नाहन। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री विपिन सिंह परमार ने आज हरिपरुधार में नए स्तरोन्नत सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने विशाल जनसमूह को सम्बोधित करते हुए कहा कि जिला सिरमौर में चालू वित वर्ष के दौरान 23 स्वास्थ्य संस्थान व भवनों के निर्माण पर लगभग 25 करोड़ रूपये की राशि व्यय कि जा रही है, जिसमें सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन नौहराधार के निर्माण पर 7 करोड़ रूपये से अधिक राशि व्यय की जा रही है। इसी प्रकार सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन संगडाह के निर्माण पर साढ़े 5 करोड़ रूपये तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन…
Author: Himachal Varta
कौलांवाला भूड़-लवासा चौकी सड़क का निर्माण कार्य अंतिम चरण पर डॉ. बिंदल ने लिया मौके पर जाकर विकास कार्यों का जायजा नाहन। सैनवाला-बर्मापापड़ी सड़क के सुधारीकरण पर 6 करोड़ रूपये की राशि व्यय की जा रही है, जिसका निर्माण कार्य प्रगति पर है तथा कौलावाला भूड -लवासा चौकी सड़क को चौड़ा-पक्का करने पर आठ करोड़ 35 लाख रूपये की राशि व्यय की जा रही है जिसका निर्माण कार्य अंतिम चरण में है और शीघ्र ही इस सड़क का लोकार्पण कर दिया जाएगा। यह जानकारी विधानसभा अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने आज नाहन विकास खण्ड के गांव सलानी में एक…
शिमला। परिवहन मंत्री गोविन्द सिंह ठाकुर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम ने पिछले दो वर्षों में 174 नये बस रूटों पर सेवाएं शुरू की है जिससे प्रदेश की जनता को 25291 अतिरिक्त किलोमीटर में यातायात सुविधा उपलब्ध हुई है। इसके अतिरिक्त आज सात नये बस रूटों को स्वीकृत किया गया है। नए सात रूटों में मंडी से पैडी वाया तल्यार को साईहाल तक आगे बढ़ाने, सरकाघाट से टीहरा वाया गारली बस सेवा को सकोहटा तक आगे बढ़ाने, शिमला से अणु बस सेवा को वाया जुनी करने, सुन्दरनगर से बाड़ी स्कूली बच्चों एवं आम जनता के लिए नई…
शिमला। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर 7 व 8 जनवरी, 2020 को वार्षिक बजट (2020-21) में विधायकों की प्राथमिकता के निर्धारण के लिए हिमाचल प्रदेश सचिवालय आर्मज़डेल भवन के कान्फ्रैंस हाॅल में विधायकों के साथ दो दिवसीय बैठकों की अध्यक्षता करेंगे। 7 जनवरी, 2020 को प्रातः 10ः30 से 1ः30 बजे तक जिला सोलन, सिरमौर तथा शिमला और दोपहर 2ः00 से सायं 5ः00 बजे तक जिला मण्डी, कुल्लू तथा बिलासपुर और प्रातः 10ः30 से 1ः30 बजे तक 8 जनवरी, 2020 को जिला कांगड़ा व किन्नौर तथा दोपहर 2ः00 से सायं 5ः00 बजे तक जिला चम्बा, ऊना, हमीरपुर व लाहौल-स्पीति की बैठकें आयोजित…
चंडीगढ़। धुंध का प्रकोप अगले 48 घंटों तक जारी रहेगा। हालांकि ट्राइसिटी में 1 और 2 जनवरी को बारिश होने की संभावना है। बारिश होने के बाद आसमान में छाई धुंध कम होने की उम्मीद है, जिससे धूप खिलेगी और लोगों को ठंड से राहत मिल सकती है। चंडीगढ़ मौमस विभाग के डायरेक्टर सुरेंद्र पॉल के अनुसार 1 जनवरी को इस क्षेत्र में बारिश होने की संभावना है जिससे ठंड से थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद है तथा मौसम में पहले की तुलना में सुधार देखने को मिलेगा। वहीं चंडीगढ़ में शनिवार को भी ठंड का काफी असर रहा। हालांकि…
नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने श्री पेजावर मठ के श्री विश्वेश तीर्थ स्वामीजी के निधन पर शोक व्यक्त किया है। प्रधानमंत्री ने कहा कि ‘श्री पेजावर मठ, उडुपी के श्री विश्वेश तीर्थ स्वामीजी लाखों लोगों के मन मस्तिष्क में बने रहेंगे, जिनके लिए वह हमेशा मार्गदर्शक रहे। वह सेवा और अध्यात्म के शक्ति पुंज थे तथा सतत रूप से अधिक न्यायपूर्ण और दयालु समाज के लिए काम करते रहे। मैं अपने आपको धन्य मानता हूं कि मुझे श्री विश्वेश तीर्थ स्वामी जी से सीखने के कई अवसर प्राप्त हुए। गुरु पूर्णिमा के पावन दिवस पर हमारी हाल की…
नाहन। उपायुक्त राज्य कर व आबकारी, जिला सिरमौर स्थित नाहन कुल भूषण गौतम ने यह जानकारी देते हुए बताया की जो व्यापारी 6 महीने से रिटर्न नहीं भर रहे हैं उनके विरुद्ध सख्त कार्यवाही की जाएगी तथा पंजीकरण को सुओ-मोटो के तहत रद्द कर दिया जायेगा। कुल भूषण गौतम ने बताया की उनके कार्यालय में जी एस टी प्रैक्टिशनर के साथ एक बैठक आयोजित की गयी जिसमे जी एस टी अधिनियम के अंतर्गत रिटर्न भरने, आई टी सी क्लेम के नए प्रावधानों व अन्य नए प्रावधानों के बारे में जानकारी दी गयी। इसके अलावा इस सम्बन्ध में नए रिटर्न फॉर्म…
शिमला। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज यहां कहा कि प्रदेश सरकार, राज्य में श्रेष्ठ विद्युत आपूर्ति सुविधाएं प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए हिमाचल प्रदेश सरकार राज्य विद्युत बोर्ड लिमिटेड (एचपीएसईबीएल) के आधारभूत ढांचे को और सुदृढ़ करने के साथ-साथ विभिन्न रिक्त पदों को भरने के लिए ठोस प्रयास किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा राज्य सरकार ने बिजली बोर्ड में कनिष्ठ अभियंता के 270 पद, जूनियर ड्राॅफ्समैंन के 125 पद, विभिन्न तकनीकी कर्मचारियों के 2040 पद, जूनियर ऑफिस असिस्टैंट (आईटी) के 575 पद व लाॅ. ऑफिसर के 3 पदों को भरने…