12 जनवरी से होगा नेशनल युवा उत्सव का महा आगाज नाहन। लगभग 3 वर्षों के बाद हिमाचल प्रदेश 23 वें राष्ट्रीय उत्सव में हिस्सा लेने के लिए लखनऊ जा रहा है। 58 सदस्यों के इस अलग-अलग विधाओं के कलाकारों के दल को उप निदेशक युवा सेवा एवं खेल विभाग हिमाचल प्रदेश सुबोध रमोल के द्वारा शुक्रवार सुबह 12:00 बजे नाहन के चंबा ग्राउंड से रवानगी दी गई। इस बाबत जानकारी देते हुए उप निदेशक युवा सेवा एवं खेल विभाग हिमाचल प्रदेश सुबोध रमोल ने बताया कि विभाग हर वर्ष ब्लॉक लेवल से राज्य स्तर पर युवा उत्सव का आयोजन करवाता…
Author: Himachal Varta
नाहन। जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति (दिशा) की बैठक 15 जनवरी, 2020 को प्रातः 11 बजे उपायुक्त कार्यालय के बचत भवन में, सांसद लोक सभा श्री सुरेश कश्यप की अध्यक्षता में आयोजित की जाएगी, जिसमें विभिन्न विभागों द्वारा केन्द्र सरकार की चलाई जा रही योजनाओं के बारे में समीक्षा की जाएगी। यह जानकारी सरकारी प्रवक्ता ने दी ।
नयी दिल्ली/शिमला। शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज ने आज नई दिल्ली में आयोजित सैनिक स्कूल संगठन की शासी निकाय (गवर्निंग बाॅडी) की बैठक में भाग लिया। बैठक में विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। सुरेश भारद्वाज ने समाज के कमज़ोर वर्गों के विद्यार्थियों के लिए वहन करने योग्य फीस दरें बनाए रखने पर बल दिया। उन्होंने सैनिक स्कूलों में फीस नहीं बढ़ाने का आग्रह किया ताकि इन स्कूलों में समाज के हर वर्ग के छात्र शिक्षा ग्रहण कर सकें। उन्होंने अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षण लागू करने के लिए एक कमेटी गठित करने का सुझाव दिया और कहा कि…
शिमला। राज्य सरकार द्वारा प्रदेश के जन-जातीय क्षेत्रों के विकास पर विशेष ध्यान दिया जा रह है ताकि इनका विकास भी प्रदेश के अन्य क्षेत्राें की तरह सुनिश्चित किया जा सके। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने यह बात आज यहां जन-जातीय सलाहकार परिषद (टीएसी) की 47वीं बैठक की अध्यक्षता करते हुए कही। मुख्यमंत्री ने कहा कि एकल प्रशासन प्रणाली अपनाने के बाद जन-जातीय सलाहकार परिषद द्वारा जन-जातीय क्षेत्रों के लोगों के विभिन्न मुद्दों के समाधान के लिए कई नीतिगत निर्णय लिए गए हैं। उन्होंने कहा कि जन-जातीय क्षेत्रों के सम्पूर्ण विकास के लिए प्रदेश सरकार द्वारा राज्य के बजट का…
शिमला। राष्ट्रीय पल्स पोलियो प्रतिरक्षण अभियान को सफल बनाने के लिए मुख्य सचिव अनिल कुमार खाची की अध्यक्षता में आज यहां संचालन समिति की बैठक आयोजित की गई। यह कार्यक्रम 19 जनवरी, 2020 को आयोजित किया जाएगा। मुख्य सचिव ने इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी विभागों को समन्वय और दक्षता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि वर्ष 2011 के पश्चात देशभर में पोलियो का कोई भी मामला सामने नहीं आया है। हिमाचल प्रदेश में पोलियो का अन्तिम मामला नवम्बर, 2009 में सामने आया था जोकि उत्तर प्रदेश केे प्रवासी श्रमिक से सम्बन्धित था।…
शिमला। मख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने आज कांगड़ा में आयोजित ब्राह्मण कल्याण परिषद के रजत जयंती समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस अवसर पर उन्होंने ब्रजेश्वरी धाम में मकर संक्रांति पर्व को जिला स्तरीय दर्जा देने की घोषणा की है। उन्होंने जिला प्रशासन को परशुराम भवन निर्माण के लिए लीज डीड की औपचारिकताएं पूर्ण करने के लिए दिए निर्देश भी दिए। उन्होंने ब्राह्मण कल्याण परिषद को भवन निर्माण के लिए 21 लाख का अंशदान देने की घोषणा भी की। इस अवसर पर जय राम ठाकुर ने कहा कि संस्कृति तथा परंपराओं के संरक्षण में सामाजिक संस्थाओं की अहम भूमिका…
नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने केन्द्रीय बजट 2020 के लिए MYGov. पर विचार एवं सुझाव आमंत्रित किए हैं। उन्होंने कहा, ‘केन्द्रीय बजट 130 करोड़ भारतीय लोगों की आकांक्षाओं का प्रतिनिधित्व करता है और भारत के विकास का मार्ग प्रशस्त करता है। मैं आप सभी को इस वर्ष के बजट के लिए MyGov. पर अपने विचार एवं सुझाव साझा करने के लिए आमंत्रित करता हूं।’
गणतंत्र दिवस पर चौगान व उपायुक्त कार्यालय परिसर होंगे वाई-फाई लैस नाहन। गणतंत्र दिवस का जिला स्तरीय समारोह नाहन के ऐतिहासिक चौगान में 26 जनवरी, 2020 को बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। जिसमें पारम्परिक परेड एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम के अतिरिक्त थीम परेड़़ समारोह में मुख्य आकर्षण का केन्द्र होंगे। यह जानकारी उपायुक्त सिरमौर डॉ0आर0के0परूथी ने आज यहां गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी। उन्होंने बताया कि 26 जनवरी को प्रातः 11 बजे मुख्य अतिथि द्वारा चौगान में राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा। इसी प्रकार परेड का निरीक्षण एवं मार्च पास्ट की सलामी…