Author: Himachal Varta

पांवटा साहिब। बीते गत दिवस पुलिस थाना पांवटा साहिब की पुलिस टीम ने गश्त के दौरान गुप्त सुचना के आधार पर सुभाष चन्द निवासी किशनपुरा, डा0 जामनीवाला, तह0 पांवटा साहिब, जिला सिरमौर को जामनीवाला रोड ओम वीडीयो मिक्सिंग के सामने सरेआम सार्वजनिक स्थान पर दड़ा सट्टा लगाते हुये पकडा़ जिसके कब्जा से दडे़ सट्टे की पर्चियां तथा 980 रुपये बरामद किये गये हैं। जिस पर सुभाष चन्द उपरोक्त के विरूद्ध पुलिस थाना पांवटा साहिब में अभियोग पंजीकृत करके अन्वेशण किया जा रहा हैं।

Read More

शिमला। उच्चत्तर शिक्षा विभाग, ने ‘मेधा प्रोत्साहन योजना’ के अंतर्गत प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में कार्यरत मेधावी विद्यार्थियों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। यह जानकारी शिक्षा निदेशक उच्चत्तर डाॅ. अमरजीत कुमार शर्मा ने आज यहां दी। यह आवेदन राज्य एवं राज्य के बाहर उच्चत्तर शिक्षा विभाग द्वारा चिन्हित संस्थानों में प्रशिक्षण ले रहे विद्यार्थियों से सीएलएटी/एनईईटी/आईआईटी-जेईई/एआईआईएमएस/एएफएमसी/एनडीए इत्यादि एवं यूपीएससी/एसएससी/बैकिंग/बीमा और रेलवे इत्यादि की परीक्षाओं के लिए आमंत्रित किए गए हैं। इस योजना के अंतर्गत आवेदन के लिए विद्यार्थी, हिमाचल प्रदेश का स्थाई निवासी होना चाहिए। अभ्यार्थी के परिवार की कुल आय 2.50 लाख प्रति वर्ष/गरीबी रेखा की आय से दौगुनी…

Read More

शिमला। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज देहरादून में उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री टी.एस. रावत से भेंट की और दोनों राज्यों के आपसी हित के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। उत्तराखण्ड के भाजपा अध्यक्ष व सांसद अजय भट्ट, राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के उपाध्यक्ष बलदेव तोमर, मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार त्रिलोक जमवाल, मुख्यमंत्री के ओएसडी शिशु धर्मा भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

Read More

नाहन। सड़कें हमारी भाग्य रेखाएं है और प्रदेश सरकार लोगों को बेहतर सड़क सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए प्रयासरत है। रेणुका जी विधानसभा क्षेत्र के अतंर्गत धारटीधार तथा सैनधार क्षेत्र की 6 सड़कों को चौडा तथा पक्का करने पर 37 करोड़ रूपये से अधिक राशि व्यय कि जा रही है जिसका निर्माण कार्य प्रगति पर है। यह जानकारी डॉ0 राजीव बिंदल ने आज रेणुकाजी विधानसभा क्षेत्र के अतंर्गत नेहरस्वार ग्राम पंचायत के कोटघाट में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत निर्मित महीपुर नेहर सड़क को चौडा व पक्का करने के कार्य का शिलान्यास करने के उपरान्त उपस्थित जनसमूह को सम्बोधित…

Read More

ग्राम पंचायत बाग पशोग में जीरो वेस्ट टूरिस्ट सेंटर किया जाएगा स्थापित पांवटा साहिब और काला अंब में विकसित किएं जाएंगे ट्रांसपोर्ट नगर नाहन। जिला सिरमौर के लिए विजन 2020 का अनावरण किया गया, जो मुख्य रूप से जिला वासियों के लिए स्वास्थ्य और स्व्च्छ पर्यावरण प्रदान करने और जिला सिरमौर को 5 जून, 2020 तक पॉलिथीन मुक्त बनाने पर केंद्रित रहेगा। उपायुक्त सिरमौर डॉ0आर0के0परूथी ने आज बचत भवन नाहन के सभागार में आयोजित प्रैस वार्ता में वर्ष 2020 का विजन सभी विभागों के अधिकारियों और जिला के मीडिया के सामने रखा। उन्होंने कहा कि जिला के 228 ग्राम पंचायतों…

Read More

शिमला। राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने आज जिला ऊना स्थित माॅं चिंतपूर्णी मन्दिर में पूजा-अर्चना की। उन्होंने मन्दिर के पुरातन इतिहास की जानकारी प्राप्त की तथा बेहतरीन प्रबन्धन के लिए मन्दिर ट्रस्ट के प्रयासों की सराहना की। इससे पूर्व, उपायुक्त ऊना सन्दीप कुमार ने राज्यपाल का स्वागत किया। इस अवसर पर राज्यपाल के सचिव राकेश कंवर, पुलिस अधीक्षक दिवाकर शर्मा, उप-मण्डलाधिकारी अम्ब टोरूल एस. रवीश, उप-पुलिस अधीक्षक मनोज जम्वाल और अशोक वर्मा भी उपस्थित थे।

Read More

शिमला। गुणात्मक शिक्षा के साथ-साथ विद्यार्थियों में चरित्र निर्माण भी आवश्यक है। यह बात राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने आज डीएवी अंबोटा के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह की अध्यक्षता करते हुए कही। उन्होंने विद्यार्थियों में चरित्र निर्माण व व्यक्तिव विकास को जरूरी बताते हुए कहा कि बिना संस्कारों के शिक्षा का कोई मूल्य नहीं है। राज्यपाल ने कहा कि अध्यापक विद्यार्थियों में ज्ञान के साथ-साथ नैतिक मूल्यों का भी विकास करते हैं और डीएवी संस्था इसी के लिए जानी जाती है। देश भर में डीएवी स्कूल संस्कार युक्त शिक्षा प्रदान कर रहे हैं। डीएवी के विद्यार्थी आज उच्च पदों पर आसीन…

Read More

शिमला। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर के जन्म दिवस पर 6 जनवरी, 2020 को हिमाचल प्रदेश सचिवालय सेवाएं खेल नियंत्रण बोर्ड मिनी मैराथन दौड़ आयोजित कर रहा है। खेल नियंत्रण बोर्ड के प्रवक्ता सरजीव मैहरा ने आज यहां बताया कि यह दौड़ 6 जनवरी को प्रातः 7 बजे सचिवालय परिसर के प्रांगण से आरम्भ होकर पुलिस नियंत्रण कक्ष, माल रोड से होती हुई सचिवालय परिसर में सम्पन्न होगी। मैराथन का शुभारम्भ ग्रामीण विकास विभाग के सचिव तथा हिमाचल प्रदेश सचिवालय सेवाएं खेल नियंत्रण बोर्ड खेल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष डा. आर.एन. बत्ता करेंगे। दौड़ में शीर्ष स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को…

Read More