Author: Himachal Varta

शिमला। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश के लोगों की सुविधा के लिए मल (सीवरेज) शुल्क को 25 प्रतिशत कम किया जाएगा। जून, 2005 की अधिसूचना के अनुसार वर्तमान में सीवरेज शुल्क पानी के बिल का 50 प्रतिशत है। मुख्यमंत्री ने मण्डी के सेरी मंच से एक जनसभा को सम्बोधित करते हुए यह घोषणा की। आज के अपने मण्डी दौरे के दौरान मुख्यमंत्री ने 167 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की आधारशीला रखी और उद्घाटन किए। उन्होंने कहा कि दो वर्ष का यह सेवाकाल सुशासन, नवाचार और जनसेवा को समर्पित रहा है। प्रदेश में नई सोच के साथ विकास…

Read More

शिमला। वन, परिवहन, युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने कहा है कि रायसन-ब्यासर-भेखली-रामशिला सड़क के सुदृढ़ीकरण के लिए प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के माध्यम से लगभग 33 करोड़ रुपये का बजट मंजूर किया गया है। इससे क्षेत्र की कई ग्राम पंचायतों को बेहतर सड़क सुविधा मिलेगी। लोक निर्माण विभाग इसकी टेंडर प्रक्रिया अतिशीघ्र पूरी करेगा। रविवार को मनाली के सर्किट हाउस में क्षेत्र के विभिन्न प्रतिनिधिमंडलों एवं विभागीय अधिकारियों के साथ चर्चा के दौरान वन मंत्री ने यह जानकारी दी। गोविंद सिंह ने बताया कि मनाली विधानसभा क्षेत्र में अन्य विकास कार्यों के लिए भी करोड़ों की…

Read More

शिमला। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा है कि राजधानी शिमला एवं प्रमुख पयर्टन स्थल शिमला फोर लेन से सवा साल में जुड़ जाएगा। इसी तरह मनाली के लिए भी फोर लेन का कार्य डेढ़ साल में पूरा हो जाएगा। रविवार को शिमला में मुख्यमंत्री ने कहा कि मंडी में अंतराष्ट्रीय हवाई अड्डे के लिए 3490 बीघा भूमि चिह्नित की गयी है। इसके लिए ओएलएस सर्वे की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। इसके बनने से हिमाचल में हवाई कनेक्टिविटी अच्छी होगी। उन्होंने यह भी कहा कि कांगड़ा एयरपोर्ट के विस्तार की प्रक्रिया अंतिम चरण में है। साथ ही उन्होंने यह…

Read More

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह को उनकी जयंती के अवसर पर श्रद्धा-सुमन अर्पित किए। चौधरी चरण सिंह को उनकी जयंती पर याद करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि जब भी मेहनती किसानों के अधिकारों की रक्षा करने की बात सामने आई, तो वे मजबूती से खड़े रहे। उन्‍होंने हाशिए पर खड़े लोगों के सशक्तिकरण के लिए भी अथक प्रयास किया। वह भारत के लोकतांत्रिक मूल्‍यों को मजबूत बनाने में भी सबसे आगे रहे।

Read More

नाहन। बीते कल आरक्षी अजय कुमार ने थाना संगढाह मे मामला दर्ज करवाया की जब यह हरिपूरधार में रविवार को समय करीब 2 बजे दिन में आरक्षी अशोक कुमार के साथ हरीपुरधार बाज़ार में यातायात ड्यूटी पर मौजूद था तो बाज़ार में सड़क के बीच एक गाड़ी नं. HP79 -0768 खड़ी थी जिस में कोई चालक नहीं था। जिसके कारण बाज़ार में जाम की स्थिति बनी हुई थी तथा यातायात प्रवाह में बाधा उत्पन्न हो रही थी। इस कारण जब इसने आवाज लगा कर कहा की गाड़ी का मालिक कौन है, कृपया अपनी गाड़ी हटा ले। तभी अचानक एक व्यक्ति…

Read More

सिरमौर। आज दिनांक 23-12-2019 को पुलिस अधीक्षक कार्यालय, नाहन जिला सिरमौर मे पुलिस अधीक्षक द्वारा गठित की गई साइबर टीम द्वारा ढूंढ कर जिला के 11 लोगों के गुम हुए मोबाइल फोन को पुलिस अधीक्षक जिला सिरमौर ने संबन्धित लोगों को वापिस किए। एसके अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक द्वारा गठित साइबर टीम ने वर्ष 2019 के दौरान जिला सिरमौर मे अब तक गुम हुए करीब 210 मोबाइल फोन को बरामद कर संबन्धित लोगों को सोंपे जा चुके है। पुलिस द्वारा इन बरामद मोबाइल फोनों की कीमत करीब 2,52,000/- रुपये के लगभग आँकी गयी है। गौरतलब है की जिला सिरमौर की साइबर…

Read More

नाहन। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने दशमेश रोटी बैंक के सौजन्य से आज ऐतिहासिक गुरूद्वारा साहिब नाहन में दशमेश सेवा समिति द्वारा आयोजित गुरू नानक जी के 550 वीं प्रकाश वर्ष को समर्पित निर्धनों व जरूरतमंदों लोगों को कम्बल वितरित करते हुए कहा कि शास्त्रों में लिखा है गरीबों की सेवा ही भगवान की सेवा है। इस अवसर पर उन्होंने सौ से ज्यादा परिवारों को कम्बल वितरित करते हुए कहा कि प्रकृति ने मनुष्य को जरूरत की सभी चीजें प्रदान की है परन्तु प्रकृति मनुष्य के लालच को पूरा नहीं कर सकती है। आज समाज में एकरूपता लाने के…

Read More

धरती को पॉलीथीन मुूक्त करने की मुहिम के दूसरे चरण में 12 षिक्षा खण्डों के 26156 विद्यार्थियों ने लिया भाग नाहन। जिला सिरमौर में चलाए जा रहे अनूठे स्वच्छता कार्यक्रम ‘एक दिन स्कूल के नाम’ अभियान के द्वितीय चरण में 12 शिक्षा खण्डों के 1026 स्कूलोें के लगभग 26156 स्कूल के बच्चों ने भाग लेते हुए 940 किलोग्राम पॉलीथीन एकत्रित किया और 1500 से अधिक पॉलीब्रिक्स भी बनाए गए व सभी स्कूलों ने अपने परिसर के बाहर लगभग 500 मीटर क्षेत्र को साफ-सुथरा करते हुए लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक भी किया। इस अभियान के दोनों चरणों में अभी…

Read More