Author: Himachal Varta

हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल के निर्णय शिमला। प्रदेश मंत्रिमण्डल की शनिवार को शिमला में आयोजित बैठक में प्रदेश सरकार का दो वर्ष का कार्यकाल पूरे होने के अवसर पर आयोजित समारोह में शामिल होने के लिए केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा और केन्द्रीय वित्त एवं काॅरपोरेट राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर का आभार व्यक्त किया गया। मंत्रिमंडल ने प्रदेश सरकार को भरपूर सहयोग देने के लिए प्रदेश की जनता का भी आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग और हिमाचल प्रदेश कर्मचारी…

Read More

शिमला। हिमाचल प्रदेश लोक निर्माण विभाग के सभी अभियंताओं ने 28 दिसम्बर, 2019 को शिमला में आयोजित मंत्रिमण्डल की बैठक में इंजीनियर-इन-चीफ (प्रोजैक्टस) का स्थाई पद सृजित करने के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया है। प्रदेश सरकार के इस निर्णय का स्वागत करते हुए इंजीनियर-इन-चीफ, आर.के. वर्मा, इंजीनियर-इन-चीफ (प्रोजैक्टस) बी.आर. धीमान, चीफ इंजीनियर शिमला जोन ललित भूषण और सभी जोनल मुख्य अभियंताओं ने कहा कि इस स्थाई पद के सृजित होने से विभाग में दक्षता, खास तौर पर कार्यों में गुणवत्ता नियंत्रण में और मद्द मिलेगी।

Read More

शिमला। राज्य सरकार के एक प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि हिमाचल प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, राजस्व विभाग ने राज्य में आपदा प्रबंधन के लिए बेहतर तैयारी व प्रतिक्रिया के लिए युवा स्वयंसेवियों की टाॅस्क फोर्स बनाने की योजना आरम्भ की है। इस योजना के तहत प्रभावी आपदा न्यूनीकरण के लिए हर पंचायत में कम से कम 10-15 स्वयंसेवियों के काडर का गठन कर उन्हें प्राथमिक चिकित्सा, खोज एवं बचाव कार्य के जीवनरक्षक कौशल का प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। राज्य में प्राकृतिक आपदाओं जैसे भूकंप और भूस्खलन इत्यादि से निपटने के लिए स्थानीय स्तर पर युवा स्वयंसेवियों की टाॅस्क…

Read More

उपायुक्त ने स्वच्छता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को किया सम्मानित   नाहन। स्वच्छ भारत मिशन-ग्रामीण के अतंर्गत पॉलीथीन हटाओं पर्यावरण बचाओं का नाहन विकास खण्ड स्तर पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमें उपायुक्त सिरमौर डॉ0आर0के0परूथी ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत करते हुए कहा कि 6 जून, 2020 तक सिरमौर को पूर्णता स्वच्छ बनाना हमारा लक्ष्य है, जिसके लिए उन्होंने सभी पंचायतों, महिला मण्डलों, नव युवक मण्डलों, स्वयं सहायता समूह से प्रशासन का सहयोग करने का आहवान किया। उन्होंने सभी पंचायतों से सिंगल यूज पॉलीथीन का इस्तेमाल न करने, पॉलीथीन बैंग की जगह कपड़े के बैंग…

Read More

नाहन। विधानसभा अध्यक्ष डॉ0 राजीव बिंदल 30 दिसम्बर को प्रातः 11 बजे नव निर्मित सैनवाला-सलानी सड़क का उदघाटन करने के पश्चात दोपहर 12 बजे निर्माणाधीन सलानी बांकाबाड़ा सडक का निरीक्षण करने के उपरान्त दोपहर 1 बजे निर्माणधीन सलानी पुल का निरीक्षण करेंगे तथा दोपहर 2 बजे निर्माणाधीन सलानी-त्रिलोकपुर सडक का निरीक्षण करेंगे। यह जानकारी देते हुए सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि डॉ. बिंदल 3 जनवरी, 2020 को प्रातः 11 बजे मनसा देवी माता मंदिर से मांदरिया तक निर्मित सड़क का उदघाटन करने के उपरान्त दोपहर 12ः30 बजे महीपुर से नैर सड़क के निर्माण कार्य का शिलान्यास करेंगे व जनसभा को…

Read More

नाहन। स्वास्थ्य मंत्री विपिन सिंह परमार 30 दिसम्बर, 2019 को सांय 4 बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र हरिपरुधार का उद्घाटन करेंगे। यह जानकारी देेते हुए सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि स्वास्थ्य मंत्री 31 दिसम्बर को प्रातः 9ः30 बजे बनोग में आयुर्वेदिक स्वास्थ्य संस्थान का शुभारंभ करने के उपरान्त प्रातः 11 बजे कुफर-बवाई में जनसमस्याओं को सुनेगे तथा दोपहर 1 बजे प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र चाडना के नवनिर्मित भवन का लोकापर्ण करेंगे।

Read More

मोहाली। मोहाली के गांव स्नेटा अंडर ब्रिज के पास सोहाना रेलवे ट्रैक पर 24 साल के युवक की लाश बरामद हुई है। मृतक की पहचान इंदरजीत सिंह निवासी सोहाना थाने के अधीन पड़ते गांव ढेलपुर के रुप में हुई है। जीआरपी पुलिस ने बताया कि 26 दिसंबर को शाम उन्हें लाश मिलने की सूचना मिली थी कि एक युवक ट्रेन के नीचे आ गया है। जिसके बाद मृतक की लाश को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल खरड़ की मॉर्चरी में रखवा दिया गया था क्योंकि उस समय लाश के पास से कोई पहचान दस्तावेज नहीं मिले थे। शुक्रवार को मृतक…

Read More

शिमला। हिमाचल प्रदेश के जनजातीय क्षेत्रों में जहां खून जमा देने वाली ठंड का दौर जारी है वहीं राज्य के 7 प्रमुख शहरों में आज भी तापमान जमाव बिंदु से नीचे दर्ज किया गया। प्रदेशवासियों को कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ रहा है। खासकर मध्यम व अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में जनजीवन प्रभावित हुआ है। प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से लगातार धूप खिलने के बावजूद अधिकतम तापमान सामान्य से 4 डिग्री कम और न्यूनतम तापमान सामान्य से 2 डिग्री कम दर्ज किया गया। केलांग आज भी प्रदेश का सबसे ठंडा स्थान रहा जहां न्यूनतम तापमान -15, सुंदरनगर…

Read More