चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने ट्वीट करके लोगों का धन्यवाद करते हुए कहा है कि हरियाणा में जनता कर्फ्यू की सफलता के लिए जनता का भरपूर समर्थन मिल रहा है। उन्होंने ट्वीट के माध्यम से कहा है कि संयम के साथ नागरिकों के इस समर्थन के लिए वे सहृदय से आभार व्यक्त करते हैं। मुख्यमंत्री ने ट्वीट पर अपील करते हुए कहा कि ‘‘हर नागरिक से मेरी अपील है कि अपने घरों में रहें और लोगों को भी सजग रहने के लिए प्रेरित करें।’’ उन्होंने जनता से कहा कि कोरोना के खिलाफ इस लड़ाई में सरकार आपके…
Author: Himachal Varta
सफल जनता कफॅर्यू के लिए नरेन्द्र मोदी और जयराम ठाकुर को बधाई नाहन। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डा. राजीव बिंदल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आहवान पर आज रविवार 22 मार्च को आहूत जनता कर्फ्यू को देशवासियों ने एकजुट होकर दृढ़संकल्प के साथ भारी समर्थन दिया, जिससे कोरोना जैसी महामारी की रोकथाम में देश को अत्यंत मदद मिलेगी। जनता कर्फ्यू का जिस प्रकार हिमाचल के ग्रामीण और शहरी क्षेत्र के लोगों ने अक्षरशः साथ पालन किया है, उसके लिए समस्त जन बधाई के पात्र हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनता कर्फ्यू आहवान का शानदार असर आज…
नाहन। भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर या गम्भीर कोरोना वायरस की बीमारी के डर से आज नाहन शहर में जनता कर्फ्यू का असर इतना जबरदस्त दिखाई दिया कि पूरे शहर में पूरी तरह से सन्नाटा देखने को मिला। सभी स्थानीय लोग अपने घरों में इस तरह दुबके रहे कि कोरोना बीमारी न होकर कोई भूत उनके पीछे लगा हुआ है। इतना बड़ा सन्नाटा शहर में आज तक पिछले भारत की आजादी के बाद 73 साल में नहीं देखा गया। शहर नाहन में बाजार पूरी तरह से बन्द देखे गए, एक दो लोगों के सिवाय किसी को शहर…
प्रधानमंत्री ने ‘जनता कर्फ्यू’ संदेश के प्रसार के लिए प्रख्यात हस्तियों की प्रशंसा की नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने कोरोना वायरस थीम वाले गीतों के लिए लोक गायिका मालिनी अवस्थी और लोक गायक प्रीतम भरतवाण की सराहना की है। प्रधानमंत्री ने ट्विटर पर ये गीत साझा किए हैं और यह लिखा है, “जनता कर्फ्यू को लेकर हर कोई अपनी-अपनी तरह से योगदान देने में जुटा है। लोक गायिका @maliniawasthi जी अपने अंदाज में लोगों को प्रेरित कर रही हैं…#JantaCurfew”, “जनता कर्फ्यू को लेकर लोक गायक प्रीतम भरतवाण जी ने एक अनोखा और बेहद सुरीला संदेश दिया है… #JantaCurfew”। प्रधानमंत्री ने…
शिमला।मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज यहां सभी राजनीतिक पार्टियों की बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने सभी पार्टियों के नेताओं से राज्य में कोराना वायरस को फैलने से रोकने के लिए राज्य सरकार का पूर्ण सहयोग करने का आग्रह किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में जरूरी वस्तुओं की जमाखोरी और मुनाफाखोरी से सख्ती से निपटा जाएगा। उन्हाेंने कहा कि सरकार ने विभिन्न सार्वजनिक उपयोगिता बिलों जैसे बिजली, पानी आदि के भुगतान की तिथि को बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के स्थगित करने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार उन संदिग्ध व्यक्तियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेगी, जो…
शिमला। हिमाचल प्रदेश लोक प्रशासन संस्थान (हिपा) के एक प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि हिपा में आयोजित होने वाले प्रशिक्षण कार्यक्रमों, कार्यशालाओं और सम्मेलनों आदि को रद्द कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि यह निर्णय 31 मार्च, 2020 तक तत्काल प्रभाव से कोविड-19 के दृष्टिगत राज्य सरकार के आदेशों की अनुपालना में लिया गया है।
नाहन। कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप के चलते हिमाचल के जिला सिरमौर में भी धारा 144 लागू कर दी गई है। शनिवार को लगाई गई धारा 144 के बाद प्रशासन ने लोगों से संयम और सुरक्षा बरतने का आह्वान किया है। बता दें कोरोना वायरस के खौफ के चलते जिला सिरमौर में मंदिरों, सामाजिक समारोह, खेलकूद गतिविधियों और अन्य समारोह पर रोक लगाई गई है। जिला प्रशासन ने वायरस कोविड 19 के खतरे के दृष्टिगत जिला में यह आदेश आवश्यक वस्तुओं की दुकानों पर लागू नहीं होंगे। इस दौरान केवल राशन, सब्जी, दवाई की दुकानें तथा ढाबा, रेस्तरां वह बेकरी…
चंडीगढ़। चंडीगढ़ में कोरोना वायरस से पीड़ित मरीजों की संख्या बढ़कर 5 हो गई है। इंगलैंड से आई 23 वर्षीय युवती के परिवार में मां, भाई और कुक में भी वायरस की पुष्टि हुई है। शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग ने ड्राइवर समेत पड़ोस में रह रहे 3 लोगों के सैंपल लिए थे। जांच के बाद उनकी रिपोर्ट नेगेटिव आयी है। उधर, पीजीआई में एक अन्य महिला कोविड-19 की पॉजिटिव मरीज पाई गई। सभी रोगियों का आइसोलेशन वार्डों में इलाज चल रहा है। हालांकि डाक्टरों की तरफ से यह भी दावा किया गया है कि पीड़ित युवती बिल्कुल ठीक है। स्वास्थ्य…