Author: Himachal Varta

मुख्य चिकित्सा अधिकारी सही प्रकार से करें योजना का प्रचार प्रसार योजना के तहत 1 जनवरी से पंजीकरण आरम्भ नाहन। विधानसभा अध्यक्ष डा. राजीव बिंदल ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा गरीब और जरूरतमंद लोगों को बेहतर और निशुल्क स्वास्थ्य सुविधा प्रदान करने के दृष्टिगत हिमकेयर योजना पुनः पंजीकरण 1 जनवरी से प्रारम्भ किया गया है। उन्होंने कहा कि इस योजना के तहत अस्पताल में भर्ती होने पर रोगी को कैशलेस सुविधा प्रदान की जाती है। विधानसभा अध्यक्ष ने सभी पात्र लोगों से हिमकेयर योजना के लिए अपना पंजीकरण सुनिश्चित करने का आग्रह किया है ताकि इस योजना का लाभ…

Read More

नाहन। विकास पांवटा साहिब के ग्राम पंचायत पिपलीवाला में आज जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सिरमौर द्वारा विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बंसन्त वर्मा ने की। इस अवसर पर उन्होंने अपने सम्बोधन में कहा कि राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा जरूरतमंद लोगों को कानूनी सलाह व मुफ्त कानूनी सहायता प्रदान की जा रही है। उन्होंने कहा कि आर्थिक रूप से सक्षम न होने की वजह से बहुत से लोग आज भी अपने अधिकारों हेतु न्यायालय तक नही पहूंच पाते है। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सिरमौर द्वारा इस तरह के विधिक साक्षरता शिविर…

Read More

शिमला। वित्त वर्ष 2020-21 के लिए राज्य बजट तैयार करने की प्रक्रिया आरम्भ हो गई है। प्रदेश सरकार के एक प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि बजट को और अधिक लोक केन्द्रित बनाने के उद्देश्य से बजट में समाज के विभिन्न हितधारकों की सहभागिता तथा विचारों का समावेश आवश्यक है। उन्होंने कहा कि सरकार ने आम जनता, उद्योगों, व्यापारिक तथा कृषक संगठनों से बजट के लिए 5 जनवरी, 2020 तक सुझाव आमंत्रित किए थे। मुख्यमंत्री ने 6 जनवरी को माईजीओवी (MyGov) पोर्टल का शुभारम्भ किया और उसके उपरान्त निर्णय लिया गया कि बजट के लिए सुझाव 17 जनवरी, 2020 तक…

Read More

शिमला। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने सभी जिलों के उपायुक्तों और सम्बन्धित अधिकारियों को राज्य में हिमपात के कारण बाधित सभी आवश्यक सेवाओं को शीघ्र बहाल करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने लोक निर्माण विभाग को बर्फबारी के कारण बाधित सभी प्रमुख सड़कों को शीघ्र बहाल करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अस्पतालों और अन्य आवश्यक सुविधाओं के लिए जाने वाली सड़कों को प्राथमिकता के आधार पर बहाल किया जाए, ताकि विशेषकर मरीजों को किसी दिक्कत का सामना न करना पड़े। मुख्यमंत्री ने राज्य विद्युत बोर्ड के अधिकारियों को विद्युत आपूर्ति बाधित क्षेत्रों में आपूर्ति जल्द-से-जल्द बहाल करने…

Read More

शिमला। हिमाचल कल्याण सभा का 49वां वार्षिक समारोह दिल्ली में हर्षोल्लास व धूमधाम से मनाया गया। समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेते हुए केन्द्रीय वित्त और कार्पोरेट राज्य मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने सभा द्वारा किए जा रहे समाज कल्याण से जुड़े कार्यों की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि सभा के अध्यक्ष डी.डी. डोगरा के दृढ़ संकल्प और इरादों से दिल्ली में रह रहे हिमाचलियों को एक सशक्त मंच प्रदान करते हुए हिमाचल की समृद्ध संस्कृति और परम्परओं को संजोए रखने का सराहनीय कार्य किया जा रहा है। अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि अन्तरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त…

Read More

शिमला। वर्ष 2020-21 के बजट के लिए विधायकों की प्राथमिकताओं के निर्धारण के लिए दूसरे सत्र में मण्डी और किन्नौर जिलों के विधायकों की बैठक की अध्यक्षता करते हुए मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने कहा कि ये बैठकें प्रदेश के विकास के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सरकार की नीतियों एवं कार्यक्रमों के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए सकारात्मक सोच के साथ कार्य करें ताकि लक्षित वर्गों तक इनका लाभ मिल सके। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार विचार करेगी कि विधायकों की प्राथमिकता बैठकें वर्ष में दो बार आयोजित हो ताकि उनकी प्राथमिकताओं वाले कार्यों…

Read More

शिमला। राज्य एवं आबकारी एवं कराधान विभाग के एक प्रवक्ता ने बताया कि दक्षिण परवाणु प्रवर्तन क्षेत्र के संयुक्त आयुक्त के एक दल ने विभाग के जेसीएसटीई यू.एस. राणा के निरीक्षण में आज बरोटीबाला में एक इकाई में छापा मारकर आवक आपूर्ति के 4.5 करोड़ रुपये के फर्जी बिल ज़ब्त किए हैं। अब तक, ऐसी 09 फार्मा इकाइयों में छापों के दौरान 40 करोड़ रुपये के फर्जी बिल ज़ब्त किए जा चुके हैं। एक ऐसे ही छापे के दौरान 61 लाख रुपये की नगदी बरामद की गई है जिसके बारे में आयकर विभाग को सूचना दे दी गई है। उन…

Read More

राज्य के चैरिटेबल/वैलफेयर सोसाइटियों और होस्टलों को भी बी.पी.एल. मूल्य पर गेहूँ और चावल उपलब्ध करवाए जाएंगे चंडीगढ़। पंजाब सरकार द्वारा अपने मैनीफैस्टो के अधीन चिप वाला राशन कार्ड बनाकर देने की योजना अधीन राज्य में योग्य लाभपात्रियों के स्मार्ट राशन कार्ड (चिप वाला) बनाने सम्बन्धी टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। यह जानकारी आज यहाँ अनाज भवन में खाद्य सुरक्षा सम्बन्धी मुख्यमंत्री पंजाब द्वारा गठित मंत्रीयों के सलाहकार ग्रुप की मीटिंग की अध्यक्षता करते हुए श्री भारत भूषण आशु कैबिनेट मंत्री खाद्य एवं सिविल सप्लाई द्वारा दी गई। मीटिंग में कैबिनेट मंत्री श्री तृप्त रजिन्दर सिंह बाजवा, श्रीमती…

Read More