Author: Himachal Varta

हमीरपुर ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ):-      बाल विकास परियोजना सुजानपुर के अंतर्गत वार्ड नंबर-2 में पोषण अभियान के अंतर्गत वृत्त स्तरीय कैंप का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता वृत्त पर्यवेक्षक एवं संरक्षण अधिकारी प्रदीप चौहान ने की। इस अवसर पर ‘वोकल फॉर लोकल’ थीम पर आधारित गतिविधियां आयोजित की गई। इसके तहत लोकल तथा मोटे अनाज के उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई गई और पूरक पोषाहार रेसिपियों का प्रदर्शन भी किया गया। प्रदर्शनी के माध्यम से लोगों को मोटे अनाजों का महत्व तथा इनके लाभ के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। औषधीय पौधे प्रदर्शित करके इनके फायदे के…

Read More

चंबा ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ):-      जिला नियंत्रक खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले कर्ण ठाकुर ने जानकारी देते हुए बताया कि सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत सरकारी डिपो से उपभोक्ताओं को फोर्टिफाइड चावल उपलब्ध करवाए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि फोर्टिफाइड चावल में आयरन, विटामिन बी12, फोलिक एसिड और अन्य पोषक तत्वों को मिलाया गया है। अनिमिया से बचाव के लिए उपभोक्ताओं को फोर्टिफाइड चावल दिया जा रहा है। इससे गर्भवती महिलाओं और शिशुओं से रक्त की कमी से होने वाले विकारों से बचाव होता है तथा कुपोषण से बचाव के लिए भी फोर्टिफाइड प्रभावी है।…

Read More

किन्नौर  ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ):-     जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (DDMA) किन्नौर द्वारा आयोजित 7 दिवसीय संयुक्त अभ्यास (Joint Exercise) का शुभारंभ पुलिस अधीक्षक किन्नौर अभिषेक शेखर द्वारा रक्छम में किया गया। यह संयुक्त अभ्यास 13 अक्तूबर 2025 से 19 अक्तूबर 2025 तक रक्छम में आयोजित किया जा रहा है। इस संयुक्त प्रशिक्षण अभ्यास में जिला पुलिस त्वरित प्रतिक्रिया दल, होम गार्ड तथा किन्नौर माउंटेनियरिंग, स्कीइंग एंड रेस्क्यू एसोसिएशन भाग ले रहे हैं। इस अभ्यास का उद्देश्य जिले में राहत एवं बचाव कार्यों की तत्परता, समन्वय एवं क्षमता निर्माण को सुदृढ़ करना है, विशेषकर आपदा की परिस्थितियों में प्रभावी…

Read More

मंडी  ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ):-      राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) सुंदरनगर में प्रधानमंत्री राष्ट्रीय अप्रेंटिसशिप मेले का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि इंजीनियर रविंद्र बनयाल, सीनियर स्केल प्रधानाचार्य, राजकीय आईटीआई ग्रेड-ए मंडी एवं अप्रेंटिसशिप एडवाइजर जिला मंडी ने शिरकत की। मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में कहा कि इस मेले का उद्देश्य आईटीआई के अभ्यर्थियों को अप्रेंटिसशिप प्रशिक्षण के प्रति प्रेरित करना और उन्हें इसके लाभों एवं प्रक्रिया की जानकारी प्रदान करना है। उन्होंने बताया कि अप्रेंटिसशिप युवाओं को उद्योगों के व्यावहारिक अनुभव से जोड़ती है जिससे वे आत्मनिर्भर बनते हैं। मेले के…

Read More

मंडी  ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ):-     राष्ट्रीय लघु उद्योग निगम (एनएसआईसी) द्वारा वल्लभ डिग्री कॉलेज मंडी में भारत सरकार के एमएसएमई मंत्रालय की ईएसडीपी योजना के अंतर्गत उद्यमिता जागरूकता कार्यक्रम (ईएपी) का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में 110 प्रतिभागियों ने भाग लिया। ईएपी का उद्देशय उद्यमिता ओर आज के समय में इसकी महत्वपूर्ण भूमिका के बारे में जागरूकता और समझ पैदा करना था। कार्यक्रम की शुरुआत कॉलेज प्रिंसिपल संजीव कुमार के वक्तव्य से हुई जिन्होंने युवाओं को रोजगार लेने के बदले रोजगार देने वाले बनने के लिए प्रोत्साहित किया। मुख्य वक्ता के रूप में एनएसआईसी मुख्य प्रबंधक लोकश भाटिया…

Read More

बिलासपुर  ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ):-     जिला मुख्यालय बिलासपुर में उपायुक्त राहुल कुमार ने सोमवार को कॉलेज चौक के समीप स्थापित ‘पावर जिम फिटनेस एंड हेल्थ सेंटर’ का शुभारंभ किया। यह जिम प्रधान मंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के अंतर्गत शुरू की गई है। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यह पहल न केवल युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करेगी बल्कि समाज में फिटनेस और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता भी बढ़ाएगी। इस जिम की स्थापना युवा उद्यमी मोहित बंसल द्वारा की गई है। उन्होंने यूनियन बैंक ऑफ इंडिया से लगभग 20 लाख रूपए की वित्तीय सहायता प्राप्त कर इस…

Read More

बिलासपुर  ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ):-    दीनदयाल अंत्योदय योजना दृ राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के अंतर्गत नगर परिषद बिलासपुर के स्वयं सहायता समूहों द्वारा दीवाली के उपलक्ष्य में हस्तनिर्मित उत्पादों की प्रदर्शनी एवं बिक्री का आयोजन चम्पा पार्क, बिलासपुर में किया जा रहा है। यह प्रदर्शनी 11 अक्तूबर से 20 अक्तूबर, 2025 तक शहरी विकास विभाग के सौजन्य से आयोजित की जा रही है। नगर परिषद की वरिष्ठ कार्यकारी अधिकारी वर्षा चौधरी ने प्रदर्शनी का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन स्थानीय महिलाओं के आत्मविश्वास को बढ़ाने के साथ-साथ उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाने…

Read More

कुल्लू  ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ):-     जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण व सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के सौजन्य से आपदा जोखिम न्यूनीकरण पर ‘समर्थ 2025’ के अंतर्गत जिला स्तरीय जन जागरूकता अभियान के तहत आज नग्गर विकास खंड के मनाली मालरोड टेक्सी स्टैंड व पतलीकूहल में आपदा प्रबंधन से संबंधित कार्यक्रमों का आयोजन किया गया I जिसमें मन्नत कला मंच कुल्लू के कलाकारों द्वारा गीतों और नुक्कड़ नाटक के माध्यम से आपदा प्रबंधन संबंधित जानकारियां लोगों को मुहैया करवाई गई, भूकम्परोधी मकान बनाने के बारे ,आपदाओं के समय लोगों को क्या-क्या सावधानियां बरतनी चाहिए, भूकंप, भूस्खलन, आग के समय किन…

Read More