विपिन सिंह परमार ने आयुर्वेदिक स्वास्थ्य केन्द्र व 43 लाख से निर्मित पीएचसी भवन का किया शुभारंभ नाहन। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री विपिन सिंह परमार ने आज ग्राम पंचायत बियोंग में नए आयुर्वेदिक स्वास्थ्य केन्द्र व चाडना में 43 लाख रूपये की लागत से बने पीएचसी के नए भवन का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने जनसभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि जिला सिरमौर में आयुर्वेद विभाग के 90 स्वास्थ्य संस्थान रोगियों को स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवा रहे है, जिनमें एक जिला आयुर्वेदिक चिकित्सालय नाहन जहां पर 20 बिस्तरों व आयुर्वेदिक चिकित्सालय पांवटा साहिब में 10 बिस्तरों की…
Author: Himachal Varta
शिमला। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री ने आज यहां बताया कि जो परिवार पहले चरण में हिम केयर योजना के अंतर्गत कार्ड नहीं बनावा पाए थे उनके लिए 1 जनवरी, 2020 से दोबारा पंजीकरण प्रक्रिया आरम्भ की जा रही है जो 31 मार्च, 2020 तक जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि जिन परिवारों के पास हिमाचल प्रदेश यूनिवर्सल हेल्थ प्रोटेक्शन के कार्ड हैं और इन कार्डों का हिमकेयर योजना के अंतर्गत नवीनीकरण भी करवाया है, उन्हें भी इस अवधि में अपने कार्ड का नवीनीकरण करवाने का अवसर प्रदान किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त जिन परिवारों ने हिमकेयर में 1 जनवरी,…
शिमला। सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग के वरिष्ठ संपादक विनोद भारद्वाज आज सरकारी सेवा से सेवानिवृत्त हो गए। उन्होंने विभाग में विभिन्न पदों पर 30 वर्षों से अधिक अपनी सेवाएं दीं। उन्होंने 1 जनवरी, 1989 में बतौर सहायक लोक सम्पर्क अधिकारी पदभार संभाला था। वर्तमान में वह प्रदेश सरकार के गिरिराज सप्ताहिक और हिमप्रस्थ पत्रिका में वरिष्ठ संपादक के रूप में सेवाएं दे रहे थे। सूचना एवं जन सम्पर्क निदेशालय में उनके सम्मान में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। विभाग के निदेशक हरबंस सिंह ब्रसकोन ने विनोद भारद्वाज की विभाग को दी गई मूल्यवान सेवाओं को याद किया तथा…
शिमला। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज हिमाचल प्रदेश सरकार का साप्ताहिक गिरिराज कैलेंडर-2020 जारी किया है। इस कैलेंडर में जिला लाहौल-स्पीति की प्रसिद्ध चंद्रताल झील का मनोरम दृश्य दर्शाया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि गिरिराज साप्ताहित एक ऐसा समाचार पत्र है जो प्रदेश के लोगों को राज्य सरकार की नीतियों और कार्यक्रमों के अतिरिक्त प्रदेश की रीतिरिवाजों और परम्पराओं की जानकारी भी प्रदान करता है। सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग के निदेशक हरंबद सिंह ब्रसकोन, वरिष्ठ संपादक गिरिराज विनोद भारद्वाज और संपादक वेद प्रकाश सहित अन्य भी इस अवसर पर उपस्थित थे।
शिमला। उद्योग मंत्री बिक्रम सिंह की अध्यक्षता में आज चण्डीगढ़ में हिमाचल प्रदेश सामान्य उद्योग निगम (एचपीजीआईसी) और हिमाचल प्रदेश राज्य उद्योग विकास निगम (एचपीएसआईडीसी) लिमिटेड के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स (बीओडी) की बैठक हुई। उद्योग मंत्री ने निगमों के अधिकारियों और कर्मचारियों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि एचपीजीआईसी ने वित्त वर्ष 2017-18 के दौरान 5.65 करोड़ रुपये तथा एचपीएसआईडीसी ने 13.92 करोड़ रुपये का लाभ अर्जित किया है। बीओडी ने इस अवसर पर दोनों निगमों के नियमित कर्मचारियों और पेंशनधारकों को महंगाई भत्ता जारी किया। बीओडी ने सीएसआर गतिविधियों के अंतर्गत प्रदेश आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास कार्य…
शिमला। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज नव वर्ष के अवसर पर शिमला के माॅल रोड की सैर की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने स्थानीय लोगों तथा पर्यटकों से बातचीत की और उन्हें नव वर्ष की शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी डाॅ. साधना ठाकुर, शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज, कृषि मंत्री डाॅ. रामलाल मारकण्डा, उपायुक्त अमित कश्यप तथा भाजपा के वरिष्ठ नेता भी इस अवसर पर मुख्यमंत्री के साथ उपस्थित थे।
शिमला। राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय और मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने प्रदेशवासियों को नव वर्ष 2020 की शुभकामनाएं दी हैं। राज्यपाल ने अपने संदेश में आशा व्यक्त की है कि नव वर्ष प्रदेशवासियों के जीवन में खुशियां व समृद्धि लेकर आएगा। उन्होंने सभी लोगों से सामाजिक बुराइयां समाप्त करने और समाज के कमजोर वर्गाें के कल्याण के लिए आगे आकर सहयोग देने की आवश्यकता पर बल दिया। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने अपने बधाई संदेश में प्रदेश के लोगों को खुशहाली और समृद्धि की शुभकामनाएं देते हुए आशा जताई है कि नव वर्ष में हिमाचल प्रदेश विकास के नए आयाम स्थापित…
शिमला। आबकारी एवं कराधान विभाग के एक प्रवक्ता ने आज यहां कहा कि 18 दिसंबर, 2019 को आयोजित जीएसटी परिषद् की 38वीं बैठक में करदाताओं को जीएसटीआर-1 के बैकलाॅग को समाप्त करने में सक्षम बनाने के उद्देश्य से एक बार के उपाय के रूप में 10 जनवरी 2020 तक देर से शुल्क माफी की घोषणा की थी जिसे जुलाई 2017 से नवंबर 2019 तक दायर नहीं किया गया है। प्रवक्ता ने कहा कि इस छूट के दृष्टिगत, करदाताओं से आग्रह किया गया है कि जीएसटीआर-1 के किसी भी प्रकार के बैकलाॅग को 10 जनवरी, 2020 तक दूर किया जाए। अगर…