नाहन। 56 पदों के लिए रोजगार कार्यालय नाहन में 26 दिसम्बर, 2019 को प्रातः 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक कालाअंब स्थित मैसर्ज जे ऐ एलोएज प्राईवेट लिमिटेड के लिए इन्टरव्यू का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी रोजगार अधिकारी गुमान सिंह वर्मा ने देते हुए बताया कि इस कैम्पस इन्टव्यू में कम्पनी विभिन्न पदो ंके अभार्थियों का चयन करेगी जिसमें आईटीआई फोर मैन, वेल्डर, इलैक्ट्रीशियन, मेल्टर, मकैनिक, क्रैन ऑपरेटर के पदों को भरा जाएगा। चयनित उम्मीदवारों को कम्पनी आठ हजार से 20 हजार तक वेतन देगी। इस इन्टरव्यू के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता दसवी होगी। उन्होंने बताया कि अभ्यर्थी…
Author: Himachal Varta
विधानसभा अध्यक्ष ने किया विभिन्न विकास कार्यों का निरीक्षण नाहन। विधानसभा अध्यक्ष डा. राजीव बिंदल ने आज स्वामी विवेकानंद जी के जन्म उत्सव समारोह के उपलक्ष्य पर विवेकानंद ट्रस्ट एवं अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा डॉ0 यशवन्त सिंह परमार स्नातकोत्तर महाविद्यालय नाहन में आयोजित उप केन्द्र राष्ट्रीय भाषण प्रतियोगिता के समापन समारोह में बतौर मुख्यातिथि शिरकत करते हुए कहा कि भारत में सबसे अधिक युवा रहते हैं यदि युवा अपनी ऊर्जा को राष्ट् निर्माण में लगाए तो हम एक नये भारत का निर्माण कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि युवाओं को बाल्यकाल में ही अपना लक्ष्य निर्धारित कर लेना चाहिए…
शिमला। राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय और मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने प्रदेशवासियों, विशेषकर ईसाई समुदाय को क्रिसमस की बधाई दी है। राज्यपाल ने कहा कि क्रिसमस का यह त्यौहार प्रभु यीशु मसीह द्वारा विश्व बंधुत्व के संदेश का स्मरण दिलाता है। उन्होंने कहा कि यह त्यौहार हमें आपसी सद्भवाना से जीवन जीने की प्रेरणा देता है। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने क्रिसमस की शुभकामनाएं देते हुए आशा जताई कि क्रिसमस के अवसर पर समाज में एकता और भाईचारे के अलावा प्रेम, आनंद और करूणा की भावना प्रबल होगी। उन्होंने कहा कि प्रभु यीशु मसीह ने हर व्यक्ति को जीवनभर सहिष्णुता, समानता…
शिमला। राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने कहा कि विद्यार्थियों का चरित्र निर्माण हमारे सामने बड़ी चुनौती है, जिसमें शिक्षक समुदाय की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने शिक्षकों का आहवान किया कि वे नई शिक्षा नीति के प्रारूप का अध्ययन करें, जिसमें विद्यार्थियों के चरित्र निर्माण के सन्दर्भ में उपयोगी जानकारी दी गई है। वह आज यहां हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय की 31वीं वार्षिक कोर्ट मीटिंग को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने महाविद्यालयों में विद्वानों के व्याख्यान, शिक्षकों व विद्यार्थियों के मध्य परिचर्चा और खेल गतिविधियों जैसे विभिन्न कार्यक्रमों के आयोजन पर बल दिया। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय की खेल गतिविधियों में योग और…
शिमला। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश सरकार राज्य में खेल अधोसंरचना को सुदृढ़ करने को प्राथमिकता दे रही है ताकि खेल प्रतिभाओं को उभारा जा सके। वह आज मण्डी के पड्डल मैदान में बी.सी. राॅय अंडर-17 नेशनल फुटबाॅल प्रतियोगिता के समापन समारोह की अध्यक्षता करते हुए सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि मण्डी का पड्डल मैदान युवाओं को अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता आया है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में मण्डी जिला में फुटबाॅल के खिलाड़ियों के लिए खेल छात्रावास का निर्माण किया जाएगा। जय राम ठाकुर ने महाराष्ट्र की…
शिमला। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश सरकार आबकारी कर संग्रहण के माध्यम से राजस्व बढ़ाने पर विशेश जोर दे रही है। राज्य सरकार ने पिछले वित्त वर्ष के दौरान 1425 करोड़ रुपये आबकारी टैक्स का लक्ष्य निर्धारित किया था जिसके मुकाबले 1500 करोड़ रुपये एकत्रित किए गए। इस वित्त वर्ष 1625 करोड़ रुपये का आबकारी टैक्स एकत्र करने का लक्ष्य रखा गया है, जिसके मुकाबले अभी तक 1800 करोड़ रुपये का कर एकत्र किया जा चुका है। मुख्यमंत्री आज मण्डी के विपाशा सदन में आबकारी लाईसेंस धारकों के साथ आयोजित बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। जय…
शिमला। कृषि, जनजातीय विकास और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री डाॅ. रामलाल मार्कंडा ने कहा कि हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड लिमेटिड को जनजातीय उप योजना के तहत नियमित रूप से धन उपलब्ध करवाया जा रहा है ताकि जनजातीय क्षेत्रों में गुणवत्तापूर्ण विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जा सके। यह बात उन्होंने आज यहां सचिवालय में जनजातीय क्षेत्रों में सड़क सुविधा और विद्युत आपूर्ति को लेकर आयोजित समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए कही। उन्होंने विद्युत बोर्ड के अधिकारियों को शरद ऋतु के दौरान जनजातीय क्षेत्रों में सुचारू रूप से विद्युत की आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने रोंगटोंग पाॅवर हाउस के…
शिमला। राज्य सरकार ने वर्ष 2020-21 के लिए राज्य बजट तैयार करने की प्रक्रिया आरम्भ कर दी है। बजट को और अधिक लोक केन्द्रित बनाने के उद्देश्य से बजट में समाज के विभिन्न हितधारकों की सहभागिता तथा विचारों का समावेश आवश्यक है। इसलिए सरकार ने आम जनता, उद्योगों, व्यापारिक तथा कृषक संगठनों से बजट के लिए सुझाव आमंत्रित किए हैं। राज्य सरकार के एक प्रवक्ता ने आज यहां कहा कि बजट के लिए सुझाव 5 जनवरी, 2020 तक [email protected] पर ई-मेल किए जा सकते हैं। इन्हें पत्र के माध्यम से अतिरिक्त मुख्य सचिव (वित्त) के कार्यालय को भी भेजा जा…