहकर कोविड-19 के खिलाफ युद्ध लड़ रहा है, इसलिए राज्य सरकार इस प्रतियोगिता में भाग लेकर जनता को कोविड सैनिक कहलाने का अवसर प्रदान कर रही…
चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने उच्चतर शिक्षा विभाग, हरियाणा के अधीन आने वाले राज्य के सभी विश्वविद्यालयों व महाविद्यालयों को 14 अप्रैल 2020 तक बंद रखने का निर्णय लिया है। इस दौरान विद्यार्थियों को ऑनलाइन शिक्षा दी जाएगी। एक सरकारी प्रवक्ता ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि सभी विश्वविद्यालयों के कुलपतियों व महाविद्यालयों के प्राचार्यों को निर्देश दिए गए हैं कि उनके संस्थानों के सभी कर्मचारी घर से काम करेंगे, लेकिन जब भी उनकी आवश्यकता होगी तो वे फोन पर उपलब्ध रहेंगे। संबंधित प्राधिकरण की पूर्व अनुमति के बिना कोई भी कर्मचारी अपना स्टेशन नहीं छोड़ेगा। उन्होंने बताया…
शिमला। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए आवश्यक वस्तुओं की स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग और नागरिक आपूर्ति निगम को लोगों की सुविधा के लिए खुले बाजार में आवश्यक वस्तुओं को पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध करवाना सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने नागरिक आपूर्ति निगम के डिपो में बफर स्टाक सुनिश्चित करने के लिए भी प्रयास करने को कहा। उन्होंने कहा कि जमाखोरी और मुनाफाखोरी पर नजर रखे जाने पर विशेष बल दिया जाना चाहिए और उल्लंघन करने वाले लोगों के खिलाफ कड़ी…
शिमला। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने स्वास्थ्य अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि श्री लाल बहादुर शास्त्री राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय (एसएलबीएसजीएमसी) नेरचैक मण्डी को कोविड-19 के लिए पूर्ण रूप से समर्पित अस्पताल बनाया जाए। उन्होंने कहा कि आईजीएमसी शिमला तथा डाॅ. राजेन्द्र प्रसाद मेडिकल काॅलेज टांडा में भी कोविड-19 के मरीजों की जांच तथा उपचार जारी रहेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में 3904 लोगों को निगरानी में रखा गया है, जिनमें से 1511 लोगों ने 28 दिन की निगरानी अवधि को पूरा कर लिया है। उन्होंने कहा कि आज कोविड-19 के 27 सैंपलों की जांच की गई और इनमें…
शिमला। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज यहां बताया कि कोरोना वायरस कोविड-19 पर नियंत्रण के लिए की गई लाॅकडाउन व्यवस्था को शतप्रतिशत सफल बनाने के दृष्टिगत सभी आवश्यक तथा प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश के सभी जिलों में स्थापित किए गए आपदा नियंत्रण कक्षों का टोल फ्री नम्बर 1077 है, जिन्हें आपातकालीन संचालन केंद्र कहा जाता है। उन्होंने कहा चैबिसों घंटे क्रियाशील इस नम्बर पर किसी भी मोबाइल या लैंडलाइन नम्बर से संपर्क किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि सरकार ने लोगों की सहायता के लिए भोजन, आश्रय आदि की समुचित व्यवस्थाएं…
शिमला। शिमला होटल एवं रेस्टोरेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय सूद ने कोरोना वायरस से उत्पन्न स्थिति से निपटने के लिए समय पर उठाए गए कदमों और सभी को साथ लेकर चलने के लिए बनाई गई रणनीति के लिए मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पूरे राष्ट्र में 21 दिन के लाॅकडाउन से पूर्व ही राज्य में कर्फ्यू लगा दिया था, जो बहुत ही सराहनीय निर्णय था।
यह वास्तव में सराहनीय है कि कैसे सभी राज्यों ने वायरस को फैलने से रोकने के लिए एक टीम के रूप में साथ मिलकर काम किया है: प्रधानमंत्री नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने ‘कोविड-19’ से निपटने के उपायों पर चर्चा करने के लिए आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ विचार-विमर्श किया। प्रधानमंत्री ने लॉकडाउन के निर्णय का समर्थन करने के लिए राज्यों का धन्यवाद किया, जिसकी बदौलत भारत ने कोविड-19 के फैलाव को सीमित करने में कुछ हद तक सफलता हासिल की है। उन्होंने सराहना करते हुए कहा कि कैसे सभी राज्यों ने…