अभी तक लिए गए 838 सैंपलों में से 555 नैगेटिव, 228 का परिणाम आना बाकी होशियारपुर/चंडीगढ़। सिविल सर्जन डा. जसवीर सिंह ने बताया कि बीते गत दिवस 33 और पाजीटिव केस सामने आए हैं, जिनमें से 32 आज व एक पाजीटिव केस बीती रात सामने आया था, जो कि दसूहा के गांव नारायणगढ़ का रहने वाला है। उन्होंने कहा कि अवतार सिंह नाम का यह व्यक्ति पिछले दिनों नांदेड़ साहिब से वापिस आया था और उनका सैंपल बीती रात पाजीटिव आया है। उन्होंने बताया कि अवतार सिंह गांव के जिन व्यक्तियोंं के संपर्क में आया था, उनके भी सैंपल ले…
Author: Himachal Varta
बोर्ड एवं कृषि समितियों द्वारा एचपी कोविड-19 सॉलिडेरिटी रिस्पांस फण्ड में एक करोड़ रूपये का अंशदान किया गया नाहन। कोविड-19 महामारी के कारण उत्पन्न स्थिति से निपटने के लिए हिमाचल प्रदेश राज्य कृषि विपणन बोर्ड एवं कृषि उपज मण्डी समितियों द्वारा कर्फयु के दौरान प्रदेश की विभिन्न मंडियों में 2 मई तक 3,28,870 क्विंटल फल एंव सब्जियों का व्यापार किया गया तथा भविष्य में आने वाले उत्पाद विशेषकर सेब के विपणन हेतु भी तैयारियां शुरू कर दी गई है। इस बारे में जानकारी देते हुए अध्यक्ष हिमाचल प्रदेश राज्य कृषि विपणन बोर्ड बलदेव भण्डारी ने बताया कि विपणन बोर्ड तथा…
एस.डी.एम. आफिस से प्रभात चौक तक बनने वाली सडक़ का निर्माण कार्य फिर शुरु विभागीय अधिकारियों को तय समय व उच्च गुणवत्ता से निर्माण कार्य करने के दिए निर्देश होशियारपुर/चंडीगढ़। कोविड-19 के चलते एस.डी.एम. आफिस से प्रभात चौक तक बनने वाली सडक़ का रुका निर्माण कार्य फिर शुरु हो गया है। इस दौरान उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री पंजाब श्री सुंदर शाम अरोड़ा ने सडक़ निर्माण कार्य का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि 1 करोड़ 35 लाख रुपए की लागत से बनने वाली इस सडक़ का निर्माण कार्य जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि सड़क निर्माण…
नाहन। बीते गत दिवस पुलिस थाना राजगढ़ की पुलिस टीम ने गश्त के दौरान समय करीब 1.20 बजे दिन नेहरू मैदान राजगढ़ के पास एक दुकान खुली पायी और दुकान में एक व्यक्ति जिसने अपना नाम व पता घनश्याम निवासी सरोट, तहसील राजगढ़ जिला सिरमौर बतलाया और उसने अपनी गिफ्ट म्यूजिक की दुकान खोल रखी थी जबकि लॉकडाउन व कर्फ्यू के दौरान गिफ्ट म्यूजिक की दुकान खोल कर रखना मना है। घनश्याम द्वारा लॉकडाउन व कर्फ्यू के दौरान सरकार के आदेशों की अवहेलना करना पाया गया। जिस पर उपरोकत दुकानदार घनश्याम के विरुद्ध पर पुलिस थाना राजगढ़ मे मामला दर्ज…
नाहन। बीते गत दिवस जब मुख्य आरक्षी कुलदीप कुमार सरकार द्वारा पारित किए गए कर्फ्यू आदेशों की अनुपालना हेतू बातापुल चौक पांवटा साहिब मे अपनी डियूटी पर तैनात था तो एक मोटर साईकिल No HP17F-2463 बाता मंडी की तरफ से आया। जिसे उसके द्वारा रोक कर घूमने का कारण पूछा तो मोटर साईकिल चालक ने बतलाया की वह गेहूं काट कर अपने घर जा रहा है, परन्तु पूछताछ के दौरान उसकी जेब मे कुछ सामान दिखाई दिया। जिस पर उसे जेब में रखे सामान के बारे में पूछा गया तो मोटर साईकिल चालक मौका से भागने लगा और मुख्य आरक्षी…
कोविड राहत कार्यों व गेहूं के खरीद प्रबंधों का लिया जायजा कारगर साबित हो रहा है प्रशासन की ओर से जारी किया जिला स्तरीय कंट्रोल रुम: डिप्टी कमिश्नर होशियारपुर/चंडीगढ़। उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री पंजाब श्री सुंदर शाम अरोड़ा ने कहा कि कोरोना वायरस के मद्देनजर पैदा हुए हर हालात से निपटने के लिए पंजाब सरकार पूरी तरह तैयार है व प्रदेश वासियों को हर सुविधा मुहैया करवाने के लिए जी-तोड़ प्रयास किए जा रहे हैं। वे आज जिला अधिकारियों के साथ की बैठक के दौरान जिले में कोविड राहत कार्यों व गेहूं खरीद प्रबंधों का जायजा ले रहे थे। इस…
फसल के अवशेषों को जलाने वालों के खिलाफ 2500 से 15 हजार रुपए तक जुर्माना होशियारपुर/चंडीगढ़। पंजाब सरकार की हिदायतों के अनुसार जिले में गेहूं की नाड़ व अन्य फसल के अवशेषों को जलाने की सख्त मनाही है। इस संबंधी जानकारी देते हुए मुख्य कृषि अधिकारी डा. विनय कुमार ने किसानों को अपील करते हुए कहा कि किसान स्ट्रा रीपरों से नाड़ का अधिक से अधिक भूसा बनाएं। उन्होंने कहा कि बाकी अवशेषों को जरुरत के अनुसार रौणी कर तवों या रोटावेटर से जमीन में मिला लिया जाए। उन्होंने बताया कि इन आदेशों का पालन न करने वालों के खिलाफ…
नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने कृषि क्षेत्र के मुद्दों और आवश्यक सुधारों के बारे में विचार विमर्श करने के लिए आज एक बैठक की। कृषि विपणन, विपणन योग्य अधिशेष के प्रबंधन, संस्थागत ऋण तक किसानों की पहुंच में सुधार लाने और कानून के उचित समर्थन सहित कृषि क्षेत्र को विभिन्न प्रतिबंधों से मुक्त किए जाने पर विशेष बल दिय गया। कृषि विकास में तेजी लाने के संदर्भ में मौजूदा विपणन व्यवस्था में महत्वपूर्ण हस्तक्षेप करने तथा उचित सुधार लाने पर विशेष रूप से ध्यान केंद्रित किया गया। बैठक के दौरान कृषि संबंधी बुनियादी ढांचे को मजबूती प्रदान करने…