शिमला। हिमाचल प्रदेश में आज से राशनकार्ड पोर्टेबिलिटी स्कीम आरंभ हो गई है। इस स्कीम के आरंभ हो जाने से अब राशनकार्ड धारक प्रदेश के किसी भी उचित मूल्य की सरकारी दुकान से अनुदानित राशन ले सकेंगे। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने आज शिमला से इस योजना का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने आज शिमला में ही माईजीओवी पोर्टल का शुभारंभ किया। यह पोर्टल शासकीय प्रणाली में जनता की भागीदारी को सुदृढ़ करने में मील का पत्थर साबित होगा। माईजीओवी पोर्टल भारत के विकास के लिए तकनीक की मदद से सरकार और नागरिकों के मध्य भागीदारी की अभिनव पहल है।…
Author: Himachal Varta
शिमला। हिमाचल कल्याण सभा का 49वां वार्षिक समारोह दिल्ली में हर्षोल्लास व धूमधाम से मनाया गया। समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेते हुए केन्द्रीय वित्त और कार्पोरेट राज्य मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने सभा द्वारा किए जा रहे समाज कल्याण से जुड़े कार्यों की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि सभा के अध्यक्ष डी.डी. डोगरा के दृढ़ संकल्प और इरादों से दिल्ली में रह रहे हिमाचलियों को एक सशक्त मंच प्रदान करते हुए हिमाचल की समृद्ध संस्कृति और परम्परओं को संजोए रखने का सराहनीय कार्य किया जा रहा है। अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि अन्तरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त…
शिमला। हिमाचल प्रदेश सचिवालय सेवाएं स्पोर्ट्स कन्ट्रोल बोर्ड ने मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर के जन्मदिवस पर आज यहां मिनी मैराथन का आयोजन किया। पुरस्कार वितरण समारोह की अध्यक्षता करते हुए मुख्यमंत्री ने मैराथन दौड़ आयोजित करने के लिए सचिवालय के अधिकारियों व कर्मचारियों का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की गतिविधियां कर्मचारियों को व्यस्त दिनचर्या के बीच राहत पहुंचाती हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सचिवालय के अधिकारी और कर्मचारी प्रदेश सरकार की नीतियों एवं कार्यक्रमों के प्रभावी कार्यान्वयन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। वर्तमान सरकार के अब तक के कार्यकाल में कर्मचारियों ने सरकार के लिए महत्वपूर्ण…
शिमला। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज यहां टुटीकण्डी में नगर निगम की पार्किंग में स्थापित मुख्यमंत्री सेवा संकल्प हेल्पलाइन-1100 कार्यालय का दौरा किया। उन्होंने कहा कि यह हेल्पलाइन लोगों की समस्याओं के समाधान में बहुत उपयोगी सिद्ध हो रही है। इससे लोगों को घर बैठे ही आॅनलाइन अपनी शिकायत दर्ज कराने की सुविधा मिली है और सरकारी कार्यालयों में लोगों की संख्या घट गई है। उन्होंने कहा कि इस सेवा से लोगों के समय और धन की बचत भी हो रही है। उनकी समस्याओं का निवारण बिना विलम्ब किया जा रहा है क्योंकि सभी अधिकारियों की जिम्मेदारी निर्धारित की…
नाहन। जिला सिरमौर के मैदानी व ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हो रही वर्षा व बर्फबारी के चलते अतिरिक्त उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा ने सभी नागरिकों से सावधानी बरतने, पर्यटकों से चूड़धार मंदिर न जाने व भूस्खलन संभावित क्षेत्रों तथा अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में जाने से बचने का आग्रह किया है। प्रियंका वर्मा ने सभी विभागों से सावधानी बरतने व किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए सभी विभागों के अधिकारियों को निर्देश जारी किए है। उन्होंने सभी जिला वसियों से सावधानी बरतने की अपील किया है। अतिरिक्त उपायुक्त सिरमौर ने बताया कि किसी भी प्रकार की आपदा स्थिति…
घायलों को हरसंभव मदद का दिया आश्वासन नाहन। राष्ट्रीय उच्च मार्ग चण्डीगढ देहरादून पर नाहन के दो सडका में आज प्रातः लगभग आठ बजे एक अनियंत्रित ट्राला पथ परिवहन की बस न0 एचपी-18-बी-7342 से जा टकराया। यह बस कालाअंब से नाहन की ओर आ रही थी। प्राप्त जानकारी के अनुसार इस हादसे में दो बच्चों सहित 12 लोग घायल हुए है जिन्हें इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज नाहन में भर्ती करवाया गया है। इनमें एक बच्चें की हालत गंभीर बताई जा रही है जिसे पीजीआई चण्डीगढ़ रैफर किया गया है। हादसे की सूचना मिलते विधानसभा अध्यक्ष डॉ0 राजीव बिंदल घायलों…
स्वयं सहायता समूह महिला सम्मेलन में मौके पर ही वित्तरित किए 45 लाख 15 हजार के ऋण सम्मेलन के दौरान स्वयं सहायत समूह को वितरित किए दोने-पत्तल व बुनाई मषीन नाहन। नाहन निर्वाचन क्षेत्र को आगामी पांच वर्षों में लेमन बेल्ट बनाया जाएगा जिसके लिए हर वर्ष एक-एक लाख पौधे आगामी पांच वर्षों तक स्वयं सहायता समूह व महिला मण्डलों के सहयोग से रोपित किए जाएंगे जिसके लिए इस वर्ष जून महीने में बागवानी विभाग की ओर से एक लाख पौधे वितरित किए जाएंगे। यह जानकारी विधानसभा अध्यक्ष डॉ0 राजीव बिंदल ने आज एसएफडीए हॉल नाहन के परिसर में नाबार्ड…
चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने कहा है कि नागरिकता संशोधन अधिनियम के आने से पड़ोसी देशों से प्रताडि़त लोगों को नागरिकता मिलने के रास्ते खुल गए हैं। इस अधिनियम के तहत हरियाणा में भी ऐसे लोगों को नागरिकता मिल सकेगी और अब वे भारत के नागरिक बन कर खुशहाल जीवन जीएंगे। मुख्यमंत्री आज पंचकूला के सैक्टर 10 में घर-घर जाकर इस अधिनियम के प्रति लोगों को जागरूक कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी लोगों को नागरिकता संशोधित अधिनियम (सीएए) के प्रति सचेत एवं जागरूक करने के लिए व्यापक स्तर पर अभियान चला रही है।…