चाकली पंचायत में 35.98 लाख से निर्मित सरोगा टिक्कर पेयजल योजना का किया उद्घाटन नाहन। विधानसभा अध्यक्ष डा. राजीव बिंदल ने आज निहोग में 22 लाख रूपये से निर्मित होने वाली निहोग से बोहरलीघाट सडक का शुभारंभ करते हुए कहा कि वर्तमान सरकार का प्रयास है कि कोई भी गांव मुख्य धारा से न छूटे। उन्होने बताया कि वर्तमान सरकार के द्वारा वन अधिकार अधिनियम लागू करने के बाद धारटीधार क्षेत्र की 56 सडको को वन विभाग द्वारा सडक निर्माण की स्वीकृति मिली जिसमें निहोग से बोहरलीघाट सडक भी एक है। उन्होने जन समूह को सम्बोधित करते हुए कहा…
Author: Himachal Varta
शिमला। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज यहां यह जानकारी दी की भारत सरकार ने कीरतपुर से नेरचैक राष्ट्रीय राजमार्ग की फोर लेनिंग के शेष कार्य के लिए धनराशि जारी कर दी गई है और यह कार्य शीघ्र ही पूरा किया जाएगा जिससे राज्य के लोगों को सुविधा मिलेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने केन्द्रीय भूतल, परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी के पास इस मामले को उठाया था और यह निर्णय उसी का परिणाम है। उन्होंने कहा कि हाइब्रिड एन्युटी मोड (एचएएम) पर सुदंरनगर बाईपास को छोड़कर एनएच 21 ग्रीन फील्ड एलाईनमेंट के कीरतपुर से नेरचैक की चार लेन…
शिमला। राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने आज चंडीगढ़ में प्रदेश के जाने-माने कवि गुरमीत बेदी के कविता संग्रह ‘मेरी ही कोई आकृति’ का विमोचन किया। वल्र्ड बुक फेयर का हिस्सा बन चुके इस कविता संग्रह का जर्मनी में भी अनुवाद हो चुका है। राज्यपाल ने साहित्य की हर विधा में लेखन करके राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई पुरस्कार हासिल करने के लिए गुरमीत बेदी को बधाई दी और आशा व्यक्त की कि वह भविष्य में भी अपनी लेखनी से साहित्य जगत को समृद्ध करते रहेंगे। उन्होंने कहा साहित्य समाज का दर्पण होने के साथ-साथ समाज को संवेदनशील बनाता है और…
चंडीगढ़/शिमला| पीजीआई चंडीगढ़ के निदेशक डाॅ. जगत राम ने शुक्रवार काे हिमाचल भवन चंडीगढ़ में राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय से शिष्टाचार भेंट की। डाॅ. जगत राम हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिला के निवासी हैं। इस अवसर पर डाॅ. जगत राम ने राज्यपाल को अवगत करवाया कि पीजीआई चंडीगढ़ में उपचार के लिए दाखिल होने वाले मरीजों में से लगभग 15 से 20 प्रतिशत हिमाचल प्रदेश से होते हैं। उन्होंने कहा कि यहां उपचार सुविधाओं के साथ-साथ प्रदेश के चिकित्सकों को विशेषज्ञ प्रशिक्षण भी प्रदान किया जाता है। उन्होंने बताया कि आयुष्मान भारत बहुत ही महत्वाकांक्षी योजना है और इसके माध्यम से…
नाहन। अतिरिक्त उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा की अध्यक्षता में आज जिला सिरमौर की 17 लघु खनिज खानों की नीलामी जिला परिषद भवन में की गई। यह जानकारी जिला खनन अधिकारी सरित चंद्र ने दी। उन्होंने बताया कि इस नीलामी में हिमाचल प्रदेश के अलावा पंजाब, हरियाणा व जम्मू कश्मीर के बोलीदाताओं ने 15,48,08,000 रूपये की बोली लगाई जिसका 25 प्रतिशत मौके पर ही जमा किया गया। इस बोली से सरकार को अर्थ व्यवस्था में लाभ मिल सकेगा। इस बोली में मुख्य रूप से पंजाब के पठानकोट निवासी कर्मवीर ने 13 करोड़ से ज्यादा अपने नाम ठेका लेकर मुख्य भुमिका निभाई…
नाहन। सिरमौर जिला में लोगों को सड़क सुरक्षा के बारे जागरूक करने के लिए परिवहन विभाग के सौजन्य से 11 जनवरी से 17 जनवरी, 2020 तक 31वें राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह मनाया जाएगा यह जानकारी क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी सोना चौहान ने दी। हिमाचल प्रदेश में सड़क हादसों पर अकुंश लगाने के लिए विभाग सडक सुरक्षा रैली, जागरूकता शिविर, वाहन चालकों के लिये स्वास्थ्य जांच शिविरों व पैंपलेटस के माध्यम से वाहन चलाते समय रखने वाली सावधानियो की जानकारी प्रदान की जाएगी। सडक सुरक्षा सप्ताह में विशेषकर वाहन चलाते समय मोबाईल फोन व स्टीरियों का प्रयोग न करना, नशे का सेवन…
उपायुक्त सिरमौर को 12 जनवरी को दिल्ली में किया जाएगा सम्मानित नाहन। भारत सरकार के ग्रामीण विकास विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार भारत के 732 जिलों मे जिला सिरमौर को प्लास्टिक कचरे के बेहतर निष्पादन के लिये दूसरा स्थान प्राप्त हुआ है। 12 जनवरी, 2020 को उपायुक्त सिरमौर डा. आर.के. परूथी को उनके प्लास्टिक कचरा प्रबन्धन के अनूठे प्रयास के लिए भारत सरकार द्वारा नई दिल्ली में सम्मानित किया जाएगा। भारत सरकार ने वर्ष 2019 में स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के अंतगर्त सिंगल यूज प्लास्टिक का इस्तेमाल न करने के लिये मुहिम छेडी थी जिसके तहत पॉलीथीन…
डा0 बिंदल ने 3 करोड 4 लाख से निर्मित होने वाली पेयजल योजना की रखी अधारशिला नाहन। हरिपुर खोल ग्राम पंचायत के लोग गत 50 वर्षो से पेयजल की गम्भीर समस्या से जूझ रहे थे जिनकी पेयजल समस्या का स्थाई समाधान के लिए जलमुसा खड्ड से पेयजल योजना का निर्माण किया जायेगा। यह जानकारी विधान सभा अध्यक्ष डा0 राजीव बिंदल ने आज हरिपुर खोल में 3 करोड 4 लाख रूपये की लागत से निर्मित होने वाली हरिपुर खोल गांव समूह के लिए पेयजल योजना की अधार शिला रखने के उपरान्त जनसमूह को सम्बोंधित करते हुए दी । उन्होने कहा कि…