भाजपा द्वारा अभी तक हिमाचल प्रदेश में 3.37 लाख से अधिक मास्क का वितरण डा. बिन्दल ने माता बालासुन्दरी आईटीआई में चैरिटी आधार पर बनाए जा रहे मास्क सिलाई के कार्य को प्रारम्भ कराया नाहन/सोलन/शिमला। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. राजीव बिन्दल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आहवान पर हिमाचल प्रदेश में कपड़े का मास्क बनाने और जरूरतमंदों को इसके वितरण का कार्य प्राथमिकता और तीव्र गति से किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हिमाचल में मास्क बनाने का कार्य महिला मोर्चा के सदस्यों द्वारा किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि अभी प्रदेश में करीब 3,37,995 लाख…
Author: Himachal Varta
मुख्यमंत्रियों ने लॉकडाउन दो सप्ताह बढ़ाने का सुझाव दिया है हमारा मंत्र पहले था ‘जान है तो जहान है’, लेकिन अब मंत्र है ‘जान भी जहान भी’: प्रधानमंत्री कोविड-19 के खिलाफ हमारी लड़ाई में ‘आरोग्य सेतु’ एप एक आवश्यक साधन है, जो आगे चलकर यात्रा में सुविधा के लिए ‘ई-पास’ बन सकता है: प्रधानमंत्री प्रधानमंत्री ने डॉक्टरों व स्वास्थ्य कर्मियों पर हमलों और पूर्वोत्तर एवं कश्मीर के विद्यार्थियों के साथ दुर्व्यवहार की घटनाओं की निंदा की नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज कोविड-19 से निपटने हेतु आगे की रणनीति तैयार करने के लिए वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से…
चंडीगढ़। हरियाणा के शिक्षा मंत्री श्री कंवर पाल ने स्कूली विद्यार्थियों का आह्वान किया है कि वे देश में लॉकडाउन को देखते हुए पाठ्यपुस्तकों को परस्पर आदान-प्रदान से प्राप्त कर लें और सरकार द्वारा लॉकडाउन हटते ही राज्य के सभी सरकारी स्कूलों में पुस्तकों को पहुंचा दिया जाएगा। इसके अतिरिक्त, उन्होंने पुस्तकों का आदान-प्रदान करते समय कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हिदायतों का अनुपालना करने की अवश्यकता पर भी बल दिया। आज यहां जारी एक बयान में शिक्षा मंत्री ने स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा दी जा रही ऑनलाइन शिक्षा को लॉकडाउन के दौरान पढ़ाई में…
उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्ती से निपटा जाएगा: जिला मैजिस्ट्रेट होशियारपुर/चंडीगढ़। जिला मैजिस्ट्रेट-कम- डिप्टी कमिश्नर श्रीमती अपनीत रियात ने बताया कि कोविड-19(कोरोना वायरस) को फैलने से रोकने के लिए लोगों की सुरक्षा के लिए लगाए गए कर्फ्यू का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि अभी तक जिले में कुल 287 मामले दर्ज किए गए हैं व 407 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। जिला मैजिस्ट्रेट ने बताया कि इसके अलावा 106 वाहनों को भी जब्त किया गया है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग व जिला प्रशासन ने जिन नागरिकों को कोरोना…
शिमला। राजस्व-आपदा प्रबन्धन के प्रधान सचिव ओंकार चन्द शर्मा ने आज यहां कहा कि कोरोना वायरस से फैली वैश्विक महामारी के कारण संक्रमित होने वाले लोगों की संख्या बढ़ रही है, जिससे यह आवश्यक हो गया है कि सरकारी और गैर-सरकारी संगठन आपसी तालमेल के साथ काम करें। उन्होंने कहा कि कानूनी तौर पर भी सभी प्रकार की आपदाओं के उचित प्रबंधन के लिए यह जरूरी है कि सभी राज्य सरकारें और जिला प्रशासन, गैर-सरकारी संगठनों (एन.जी.ओ) समेत सभी हितधारकों के साथ तालमेल व समन्वय के साथ कार्य किया जाए। उन्होंने कहा कि आपदा प्रबंधन अधिनियम, 2005 के अनुच्छेद 38(2),…
शिमला। हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड के एक प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि राज्य सरकार ने हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड के पंजीकृत कामगारों को डायरेक्ट बैनफिट ट्रांस्फर के माध्यम से मार्च के माह के लिए दो हजार रुपये और अप्रैल माह के लिए दो हजार रुपये का भुगतान करने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि अब तक बोर्ड में पंजीकृत 56,552 कामगारों के बैंक खातों में 11.31 करोड़ रुपये ट्रांस्फर कर दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि बोर्ड यह सुनिश्चित कर रहा है कि पंजीकृत सभी भवन और अन्य…
कर्फ्यू में दी गई ढील के दौरान सोमवार तथा वीरवार को स्टेशनरी की दुकानें खुली रहेंगी शिमला। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज देश में कोरोना महामारी फैलने के कारण उत्पन्न स्थिति की समीक्षा के लिए विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक की। इसके उपरान्त, मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने शिमला से वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से उपायुक्तों, पुलिस अधीक्षकों और मुख्य चिकित्सा अधिकारियों को कोविड-19 को नियंत्रित करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिले दिशा-निर्देशों के बारे में अवगत करवाया। मुख्यमंत्री ने आरोग्य सेतु ऐप डाउनलोड करने की आवश्यकता पर बल देते हुए…
पावंटा साहिब। पुलिस थाना पावंटा साहिब की टीम बद्रीपुर के नजदीक मौजूद थी तो पुलिस को सूचना मिली की एक व्यक्ति कमल बंसल ने बद्रीपुर में lock down के दौरान अपनी दुकान खोल कर लोगों को समान बेच रहा है जिस पर पुलिस तुरन्त कमल बंसल की दुकान पर पहुंची जहां पर यह दुकानदार ग्राहको को समान बेचता हुआ रंगे हाथों पकड़ा गया तथा एक ग्राहक महेंद्र पाल निवासी बद्रीपुर के थैले को जब पुलिस ने चेक किया तो उसके थैले मे से सिगरेट, अर्चित तम्बाकू, गोल्डन, बीड़ी, दिलबाग, गोल्डन व ज़र्दा इत्यादि सामान बिल सहित ब्रामन्द किया तथा दुकान…