Author: Himachal Varta

शिमला। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी को उनकी 95वीं जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्य समारोह कुल्लू जिला के मनाली के प्रीणी तथा मनाली में अटल बिहारी वाजपेयी पर्वतारोही संस्थान में आयोजित किया गया। प्रीणी में मुख्यमंत्री ने पूजा-अर्चना की तथा महान नेता को श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने प्रीणी ‘एक बूटा बेटी के नाम’ योजना का भी शुभारम्भ किया। इस योजना के तहत नवजात कन्याओं के जन्म के समय उनके परिवारों को बेबी किट के साथ पांच पौधे भेंट किए जाएंगे। उन्होंने नवजात कन्याओं की माताओं को पांच देवदार के…

Read More

शिमला। उपायुक्त शिमला अमित कश्यप ने आज यहां बताया कि शिमला में प्रदेश सरकार के दो वर्ष के कार्यकाल के पूर्ण होने पर 27 दिसम्बर, 2019 को आयोजित होने वाले समारोह से बढ़ने वाले यातायात के दृष्टिगत  निवासियों तथा पर्यटकों को कार्ट रोड़ प्रयोग में न लाने का परामर्श दिया है। उन्हांेने कर्मचारियों से आग्रह किया है कि वे कार्यालय के लिए निर्धारत समय से पूर्व निकलें। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने सार्वजनिक वाहनों के लिए विशेष प्रबन्धन किए है तथा अधिक से अधिक लोगों को इसका प्रयोग करने का अनुरोध किया है। उन्होंने वाहनों को सड़क किनारे खड़े…

Read More

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने किया राज्य युवा उत्सव का शुभारंभ नाहन। प्रदेश को प्रगति की राह पर गतिमान बनाने में युवा वर्ग अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। युवाओं की ऊर्जा को सही दिशा प्रदान कर राष्ट्र निर्माण से इस महत्वपूर्ण वर्ग की सक्रिय भागीदारी करने के लिए प्रदेश सरकार हर संभव प्रयास कर रही है। यह उद्गार विधानसभा अध्यक्ष डॉ0 राजीव बिंदल ने आज यहां एसएफडीए हॉल नाहन में तीन दिवसीय 36वें राज्य युवा उत्सव के शुभारंभ अवसर पर उपस्थित जनसमूह को सम्बोधित करते हुए व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार खेल गतिविधियों के साथ-साथ युवाओं…

Read More

क्रिसमस पर चर्च जाकर प्रार्थना सभा में लिया भाग शिमला। राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर आज इंदिरा गांधी मेडिकल काॅलेज के कैंसर अस्पताल जाकर रोगियों को फल वितरित किए। इस अवसर पर, राज्यपाल ने पूर्व प्रधानमंत्री को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि अटल जी भारतीय राजनीति के युगपुरुष, श्रेष्ठ राजनीतिज्ञ, संवेदनशील, राष्ट्रप्रहरी और भारत माता के सच्चे सपूत थे। वह भारतीय राजनीतिक पटल पर एक ऐसा नाम है, जिन्होंने अपने व्यक्तित्व व कृतित्व से व्यापक स्वीकार्यता और सम्मान हासिल किया। अपनी भाषणकला, मनमोहक मुस्कान, ओजस्वी वाणी, लेखन, विचारधारा के…

Read More

शिमला। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने रोहतांग सुरंग का नाम पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के सम्मान में ‘अटल टन्नल’ रखने की हिमाचल प्रदेश सरकार की मांग को मानने के लिए केन्द्र सरकार का आभार व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि केन्द्र सरकार ने आज इस सन्दर्भ में निर्णय लिया है। श्री वाजपेयी ने वर्ष 2003 में इस सुरंग का शिलान्यास किया था। उन्होंने कहा कि इस सुरंग के कारण लाहौल-स्पिति जिला के लिए वर्ष भर यातायात की सुविधा उपलब्ध होगी और साथ ही इस खूबसूरत जिले की ओर पर्यटक आकर्षित होंगे। उन्होंने कहा कि सामरिक दृष्टि से भी…

Read More

नाहन। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने आज यहां परिधि गृह में डॉ0 यशवंत सिंह परमार मेडिकल कॉलेज नाहन के भवन निर्माण के संबंध में आयोजित समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह इस भवन के निर्माण कार्य में गुणवत्ता, पारदर्शिता तथा समयबद्ध पूरा करना सुनिश्चित करें। डॉ. बिंदल ने कहा कि डॉ. यशवंत सिंह परमार मेडिकल कॉलेज नाहन के भवन निर्माण कार्य के लिए आबकारी एवं कराधान तथा नगर पालिका नाहन की भूमि मेडिकल कॉलेज को स्थानान्तरित की जा चूकी है और इस भूमि के अतंर्गत आने वाले पेड़ों को काटने की अनुमति भी…

Read More

25 दिसंबर को मनाली में पुरस्कार वितरण समारोह में सम्मानित करेंगे सीएम नाहन। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर राजगढ़ नगर पंचायत को अटल श्रेष्ठ शहर योजना के अतंर्गत 2019 में नगर पंचायतों में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए 75 लाख रूपए के पुरस्कार से पुरस्कृत करेगें। यह पुरस्कार स्वच्छता के साथ-साथ सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों के लिए 25 दिसंबर को मनाली में आयोजित कार्यक्रम में दिया जाएगा, जिसमे नगर पंचायत राजगढ़ के अध्यक्ष सतीश कुमार व सदस्य ग्रहण करेंगे। इस उपलब्धि पर उपायुक्त सिरमौर डॉ आर के परुथी ने राजगढ नगर पंचायत के सभी सदस्याें को बधाई देते हुए समस्त जिला वासियों…

Read More

नाहन। यूकों स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान द्वारा चलाए जा रहे 13 दिवसीय जूट उत्पादन प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन गत दिवस ग्राम बंागरण, पांवटा साहिब में हुआ। इस समापन अवसर पर यूको स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान के निदेशक के0एस0भाटिया मुख्यातिथि के रूप में शिरकत करते हुए 23 प्रशिक्षित महिलाओं को प्रमाण पत्र वितरित किए। इस समापन अवसर पर के0एस0भाटिया ने प्रशिक्षुओं को कौशल विकास सम्बन्धित जानकारी दी और बताया कि संस्थान विभिन्न प्रकार के कौशल सम्बन्धित प्रशिक्षण निःशुल्क करवा रहा है ताकि लोग स्वरोजगार की ओर उन्मुख हो सके। उन्होंने कहा कि सस्थान में बीपीएल, मनरेगा, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अतंर्गत स्वयं…

Read More