Author: Himachal Varta

शिमला। मंडी जिले के नागचला में ग्रीनफील्ड हवाई अड्डा विकसित करने के लिए आज नई दिल्ली में हिमाचल प्रदेश सरकार और भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए। हिमाचल सरकार की ओर से पर्यटन और नागरिक विमानन युनूस जबकि भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण की ओर से कार्यकारी निदेशक, योजना एच.एस बलहाड़ा ने प्राधिकरण के अध्यक्ष अरविंद सिंह की उपस्थिति में समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए। नागचला में ग्रीनफील्ड हवाई अड्डा का विकास संयुक्त उद्यम कम्पनी (जेवीसी) के माध्यम से किया जाएगा जिसमें भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण का 51 प्रतिशत हिस्सा होगा जबकि 49 प्रतिशत राज्य सरकार या इसकी…

Read More

शिमला। शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज ने आज शिमला जल प्रबंधन निगम के साथ बैठक की जिसमें शिमला शहर के वासियों को प्राप्त पानी के बढ़े हुए बिलों पर चर्चा की गई। मंत्री ने कहा कि जनता को किसी भी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने शिमला जल प्रबंधन निगम को इन बिलों की जांच करने तथा उचित कदम उठाने को कहा। सुरेश भारद्वाज ने कहा कि वर्तमान सरकार ने लोगों को मूलभूत सुविधाएं प्रदान करने में हर संभव प्रयास किए हैं। पानी मानव जीवन के लिए बेहद महत्त्वपूर्ण है तथा इसके बिना जीवन की कल्पना करना भी असंभव है।…

Read More

विद्यार्थी जीवन से ही स्वच्छता को व्यवहारिक रूप में लाएंः-डा. परूथी  नाहन। उपायुक्त सिरमौर डा0 आर0के0 परूथी ने आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जामना में बतौर मुख्यअतिथि शिरकत करते हुए कहा कि विद्यार्थी जीवन मे जो महत्व शिक्षा और खेल का है वही महत्व स्वच्छता का भी है उन्होने सभी विद्यार्थियों को अपने आस-पास साफ सफाई रखने वह नशे जैसी कुरितियों से दूर रहने और स्ंवय को फिट इंडिया मूवमैट से जोडकर अपने को निरोगी बनाने का आहवाहन किया। इस अवसर पर उन्होने विद्यार्थियों को ‘एक दिन स्कूल के नाम’ स्वच्छता कार्यक्रम की सफलता के बारे में विस्तार से बताते…

Read More

नाहन। वर्तमान सरकार के कार्यकाल के दौरान बिक्रमबाग व देवनी पंचायतो में विभिन्न विकासात्मक योजनाओ पर 28 करोड 50 लाख से अधिक राशि व्यय की जा रही है। यह जानकारी विधानसभा अध्यक्ष डा0 राजीव बिंदल ने आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बिक्रमबाग के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में बतौर मुख्यअतिथि शिरकत करते हुए दी। उन्होने कहा कि सुकेती से खजूरना सडक को चौडा तथा पक्का करने पर 11 करोड रूपये की राशि व्यय की जा रही है जबकि सलानी-देवनी सडक के मारकंडा नदी पर 9 करोड 25 लाख रूपये की लागत से पुल का निर्माण कर इसका लोकापर्ण किया गया…

Read More

नाहन। हिमाचल प्रदेश को भू-जल अधिनियम की धारा-5 की उप-धारा-3 के अतंगर्त अधिसूचित घोषित किया गया है जिसके तहत अब जिला सिरमौर में किसी प्रकार की औद्योगिक, वाणिज्य, सिंचाई या घरेलू उपयोग के लिये नलकूप, बोरवेल व एनर्जेटिक हैंडपंपों की ड्रिलिग से पहले हिमाचल प्रदेश भू-जल प्राधिकरण की अनुमति आवश्यक है। यह जानकारी देते हुए सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य विभाग के अधीशाषी अभियन्ता मनदीप गुप्ता ने बताया कि भू-जल विकास प्रबन्धन विनियमन एंव नियन्त्रण अधिनियम-2005 के तहत जिला सिरमौर की मौजूदा भूजल अमूर्त संरचनाएं (जमीन के अन्दर से पानी निकालने के लिए बनाई गई सभी व्यवस्थाएं) जो अभी तक पंजीकृत…

Read More

मुख्यमंत्री ने तत्तापानी क्षेत्र में 25 करोड़ की सरूर खड्ड से चुराग तक उठाऊ पेयजल योजना की आधारशिला रखी शिमला। पर्यटन एवं नागरिक उड्डयन विभाग द्वारा आज जिला मण्डी के तत्तापानी में 1995 किलोग्राम दाल और चावल से बनाई गई खिचड़ी गिनीज वल्र्ड रिकाॅर्ड में अब तक कि सबसे अधिक परोसी जाने वाली खिचड़ी के रूप में दर्ज की गई है। इस खिताब के तहत इससे पहले का रिर्कार्ड 918.8 किलोग्राम था। यह घोषणा मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज मंकर संक्रान्ति के पावन अवसर पर जिला मण्डी के करसोग क्षेत्र के तत्तापानी में ‘तत्तापानी महोत्सव’ के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम…

Read More

शिमला। केन्द्रीय सड़क, परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से प्रधान सचिव लोक निर्माण विभाग जगदीश शर्मा और मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव संजय कुंडू ने नई दिल्ली में भेंट की और उनके साथ बैठक में राज्य की विभिन्न राष्ट्रीय उच्च मार्ग परियोजनाओं के विकास कार्यों की जानकारी प्रदान की। प्रधान सचिव लोक निर्माण विभाग ने उन्हें शिमला बाईपास, सोलन-परवाणु और राज्य में विभिन्न राष्ट्रीय उच्च मार्ग परियोजनाओं की वर्तमान स्थिति के बारे में अवगत करवाया और मंत्रालय तथा भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण से इन परियोजनाओं के कार्य में तीव्रता लाने का आग्रह किया। केन्द्रीय सड़क परिवहन मंत्री ने मंत्रालय के…

Read More

  नाहन। सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग द्वारा जिला सिरमौर के सभी विकास खंडों मंे फोक मीडिया के माध्यम से गीत संगीत व नुक्कड नाट्क द्वारा हिमाचल प्रदेश सरकार की जनहित मंे चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जा रही है। इस विशेष प्रचार अभियान के तहत जिला सिरमौर के विकासखंड नाहन में सरस्वती कलामंच राजगढ ने नेर स्वार , पराडा, कोटला मोलर, पनार, ददाहू, कटाह शीतला, बिरला, दघेडा व रामाधौण पंचायतों में जबकि विकास खंड पांवटा साहिब मंे चूडेश्वर लोक नृत्य कला मंच ने कोलर, धौलाकुआं, माजरा, ब्यास, गोरखूवाला, डोबरी सालवाला, डान्डा, अम्बोया, नघेता व बनौर…

Read More