शिमला। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज मण्डी में राज्य स्तरीय जीएसटी की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि आबकारी और कराधान विभाग के अधिकारियों को जीएसटी संग्रहण के लिए सक्रिय दृष्टिकोण अपनाना चाहिए ताकि अधिक से अधिक जीएसटी संग्रह हो सके। उन्होंने अधिकारियों को जीएसटी के तहत कम से 95 प्रतिशत पंजीकरण सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि बेहतर प्रदर्शन करने वाले अधिकारियों को पुरस्कृत किया जाएगा लेकिन जो अधिकारी निर्धारित लक्ष्य हासिल करने में विफल रहेंगे उनके विरुद्ध कार्रवाई होगी। उन्होंने कहा कि फील्ड अधिकारियों को अपने अधिकार क्षेत्र में सर्कल से…
Author: Himachal Varta
पंचकूला। कौशल्या डैम में क्षतिग्रस्त पाइप लाइन को बदलने का काम अगले महीने जनवरी से शुरू होगा। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण की इंजीनियरिंग विंग ने 300 मीटर नई पाइप लाइन बिछाने का फैसला किया है। यह काम पूरा होने में तीन महीने का समय लगेगा। इससे पंचकूला वासियों को अगले साल गर्मियों में अतिरिक्त पानी मिलने लगेगा। पिछेल साल सितंबर में कौशल्या डैम में पानी छोड़ने के कारण पाइप लाइन टूट गई थी। सूरजपुर के पास पानी की आपूर्ति करने वाली पाइप लाइन क्षतिग्रस्त होने के बाद पानी के तेज बहाव ने अमरावती एन्क्लेव के पास सड़क के 150 मीटर…
चंडीगढ़/बठिंडा। सोमवार 23 दिसंबर को बठिंडा में डबवाली रोड पर बन रहे एम्स अस्पताल की ओपीडी का उद्घाटन केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री डा. हर्षवर्धन दोपहर 12 बजे करेंगे। केन्द्रीय फूड प्रोसेसिंग मंत्री हरसमिरत कौर बादल और कई अकाली नेता इस मौके पर विशेष तौर पर उपस्थित रहेंगे। यह बात आज यहां शिरोमणि अकाली दल के कार्यालय में पूर्व विधायक सरूप सिंगला ने बठिंडा शहरी वर्करों व स्थानीय अकाली नेताओं के साथ बैठक में कही। नगर निगम बठिंडा के मेयर बलवंत राय नाथ, अकाली दल के शहरी अध्यक्ष राजविंदर सिंह सिद्धू, महिला विंग की शहरी अध्यक्ष बलविंदर कौर, बठिंडा शहरी व्यापार विंग…
शिमला। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सत्ती ने कहा कि प्रदेश में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नेतृत्व में भाजपा सरकार के दो वर्ष प्रगतिशील एवं उपलब्धियों से पूर्ण रहे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में जरूरतमंदों का सहारा बनी अनेकों स्वास्थ्य योजनाएं, स्वास्थ्य के क्षेत्र में सरकार का प्रदर्शन अद्भुत रहा। सतपाल सत्ती ने कहा आयुष्मान भारत योजना में कवर न होने वाले परिवारों के लिए ‘हिमकेयर’ योजना आरंभ की गई। योजना के तहत आयुष्मान भारत योजना की तर्ज पर प्रति परिवार 5 लाख रुपये के निःशुल्क इलाज का प्रावधान किया गया है। प्रथम जनवरी, 2020 से हिमकेयर के नए कार्ड भी…
नाहन। विश्व की सबसे अग्रीणी समाजसेवी संस्था लॉयन्स क्लब के नाहन कल्ब ने आज दिनांक 22.12.2019 दिन रविवार को गांव मालोंवाला में माड़ी के पास एक विशाल हैल्थ चैकअप कैम्प का आयोजन किया। इस जांच शिविर में मोहाली से फोर्टीज़ अस्पताल के बहेतरीन डाक्टरों की टीम ने ग्रामीण लोगों के स्वास्थ्य की जांच की व कुछ आवश्यक टैस्ट भी मौके पर ही किए। यह जांच शिविर प्रातः 10.00 बजे से दोपहर 3.00 बजे तक आयोजित किया गया। इस शिविर में फोर्टीज़ अस्पताल मोहाली से कार्डियोलोजी के मशहूर चिकित्सक डॉ. नरेश, डॉ. गुरिन्द्र व डॉ. सिमी ने लोगों के दिल…
नाहन। स्वच्छता का जीवन में विशेष महत्व है तथा हमें स्वच्छता को जीवन में व्यावहारिक रूप मे अपनाना चाहिए ताकि हमारे आस-पास साफ वातावरण होे। यह उदगार उपायुक्त सिरमौर डॉ.आर.के. परूथी ने वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जमटा में एक दिन स्कूल के नाम अभियान के दूसरे चरण के शुभारम्भ के अवसर पर स्कूली बच्चों को सम्बोधित करते हुए व्यक्त किए। उपायुक्त ने बताया कि इस अभियान के दूसरे चरण में 868 स्कूलों के बच्चों ने भाग लिया। इस अभियान के तहत 619 प्रारम्भिक शिक्षा, 109 माध्यमिक, 54 उच्च तथा 86 वरिष्ठ माध्यमिक स्कूलों के बच्चों द्वारा अपने स्कूल परिसर के 500…
नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी से यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष चार्ल्स मिशेल ने आज फोन पर बातचीत की। प्रधानमंत्री ने यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष का पद संभालने पर श्री मिशेल को बधाई दी और उनके सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं। प्रधान मंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि श्री मिशेल के नेतृत्व में भारत-यूरोपीय संघ की साझेदारी को और मजबूत किया जाएगा। इस वर्ष न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा की बैठक के दौरान श्री मिशेल के साथ अपनी मुलाकात को याद करते हुए, प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत बीटीआईए, कनेक्टीविटी पार्टनरशिप, यूरोपोल, यूरोटॉम, आतंकवाद से निपटने और जलवायु परिवर्तन…
नाहन। शनिवार को अर्जुन सिंह, पुत्र श्री सत्या राम, निवासी गांव, डा. शंभुवाला, तहसील नाहन ने थाना सदर नाहन में शिकायत दर्ज करवाई है कि दिनांक 20-12-2019 समय करीब 8.30 बजे रात जब यह अपनी डि्यूटी से मोटर साईकिल पर वापस अपने घर मालोंवाला जा रहा था तो नवोदय स्कूल नाहन के समीप सामने से एक कार ने अपने आगे चल रहे ट्रक को ओवरटेक करते हुये गलत दिशा में आकर इसके मोटरसाइकल को टक्कर मार दी, जिस कारण इस हादसा में इसको चोटें आई हैं। कार चालक मौका से बिना रुके कार को भागा कर ले गया। जिस पर…