Author: Himachal Varta

नाहन। कोरोना वायरस के मद्देनजर जिला सिरमौर में कल्याण विभाग द्वारा प्रदान की जाने वाली सभी प्रकार की पैंशन लाभार्थियों को इस माह डाक विभाग द्वारा उनके घरद्वार पर ही मुहैया करवाई जाएगी। यह जानकारी आज अधीक्षक डाक घर सोलन मंडल हेम शंकर ने देते हुए लाभार्थियों से पैंशन अदायगी के समय सहयोग करने की अपील कि है। उन्होंने बताया कि डाक विभाग का प्रतिनिधि घर-घर जाकर पैंशन लाभार्थियों की आवश्यकतानुसार विड्रावल फॉर्म भरवाकर पैंशन अदा करेगा। उन्होंने सभी पैंशन लाभार्थियों से अपील की है कि पैंशन अदायगी के समय सोशल डिस्टेंसिंग का विशेष ध्यान रखें और फॉर्म भरते समय…

Read More

जिला की कुल आबादी का करीब 54 प्रतिशत हिस्से का हो चुका है सर्वे नाहन। जिला सिरमौर में एक्टिव केस फाइंडिंग (एसीएफ) अभियान के तहत अभी तक कुल आबादी का करीब 54 प्रतिशत हिस्से का सर्वे हो चूका है। इस बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए उपायुक्त डॉ आर के परुथी ने बताया की कोरोना वायरस को लेकर जिला सिरमौर में स्वास्थ्य विभाग द्वारा एक्टिव केस फाइंडिंग अभियान चलाया गया है जिसके अंतर्गत कोरोना संक्रमण की जांच को लेकर घर-घर जाकर सर्वे किया जा रहा है। उन्होंने बताया की जिला की कुल आबादी 5.80 लाख के करीब है और अभी…

Read More

निजी ई-मेल पर मिली शिकायतों के बाद कैबिनेट मंत्री सिंगला ने 16 स्कूलों को जारी करवाए कारण बताओ नोटिस चंडीगढ़ / संगरूर। पंजाब के शिक्षा मंत्री श्री विजय इंदर सिंगला ने बताया कि मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार द्वारा कर्फ्यू के दौरान विद्यार्थियों के अभिभावकों से फीस मांगने वाले 22 स्कूलों के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही शुरू कर दी गई है। कैबिनेट मंत्री ने बताया कि पिछले दिनों उन्होंने मीडिया के द्वारा अभिभावकों से अपील की थी कि यदि कोई स्कूल कर्फ्यू के दौरान दाखिला फीस मांगता है तो उसकी शिकायत उनके निजी ई-मेल पते पर भेजी…

Read More

कहा, सामने आएं या फिर आपराधिक मुकद्दमे का सामना करने के लिए तैयार रहें चंडीगढ़। पंजाब के स्वास्थ्य विभाग ने बुधवार को दिल्ली निजामूद्दीन मरकज़ में तबलीग जमात समागम में सभी भाग लेने वाले लोगों, जो राज्य में छिपे हुए हैं, को 24 घंटों की आखिरी मोहलत देते हुए कहा है कि वह अपने पास के थाने में रिपोर्ट करें या फिर आपराधिक मुकद्दमे का सामना करने के लिए तैयार रहें। यह जानकारी देते हुए स्वास्थ्य विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि वह सभी व्यक्ति जो निजामूद्दीन मरकज़ में तबलीगी जमात प्रोग्राम में शामिल हुए थे और इस समय पंजाब…

Read More

विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर दिया संदेश चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने डॉक्टरों, पैरा-मैडीकल स्टाफ और स्वास्थ्य कामगारों की महान कोशिशों की प्रशंसा की जो राज्यभर में कोविड-19 के फैलाव को रोकने और जिन्दगियां बचाने के लिए जी-जान से जुटे हुए हैं। विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर एक संदेश में कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने कहा कि यह बहुत संतोषजनक बात है कि विश्वभर का समूचा मैडीकल भाईचारा इस वैश्विक महामारी के दरमियान कोरोनावायरस से पीडि़त लोगों के इलाज और देखभाल के लिए समर्पित भावना और पेशेवर पहुंच के साथ दिन-रात काम कर रहा है। मुख्यमंत्री…

Read More

चण्डीगढ। हरियाणा राज्य के किसानों को आश्वस्त करते हुए कि उनकी उपज का एक-एक दाना राज्य सरकार द्वारा खरीदा जाएगा, हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने आज सरसों की 15 अप्रैल और गेहूं की 20 अप्रैल से होने वाली खरीद के लिए मंडियों और खरीद केंद्रों की संख्या में वृद्धि की घोषणा की। उन्होंने कहा कि गेहूं की खरीद के लिए मंडियों और खरीद केंद्र की संख्या 477 से बढ़ाकर 2000 की गई है और सरसों के 67 खरीद केन्द्र से बढ़ाकर 140 खरीद केन्द्र किए गए हैं ताकि किसानों को किसी भी प्रकार की दिक्कत न हों। श्री…

Read More

चंडीगढ़। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, हरियाणा ने साफ-सफाई, व्यक्तिगत स्वच्छता, हाथ धोने, सैनिटाइजेशन और सोशल डिस्टेंसिंग के बारे में लोगों को शिक्षित और जागरूक करने के लिए अभियान शुरू किया है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, हरियाणा के मिशन निदेशक श्री प्रभजोत सिंह ने आज यहां यह जानकारी देते हुए बताया कि लगातार साबुन से हाथ धोने, मास्क पहनने, सोशल डिस्टेंसिंग कायम रखने यानी 1-2 मीटर की दूरी बनाए रखने से कोरोना वायरस को फैलने से रोका जा सकता है। उन्होंने बताया कि सामूहिक रूप से इन कदमों का पालन करने से, हम सभी कोरोना वायरस संक्रमण के जोखिम को कम कर सकते…

Read More

चंडीगढ़। हरियाणा सरकार द्वारा राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन अवधि के दौरान राज्य में रोजमर्रा की आवश्यक वस्तुओं की जमाखोरी, कालाबाजारी और मूल्य वृद्धि को नियंत्रण में रखने के लिए आवश्यक वस्तुओं के थोक व परचून दरों व उनकी आपूर्ति एवं उपलब्धता पर कड़ी नजर रखी जा रही है। इसके लिए जिला प्रशासन व विभाग द्वारा विशेष टीमें गठित की गई हैं। खाद्य, आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग के एक प्रवक्ता ने यह जानकारी देते हुए बताया कि सभी उपायुक्तों द्वारा अपने सम्बंधित जिलों में दाल, चीनी, नमक, गेहूं, आटा, आलू और प्याज जैसी 25 आवश्यक वस्तुओं की दरों निर्धारित की गई हैं…

Read More