Author: Himachal Varta

मुख्य सचिव ने दी सरकार द्वारा उठाए गए कदमों की जानकारी शिमला। राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय की अध्यक्षता में आज यहां राजभवन में मुख्य सचिव एवं प्रदेश सरकार के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एक बैठक का अयोजन किया गया, जिसमें कोरोना महामारी को लेकर राज्य में उठाए गए एहतियाती उपायों की समीक्षा की गई। इस अवसर पर राज्यपाल ने इस महामारी से निपटने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा उठाए गए विभिन्न पगों की सराहना करते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश में स्थिति नियंत्रण में हैं और आपातकालीन सेवाओं में कार्यरत कर्मी निष्ठा से अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने कहा…

Read More

शिमला। हिमाचल प्रदेश कोविड-19 सोलीडेरिटी रिस्पांस फंड के लिए जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर ने पांच लाख रुपये, विधानसभा उपाध्यक्ष हंसराज ने दो लाख रुपये और मुख्य सचेतक नरेंद्र बरागटा ने एक लाख रुपये के चैक आज यहां मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर को भेंट किए। मुख्यमंत्री ने इस अंशदान के लिए सभी नेताओं का आभार व्यक्त किया है।

Read More

नयी दिल्ली/शिमला। दिल्ली में हिमाचल प्रदेश सरकार के उप-आवासीय आयुक्त विवेक महाजन ने आज जानकारी दी कि दिल्ली एनसीआर में फंसे प्रदेश के लोगों की सहायता के लिए हिमाचल भवन, नई दिल्ली में एक नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है, जो रात-दिन कार्य करेगा। उन्होंने कहा कि इस नियंत्रण कक्ष में प्रातः 10 बजे से सायं 5 बजे तक दूरभाष संख्या 011-23716574, 23711964 और 24105386 पर सम्पर्क किया जा सकता है। सायं 5 बजे से प्रातः 10 बजे तक हेल्पलाइन नम्बर 011-23716124-27 और 011-24105386-88 पर सम्पर्क किया जा सकता है। विवेक महाजन ने कहा कि हिमाचल चैप्टर सृजित किया गया…

Read More

शिमला। हिमाचल प्रदेश वित्त एवं लेखा सेवा अधिकारी संघ ने हिमाचल प्रदेश कोविड-19 सोलीडेरिटी रिस्पांस फंड के लिए आज यहां मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर को पांच लाख 51 हजार रुपये का चैक भेंट किया। मुख्यमंत्री ने इस अंशदान के लिए हिमाचल प्रदेश वित्त एवं लेखा सेवा अधिकारी संघ का आभार व्यक्त किया। संघ के अध्यक्ष राजेश शर्मा ने बताया कि हिमाचल प्रदेश वित्त एवं लेखा सेवा के विभिन्न विभागों, बोर्ड, निगमों और विश्वविद्यालयों में तैनात अधिकारियों ने हिमाचल प्रदेश कोविड-19 सोलीडेरिटी रिस्पांस फंड के लिए अपना एक दिन का वेतन प्रदान किया है।

Read More

शिमला। मुख्यमंत्री श्री जय राम ने विश्वभर में कोरोना वायरस महामारी से निपटने में सफाई कार्यों से जुड़े लोगों का हार्दिक आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि इस संक्रमण से बचने का सबसे बेहतर उपाए यह है कि हम सभी सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखें और स्वच्छता का विशेष ध्यान दें। मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसे में शहरों, कस्बों व विशेषकर स्वास्थ्य संस्थानों व राहत शिविरों में सेवाएं दे रहे सफाई कर्मचारी राष्ट्रहित में बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं, जिसके लिए पूरी मानवता उनकी कृतज्ञ है। उन्होंने कहा कि हम सभी का यह भी कर्तव्य बनता है कि…

Read More

शिमला। भारत सरकार ने 27 से 29 मार्च, 2020 से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (पीएमकेएसएनवाई) के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश के 8,73,838 पात्र किसानों को 174 करोड़ 76 लाख 76 हजार रूपये की राशि जारी की है। प्रदेश सरकार के एक प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि यह राशि कोविड-19 के कारण लाॅकडाउन उत्पन्न स्थिति में किसानों की सहायता के लिए जारी की गई है। भारत सरकार ने प्रत्येक किसान को दो हजार रूपये की पांचवी किश्त निर्धारित समय से पहले जारी कर दी है जो कि अप्रैल,2020 से जुलाई,2020 की अवधि के लिए थी। इस पांचवी किश्त के अन्तर्गत…

Read More

नाहन। जिला सिरमौर की संगडाह उपमण्डल के गांव देवना में तीन बच्चों की बिजली की तारों से करंट लगगे के कारण एक 14 वर्षीय बच्चे अशीष पुत्र भीम सिंह की मौके पर ही मृत्यु होने से गांव में दहशत का माहौल पैदा हो गया और बिजली विभाग की कार्य प्रणाली के खिलाफ स्थानीय लोगों में गहरा रोष पैदा हो गया। इस करंट के चक्कर में दो और बच्चे भी चपेट में आ गए जिन की पहचान करण (11) पुत्र अनिल कुमार व राजेश (15) पुत्र सोम प्रकाश की गई है। ये सभी बच्चे जंगल में बकरियां चराने गए हुए थे…

Read More

शिमला। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश कोविड-19 सोलिडेरिटी रिस्पांस फण्ड में एक लाख रुपये का अंशदान किया है। यह फण्ड स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं और अन्य संबंधित कर्मचारियों को व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरण प्रदान करने तथा आवश्यक खाद्य सामग्री व दवाईयों की सुचारू आपूर्ति के लिए सृजित किया गया है। मुख्यमंत्री ने प्रदेश के लोगों से अपील की है कि इस फण्ड के लिए उदारतापूर्वक अंशदान करें ताकि जरूरतमंद लोगों को सहायता प्रदान की जा सके।

Read More