Author: Himachal Varta

सोलन ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ):-     अतिरिक्त उपायुक्त सोलन राहुल जैन ने कहा कि ‘समर्थ-2025’ कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को आपदाओं के प्रति जागरूक करना तथा जानो-माल के नुकसान को न्यून कर सुरक्षित, सक्षम और आपदा रोधी हिमाचल का निर्माण करना है। राहुल जैन आज यहां ज़िला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण सोलन द्वारा आयोजित अंतरराष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण दिवस-समर्थ 2025 कार्यक्रम को सम्बोधित कर रहे थे। प्रदेश एवं ज़िलावासियों को आपदा के खतरों से सामधान करने तथा बचाव की दिशा में जागरूक बनाने के लिए प्रथम अक्तूबर, 2025 से 31 अक्तूबर, 2025 तक आपदा जोखिम न्यूनीकरण दिवस-समर्थ 2025 कार्यक्रम आयोजित…

Read More

सोलन  ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ):-    उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने कहा कि सोलन को तम्बाकू मुक्त ज़िला बनाना तथा युवाओं को नशामुक्त जीवन की ओर प्रेरित करना ज़िला प्रशासन का लक्षय है। मनमोहन शर्मा आज यहां स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग सोलन द्वारा ‘तम्बाकू मुक्त युवा अभियान-3.0’ के अंतर्गत आयोजित बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। मनमोहन शर्मा ने कहा कि ज़िला सोलन में 08 दिसम्बर, 2025 तक ‘तम्बाकू मुक्त युवा अभियान-3.0’ कार्यान्वित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य तम्बाकू सेवन के दुष्प्रभावों के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ विशेष कर युवाओं को…

Read More

ऊना  ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ):-     उपायुक्त जतिन लाल ने ऊना जिले को तंबाकू मुक्त बनाने के लिए हर विभाग से जिम्मेदारी निभाने को कहा है। उन्होंने कहा कि इस लक्ष्य की प्राप्ति के लिए सभी विभागों से समन्वय और प्रतिबद्धता के साथ कार्य करें। वे सोमवार को यहां जिला स्तरीय तंबाकू नियंत्रण समन्वय समिति की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। बैठक में जिले में 9 अक्तूबर से आरंभ 60 दिवसीय ‘तंबाकू मुक्त युवा अभियान 3.0’ के तहत जागरूकता गतिविधियां की समीक्षा के साथ आगे की रणनीति तय की गई। उपायुक्त ने कहा कि ऊना जिला प्रशासन का…

Read More

ऊना ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ):-   मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) ऊना डॉ. संजीव वर्मा की अध्यक्षता में आज क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में सनराइज एनजीओ के सहयोग से एचआईवी/एड्स और टीबी जागरूकता संबंधी हस्ताक्षर अभियान का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर सीएमओ डॉ. संजीव वर्मा ने बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों को एचआईवी, एड्स एवं क्षय रोग (टीबी) के प्रति जागरूक करना और उन्हें इस मुहिम से जोड़ना है। उन्होंने कहा कि यह हस्ताक्षर अभियान हिमाचल प्रदेश में जिला ऊना से पहली बार शुरू किया गया है। इस अभियान के अंतर्गत जिले के सभी…

Read More

हमीरपुर  ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ):-   अंतर्राष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण दिवस (आईडीडीआरआर) के उपलक्ष्य पर ‘समर्थ-2025’ जागरुकता अभियान के तहत जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) हमीरपुर 14 अक्तूबर को सुबह साढे छह बजे हीरानगर के चिल्ड्रन पार्क में चार अलग-अलग आयु वर्गों के लिए दौड़ प्रतियोगिता ‘रन फॉर रेजिलियंस’ आयोजित करने जा रही है। एडीसी अभिषेक गर्ग ने सोमवार शाम को संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक करके इस ‘रन फॉर रेजिलियंस’ की तैयारियों को अंतिम रूप दिया। उन्हांेने बताया कि 17 वर्ष से 40 वर्ष तक के महिला एवं पुरुषों के लिए अलग-अलग 6 किलोमीटर और 40 वर्ष से अधिक…

Read More

हमीरपुर  ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ):-   विद्युत उपमंडल धनेटा में 14 अक्तूबर को लाइनों की आवश्यक मरम्मत के चलते ग्राम पंचायत बदारन, झलाण, बसारल, कमलाह, धनेटा, ग्वालपत्थर, हथोल, पनसाई, भदरूं, मनसाई, जसाई, बैहरड़, कश्मीर, फाहल-प्लासी, मालग, मंझेली, बूणी, बढेड़ा और सनाही में सुबह 9 से सायं 5 बजे तक बिजली बंद रहेगी।  सहायक अभियंता सुशील कुमार ने इस दौरान सभी उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है।

Read More

काँगड़ा  ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ):-     राज्य एड्स नियंत्रण समिति एवं स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त तत्वावधान में लोगों में एच.आई.वी. विषय पर जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से आज सुल्याली तथा नूरपुर बस स्टैंड में विशेष जनजागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सूचना एवं जन संपर्क विभाग से संबद्ध लोक कलामंच सकोह के कलाकारों ने प्रभावशाली नुक्कड़ नाटक व गीत संगीत प्रस्तुत कर दर्शकों को एच.आई.वी. संक्रमण, उसके लक्षण, बचाव के उपाय तथा भ्रांतियों से दूर रहने के लिए प्रेरित किया। नाटक के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि एच.आई.वी. से पीड़ित व्यक्ति के साथ भेदभाव न…

Read More

काँगड़ा  ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ):-  बाल विकास परियोजना अधिकारी नूरपुर के अधीन आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के 2 तथा आंगनबाड़ी सहायिकाओं के 20 रिक्त पद भरे जाएंगे। इस संबंध में जानकारी देते हुए कार्यकारी बाल विकास परियोजना अधिकारी सुनीत कुमार ने बताया कि इन पदों के लिए आवेदन पत्र 14 अक्टूबर, 2025 तक आमंत्रित किए गए हैं तथा साक्षात्कार 16 अक्टूबर, 2025 को प्रातः 11 बजे कार्यालय नूरपुर में आयोजित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि ग्राम पंचायत छतरोली के आंगनबाडी केन्द्र छतरोली ।।। तथा पंचायत चरुड़ी के आंगनबाड़ी केन्द्र चरुड़ी में आंगनबाड़ी कार्यकर्त्ताओं के 2 रिक्त पद भरे जाएंगे। इसके साथ…

Read More