शिमला। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने कहा कि राज्य सरकार औद्योगिक घरानों को बद्दी, बरोटीवाला और नालागढ़ क्षेत्र में अपना संचालन आरम्भ करने के लिए सुविधा प्रदान करेगी। मुख्यमंत्री ने आज शिमला में बद्दी, बरोटीवाला और नालागढ़ औद्योगिक एसोसिएशन के पदाधिकारियांे के साथ वीडियो काॅन्फ्रेंसिग के माध्यम से संवाद के दौरान यह बात कही। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार श्रम शक्ति की आवाजाही को सुचारू रूप से बनाए रखने के लिए हर संभव कदम उठा रही है। इसके अतिरिक्त उद्योगों के लिए कच्चे माल की जरूरत और तैयार माल की सप्लाई को सुदृढ़ किया जा रहा है। उन्होंने कहा…
Author: Himachal Varta
नाहन। आज को प्रभारी पुलिस थाना रेणुका जी पुलिस टीम के साथ सरकार द्वारा पारित किए गए कर्फ्यू आदेशों की अनुपलना हेतु इलाका में गश्त व चैंकिग पर रवाना थे तो पुलिस टीम को गुप्त सूत्रों से सुचना प्राप्त हुई कि ददाहु में यूको बैंक के साथ नरेश कुमार के सीमेंट स्टोर के पास एक Pickup नंबर HP-71-8533 में सीमेंट लोड किया जा रहा है। इस सूचना के आधार पर एसएचओ पुलिस टीम के साथ तुरन्त मौका पर पहुँचे तथा उपरोक्त पिकअप को चैक करने पर उसमें सीमेंट के कुल 20 कट्टे लोड पाये गये। उपरोक्त Pickup चालक चालक प्रकाश…
शिमला। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज शिमला में राज्य के सभी उपायुक्तों और पुलिस अधीक्षकों के साथ वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कोरोना महामारी के कारण देश के साथ-साथ राज्य में उत्पन्न स्थिति के दृष्टिगत लगाए गए कर्फ्यू की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि यह सुनिश्चित किया जाए कि लोगों को किसी प्रकार की असुविधा न हो और कफ्र्यू में ढील के दौरान उनको आवश्यक वस्तुएं उपलब्ध करवाई जाए। उन्होंने कहा कि होम डिलीवरी सिस्टम को मजबूत किया जाए, ताकि लोगों को आवश्यक वस्तुओं को लेने के लिए घरों से बाहर न जाना पड़े।…
शिमला। राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने सभी जिलों के उपायुक्तों को अपने संबंधित जिले में सभी गैर पंजीकृत प्रवासी मजदूरों को पंजीकृत करने और उन्हें पहचान पत्र जारी करने के निर्देश दिए हैं। कोरोना महामारी को देखते हुए, देश में लाॅकडाउन के दौरान उनके भोजन और आश्रय की व्यवस्था की जाए। उन्होंने कहा कि इस बात की भी निगरानी की जाए कि संबंधित ठेकेदार अपने श्रमिकों और मजदूरों की जरूरतों को पूरा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि वह कोविड-19 से उत्पन्न स्थिति पर 4 और 6 अप्रैल, 2020 को राज्य के सरकारी और निजी विश्वविद्यालयों के कुलपतियों के साथ भी…
शिमला। राज्य सूचना एंव प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा विकसित ई-पास मेकेनिज्म न केवल लोगों को सुविधा उपलब्ध करवा रहा है, बल्कि कोविड-19 महामारी से निपटने के लिए लोगों में सामाजिक दूरी भी सुनिश्चित कर रहा है। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने यह बात आज यहां सूचना एंव प्रौद्योगिकी विभाग की बैठक की अध्यक्षता करते हुए कही। मुख्यमंत्री ने कहा कि लोगों को असुविधा न होने के लिए कोविड-19 से संबंधित विभिन्न विभागों के कार्यालय आदेश और अधिसूचना सूचना एंव प्रौद्योगिकी विभाग के निर्धारित पोर्टल पर अपलोड किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इसके अतिरिक्त मुख्य सचिव तथा राज्य के उपायुक्तों…
शिमला। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने कोविड-19 के कारण उत्पन्न स्थिति की समीक्षा करने के लिए आज यहां एक उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि राज्य मुख्यालय में नियंत्रण कक्ष स्थापित किया जाएगा, ताकि अन्य राज्यों में फंसे लोगों के साथ समन्वय स्थापित किया जा सके। उन्होंने कहा कि सामान्य प्रशासन के सचिव इस नियंत्रण कक्ष के प्रभारी होंगे और यह चैबीसों घंटे काम करेगा। उन्होंने कहा कि दूसरे राज्यों में फंसे हिमाचल प्रदेश के लोग कंट्रोल रूम के जरिए संपर्क कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि सरकार अन्य राज्यों में फंसे हिमाचल प्रदेश के लोगों तक…
शिमला। हिमाचल प्रदेश सरकार के एक प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि कुछ मीडिया और सोशल मीडिया द्वारा यह भ्रामक और तथ्यहीन समाचार फैलाया जा रहा है कि हिमाचल भवन चंडीगढ़ में आईएएस अधिकारी के बच्चे और रिश्तेदारों को ही आश्रय प्रदान किया जा रहा है और आम आदमी की अनदेखी की जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह समाचार आधारहीन और गुमराह करने वाला हैं। इनमें कोई भी सच्चाई नहीं हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान में हिमाचल भवन चंडीगढ़ में पांच लोग ठहरे हैं, इनमें से चंबा जिला के सलूणी से 26 वर्षीय प्रकाश वर्मा एजी ऑफिस चंडीगढ़…
कर्फ्यू और लॉक डाउन की अनुपालन के लिए सिरमौर की जनता का जताया आभार नाहन। नाहन के विधायक एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. राजीव बिन्दल ने आज जिला सिरमौर में कर्फ्यू और लॉकडाउन के मद्देनजर उपायुक्त और एसपी सिरमौर के साथ बैठक कर स्थिति की समीक्षा की और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। डा. राजीव बिन्दल ने इसके उपरांत नाहन से लेकर पांवटा तक एसडीएम, डीएसपी और बीडीओ के साथ प्रबन्धों का निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस अवसर पर पांवटा के विधायक श्री सुख राम चौधरी व चंद चुने हुए जन प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे। डा. राजीव बिन्दल…