चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने आज राज्य में कोरोना वायरस से लडने व निम्न आय वर्ग लोगों के लिए विभिन्न वित्तीय पैकेज की घोषणाएं की हैं जिसके तहत मजदूरों, रिक्शा चालकों, रेहडी वालों, दैनिक वेतन भोगी सहित निर्माण कार्य में लगे मजदूरों को वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी ताकि इस प्रकार के वर्ग के लोगों को लॉकडाउन के दौरान दिन-प्रतिदिन की आवश्यकता की चीजों के लिए किसी भी प्रकार की दिक्कत न हो। इसके अलावा, उन्होंने कहा कि कृषि और किसानों के लिए एक विशेष पैकेज आगामी 28 मार्च तक सरकार द्वारा घोषित किया जाएगा। मुख्यमंत्री आज…
Author: Himachal Varta
प्रधानमंत्री ने कोविड-19 की चुनौतियों से निपटने में मीडिया के योगदान की सराहना की लोगों के बीमारी से लड़ने का साहस बनाए रखना जरूरी: प्रधानमंत्री मीडिया वायरस को फैलने से रोकने के लिए सामाजिक दूरी के महत्व के बारे में लगातार जागरूकता बनाए रखे नयी दिल्ली। प्रधान मंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से देश भर के प्रिंट मीडिया के बीस से अधिक पत्रकारों और हितधारकों के साथ बातचीत की। पत्रकार चौदह स्थानों से बातचीत में शामिल हुए और ग्यारह अलग-अलग भाषाओं में बातचीत करते हुए राष्ट्रीय और क्षेत्रीय मीडिया दोनों से जुड़े। प्रधान मंत्री ने…
शिमला। हिमाचल में लॉकडाउन का नहीं हुआ ठीक ढंग से पालन। इसलिए जनता की सुरक्षा के लिए संपूर्ण प्रदेश में 3 दिन का कर्फ्यू लागू। अब घर से निकले बाहर तो होगी गिरफ्तारी।
टांडा में तिब्बती मूल के व्यक्ति ने तोड़ा दम! शिमला। हिमाचल में कोरोना वायरस के चलते पहली मौत हुई है। अमेरिका से लौटे तिब्बती मूल के तेंजिन छुड़ेन की आज डॉ. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल में मौत हो गई। व्यक्ति की मौत कोरोना वायरस संक्रमण के चलते हुई है। प्रारंभिक जांच में व्यक्ति के कोरोना वायरस की रिपोर्ट पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई है। ऐसे में अब कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या कांगड़ा में 3 हो गई है। इनमें दो उपचाराधीन हैं और एक की मौत हुई है। बता दें है कि तेंजिन छुड़ेन 15 मार्च को…
सोमवार शाम चंडीगढ़ प्रशासक की अध्यक्षता में हुई बैठक में लिया अहम फैसला चंडीगढ़। कोरोना वायरस के बढ़ रहे खतरे को देखते हुए पंजाब के बाद चंडीगढ़ प्रशासन ने भी शहर में कर्फ्यू लगाने के निर्देश दिये हैं। यह निर्णय सोमवार शाम को कोरोना को लेकर प्रशासक की ओर से की गयी समीक्षा बैठक के बाद लिया गया। प्रशासन की ओर से लिए गए इस फैसले की वजह भी हमारे और आपके द्वारा बरती जा रही लापरवाही ही रही है। दरअसल सोमवार को लॉकडाउन के बाद भी शहर के लोगों में पिकनिक का माहौल देखने को मिला। प्रशासन की ओर…
नाहन। उपायुक्त सिरमौर डा.आर.के. परूथी ने कहा कि जिला सिरमौर में कोरोना वायरस को लेकर सोशल मिडिया पर किसी भी प्रकार की अफवाह फैलाने वाले व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा उस व्यक्ति के खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने बताया कि कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को रोकने के लिए प्रशासन ने काफी कदम उठाऐ है। इसकी रोकथाम के लिए जिला सिरमौर में 15 अप्रैल, 2020 तक मंदिरों, मस्जिदों और गुरूद्वारों के द्वार बन्द रहेंगे और किसी प्रकार के भण्डारों का आयोजन नहीं किया जाएगा तथा सभी प्रकार की कॉन्फ्रेन्स, इवेन्ट, रैली, धरना व विरोध का आयोजन पूरी तरह…
जिला के उद्योगो में बाहरी राज्यों से आने वाले मजदूरो का प्रवेश वर्जित रहेगा। उपायुक्त की जिला वासियो से अपील अनावश्यक कारणों से नही निकले घर से बाहर, प्रशासन का करें सहयोग लॉकडाउन के दौरान जिला में निर्माण कार्याे पर रहेगा पूर्णतः प्रतिबन्ध आवश्यक वस्तुओं की नही रहने दी जाएगी कमीः उपायुक्त नाहन। हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा लॉकडाउन की घोषणा करने के बाद जिला सिरमौर में किसी भी प्रकार की आवाजाही पर पूर्णतः प्रतिबन्ध लगा दिया गया है यह जानकारी देते हुए उपायुक्त सिरमौर डा. आर.के. परूथी ने बताया कि इस लॉकडाउन के दौरान यदि आपतकालीन स्थिति में किसी व्यक्ति…
शिमला। हिमाचल प्रदेश में कोरोना की वजह से आज से लॉकडाउन कर दिया गया है। सीएम जयराम ठाकुर ने सदन में इसकी घोषणा की है। प्रदेश में अब आपात सेवाएं ही चालू रहेंगी। सीएम जयराम ने कहा कि राशन और दवाओं की कोई कमी नहीं है। सीएम ने कहा कोरोना वायरस से बचने के लिए परहेज ही बेहतर है। सीएम ने जनता कर्फ्यू को सफल बनाने के लिए जनता का आभार जताया। सीएम ने कहा लॉकडाउन के दौरान ट्रेजरी और बैंक खुले रहेंगे। सीएम ने कहा वर्तमान में मानव जाति को बचाना सर्वोच्च प्राथमिकता है। सरकार ने जिला कांगड़ा में…