Author: Himachal Varta

जीरकपुर। एसपी ट्रैफिक पुलिस केसर सिंह, डीएसपी ट्रैफिक गुरइकबाल सिंह, आरटीओ सुखविंदर कुमार की उपस्थिति में ट्रैफिक सप्ताह की शुरुआत की गई। यह ट्रैफिक सप्ताह 11 जनवरी से 17 जनवरी तक मनाया जा रहा है। इस मौके ट्रैफिक पुलिस अधिकारियों के साथ ट्रैफिक इंचार्ज मोहाली जोन-1 नरेंद्र सूद तथा ट्रैफिक एजुकेशन सेल के अधिकारी जनक राज के साथ जीरकपुर के ट्रैफिक मार्शल मणि शर्मा द्वारा वाहनों पर रिफ्लेक्टर लगाए गए। इस मौके ट्रैफिक एजुकेशन सेल के अधिकारी जनकराज ने लोगों को ट्रैफिक नियमों प्रति जागरूक किया।

Read More

नाहन। हिमाचल वार्ता हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र के संरक्षक आईसी गुप्ता का निर्धन हो गया। वे 91 वर्ष के थे, वह काफी समय से अस्वस्थ चल रहे थे। गुप्ता जी अपने पीछे भरा परिवार छोड़ गए हैं। हिमाचलवार्ता उनके शोक संतप्त परिजनों के प्रति सहानुभूति व्यक्त करते हुए गुप्ता जी की आत्मा की शांति के लिए प्रभु से प्रार्थना करता है।

Read More

नाहन। हिमाचल प्रदेश विधान सभा की लोक उपक्रम समिति दिनांक 15 जनवरी, 2020 को नाहन दौरे पर आ रही है। जो 16 जनवरी, 2020 को प्रातः 10 बजे विभिन्न बोर्डो/निगमों के अधिकारियों के साथ बैठक करेगे। भारत के नियंत्रक वं महालेखापरीक्षक से सम्बन्धित लम्बित ऑडिट पैरों पर विचार-विमर्श करेगी व उनके द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं/परियोजनाओं का भी निरीक्षण करेगी। यह जानकारी सरकारी प्रवक्ता ने दी ।

Read More

शिमला। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने कहा कि लोक निर्माण विभाग को राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में बर्फबारी के कारण बाधित सभी सड़कों को शीघ्र बहाल करने के निर्देश दिए गए हैं ताकि लोगों को किसी भी तरह की समस्या का सामना न करना पड़े। वह आज यहां मीडिया से अनौपचारिक बातचीत कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी उपायुक्तों को राज्य के हिमपात प्रभावित क्षेत्रों में बाधित सभी आवश्यक सेवाओं को बहाल करने के निर्देश दिए गए है। जय राम ठाकुर ने कहा कि सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य विभाग को बर्फबारी के कारण प्रभावित क्षेत्रों में बाधित जलापूर्ति…

Read More

शिमला। स्वामी विवेकानंद के वचन आज भी युवा पीढ़ी के लिये प्रेरक एवं मार्गदर्शक राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने आज राष्ट्रीय युवा दिवस पर देश की युवा शक्ति को बधाई दी है। अपने बधाई संदेश में राज्यपाल ने कहा कि स्वामी विवेकानंद की जयंती को प्रतिवर्ष राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद के वचन आज भी युवा पीढ़ी के लिये प्रेरक एवं मार्गदर्शक हैं। उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद मानते थे कि युवा देश के महत्त्वपूर्ण अंग ही नहीं बल्कि देश का आधार भी हैं, जो देश की भावी नीति निर्माण और देश…

Read More

शिमला। विश्व स्तर पर हिंदू धर्म और हिंदू आध्यात्मवाद के पुनरुत्थान का श्रेय स्वामी विवेकानन्द को जाता है। उन्होंने समाज, गरीबों और वंचितों के हित के लिए अथक प्रयास किए। यह बात मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज कांगड़ा जिला के पालमपुर में योग और प्राकृतिक चिकित्सा के कायाकल्प हिमालयन अनुसंधान संस्थान द्वारा आयोजित स्वामी विवेकानन्द जन्मोत्सव समारोह में उपस्थित जन समूह को सम्बोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि यह दिन पूरे देश में हर वर्ष राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया जाता है।   मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वामी विवेकानन्द न केवल एक आध्यात्मिक विचारक थे, बल्कि…

Read More

शिमला। राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय और मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने लोहड़ी के अवसर पर राज्य के लोगों को बधाई दी है। राज्यपाल ने अपने संदेश में आशा व्यक्त की कि यह शुभ अवसर राज्य के लोगों के जीवन में समृद्धि और हर्ष लाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह उत्सव हमें अपने प्रिय एवं मित्रों में खुशियों को बांटने का अवसर प्रदान करता है तथा आपसी भाईचारे को बढ़ावा देने में भी महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

Read More

उपायुक्त सिरमौर को बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान ने आज नई दिल्ली में किया सम्मानित नाहन। जिला सिरमौर को जल शक्ति मंत्रालय, स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) द्वारा प्लास्टिक कचरा प्रबन्धन के उन्नत समाधान के लिए दूसरा स्थान प्राप्त करने पर आज नई दिल्ली में सम्मानित किया गया। यह सम्मान उपायुक्त सिरमौर डॉ. आर. के. परूथी को सचिव जल शक्ति मंत्रालय परमेश्वरन अय्यर तथा बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता आमिर खान द्वारा दिया गया। भारत सरकार ने वर्ष 2019 में स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के अंतगर्त सिंगल यूज प्लास्टिक का इस्तेमाल न करने के लिये मुहिम छेडी थी जिसके तहत पाॅलीथीन के बेहतर निष्पादन…

Read More