नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज़) (एसपी जैरथ):- जिला सिरमौर के नाहन स्थित माननीय सत्र न्यायाधीश प्रथम, योगेश जसवाल की अदालत ने मंगलवार को एक महत्वपूर्ण फैसले में नशा तस्करी के आरोपी रवि कुमार पुत्र पुरुषोत्तम, निवासी वार्ड नंबर 9, देवी नगर, तहसील पांवटा साहिब, जिला सिरमौर को दोषी करार दिया है।अ अदालत ने आरोपी को एनडीपीएस एक्ट की धारा 22 के तहत 11 वर्ष के कठोर कारावास और एक लाख रुपये के जुर्माने की सजा सुनाई है। जुर्माना न भरने की सूरत में दोषी को दो वर्ष का अतिरिक्त साधारण कारावास भुगतना होगा। सरकारी वकील चम्पा सुरील ने जानकारी देते…
Author: Himachal Varta
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज़) (एसपी जैरथ):- राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सैनवाला के छात्रों ने इको फाउंडेशन द्वारा आयोजित विप्रो अर्थियन अवार्ड वितरण समारोह 2025 में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया। यह समारोह 9 मई, 2025 को शूलिनी विश्वविद्यालय सोलन के भव्य सभागार में आयोजित किया गया था। बारहवीं कक्षा के छात्र पीयूष चौहान ने ‘सस्टेनेबिलिटी एंड वेस्ट मैनेजमेंट – भारत के सर्वश्रेष्ठ 100 विद्यालय’ थीम पर आधारित अपनी प्रोजेक्ट रिपोर्ट के लिए राज्य स्तर पर शीर्ष स्थान प्राप्त किया। इस उपलब्धि के लिए पीयूष को 1500 रुपये का नकद पुरस्कार दिया गया। पीयूष की रिपोर्ट…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज़) :- अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय ने बारहवीं कक्षा के सत्र 2025-26 के केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के वार्षिक परीक्षा परिणामों के विभिन्न संकायों में अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए शत प्रतिशत परिणाम प्राप्त किया है। कला संकाय में आयुषी दत्त शर्मा ने 95.6% अंक प्राप्त करके विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया। श्ररण्या सैनी 93.6% , रित्विक – 93.2% अंकों के साथ क्रमश: द्वितीय तथा तृतीय स्थान प्राप्त किया। विज्ञान संकाय में अंशज ने 88.8% अंक प्राप्त करके प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसके अतिरिक्त शौर्य आदित्य सिंह ठाकुर ने 87.6% अंकों के साथ द्वितीय स्थान,…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज़):- प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने मंगलवार को नाहन के ऐतिहासिक बड़ा चौक पर आयोजित सांकेतिक धरने में बोलते हुए डॉ. यशवंत सिंह परमार मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल नाहन को शहर से बाहर ले जाने के प्रयासों की कड़ी निंदा की। उन्होंने कहा कि अथक प्रयासों से मिला यह संस्थान नाहन की तस्वीर और तकदीर बदलने वाला है और इसे बाहर ले जाना शहर की जनता के भाग्य पर कुठाराघात है। डॉ. बिंदल ने कहा कि आजादी के बाद से नाहन में कोई बड़ा प्रकल्प नहीं आया, जिससे शहर की विकास गति रुक गई।…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज़) (एसपी जैरथ): – पुलिस थाना संगडाह की पुलिस टीम ने गश्त के दौरान मिली गुप्त सूचना के आधार पर एक व्यक्ति के कब्जे से 6 लीटर अवैध शराब बरामद की है। जिले के एसपी एनएस नेगी ने बताया कि आरोपी धर्मपाल निवासी गांव किट्टा थाची डा.लाना चेता, नौहराधार, टाईया/किट्टा थाची स्थित दुकान करियाना में अवैध रुप से शराब बेचने का धंधा करता है। एसपी ने बताया कि पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए धर्मपाल की दुकान की तलाशी ली जिसके कब्जे से 06 लीटर कशीदशुदा शराब बरामद की है। आरोपी के विरुद्ध पुलिस थाना…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज़)विधान सभा उपाध्यक्ष विनय कुमार ने कहा कि प्रदेश सरकार सभी शिक्षण संस्थानों में मूलभूत सुविधाओं के साथ-साथ उच्च गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध करवा रही है,ताकि बच्चों का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित हो सके। उन्होंने कहा कि शिक्षा क्षेत्र को सुदृढ़ करने के साथ-साथ छात्रों के विकास के लिए अनेक नवोन्मेषी पहल की गई है जिसके परिणाम स्वरूप आज राष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था की सराहना की जा रही है। विधान सभा उपाध्यक्ष विनय कुमार ने आज अपने जिला सिरमौर के प्रवास के दौरान रेणुकाजी विधानसभा क्षेत्र के पी एम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नौहराधार…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज़):- सिरमौर जिला भाजपा प्रवक्ता मेलाराम शर्मा ने प्रदेश के बेरोजगार युवाओं के साथ सुक्खू सरकार द्वारा किए गए छलावे पर गहरी चिंता व्यक्त की है। उन्होंने बताया कि आजकल प्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री मुकेश अग्निहोत्री का वह बयान सोशल मीडिया पर बार-बार वायरल हो रहा है जिसमें विधानसभा चुनाव से पहले उन्होंने चीख चीख कर कहा था कि सरकार बनने के तुरंत बाद उनकी सरकार पहली ही कैबिनेट में प्रदेश के बेरोजगार नौजवानों के लिए 100000 पद सृजित करेंगे परंतु हैरानी इस बात की है कि उपमुख्यमंत्री बनने के उपरांत और जल शक्ति विभाग का…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज़) : – उद्योग, संसदीय मामले एवं श्रम रोज़गार मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने अपने प्रवास कार्यक्रम के दौरान आज शिलाई विधानसभा क्षेत्र के कोडगा में 23करोड़ से निर्मित होने वाली मानल-कोडगा संपर्क सड़क का शिलान्यास किया।इस दौरान जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि मानल-कोडगा संपर्क सड़क के निर्माण उपरांत इस क्षेत्र की लगभग 5 हज़ार से अधिक की जनसंख्या लाभान्वित होगी।उन्होंने कहा कि शिलाई विधान सभा क्षेत्र के हर इलाके का समग्र विकास उनकी प्राथमिकता है जिसके मद्देनज़र इस कार्यकाल अभी तक शिलाई विधानसभा क्षेत्र में लगभग 225 करोड़ से अधिक कि विकासात्मक योजनाओं…