नाहन। जिला सिरमौर के विधान सभा क्षेत्र पांवटा साहिब की ग्राम पंचायत अम्बोया के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला के प्रांगण में 22 दिसम्बर, 2019 को आयोजित होने वाले जनमंच कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रशासनिक कारणों के चलते मुख्य सचेतक नरेन्द्र बरागटा की जगह अब विधानसभा उपाध्यक्ष हंसराज करेगें। यह जानकारी आज यहां देते हुए उपायुक्त सिरमौर डॉ0 आर0के0 परूथी ने बताया कि इस जनमंच कार्यक्रम में पांवटा साहिब विधान सभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत की अम्बोया, बनौर, शिवा, नघेता, टौरू-डाण्डा, आंज, राजपुर और बढ़ाना ग्राम पंचायतों को शामिल किया गया है और इस मौके पर लोगों की विभिन्न समस्याओं का निराकरण…
Author: Himachal Varta
नाहन। जिले में खराब मौसम और भारी बर्फबारी के मद्देनजर, ग्राम पंचायत गेहल,तहसील संगड़ाह में 20 दिसंबर, 2019 को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सिरमौर द्वारा आयोजित किए जाने वाले विधिक साक्षरता शिविर को स्थगित कर दिया गया है। यह जानकारी सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सिरमौर बंसत वर्मा ने देते हुए बताया कि प्रधान ग्राम पंचायत गेहल की सूचना के बाद यह शिविर स्थगित किया गया है और अगली तारीख बाद में तय की जाएगी।
शिमला। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज यहां दैनिक भास्कर समाचार-पत्र द्वारा आयोजित प्राइड ऑफ हिमाचल प्रदेश अवार्ड्स कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कहा कि लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ कहा जाने वाला मीडिया समाचारों के प्रसार के साथ-साथ समाज के प्रहरी के रूप में भी महत्त्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। इस अवसर पर उन्होंने शिमला से संबंध रखने वाले प्रख्यात लेखक और इतिहासकार राजा भसीन द्वारा लिखित दो पुस्तकों ‘प्राइड ऑफ हिमाचल’ तथा ‘हिडन हिमाचल’ का विमोचन भी किया। उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में सराहनीय उपलब्धियां अर्जित करने वाले 17 व्यक्तित्वों को सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि आम धारणा यह…
शिमला। हिमाचल प्रदेश राज्य सैनिक कल्याण बोर्ड के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने आज यहां राजभवन में राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय से भेंट कर पूर्व सैनिकों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की और अपनी समस्याओं से भी अवगत करवाया। राज्यपाल ने कहा कि पूर्व सैनिकों ने देश की रक्षा के लिए अपनी बहुमूल्य सेवाएं दी हैं, जिन पर हमें गर्व है। हिमाचल प्रदेश वीरों की भूिम है। हिमाचल प्रदेश के नौजवानों ने तन-मन से फौज और अर्द्ध-सरकारी सैन्य बलों में भर्ती होकर देश की सेवा की है। प्रदेश से बड़ी संख्या में युवा भारतीय सेना में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।…
शिमला। राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने आज छराबड़ा स्थित भारत के राष्ट्रपति के सरकारी आवास ‘द रिट्रीट’ का दौरा किया। इस अवसर पर राजयपाल ने कहा कि शिमला स्थित रिट्रीट भवन भारत के राष्ट्रपति की देश में प्रभावी भूमिका को इंगित किया है। बंडारू दत्तात्रेय ने कहा कि इस क्षेत्र की वास्तु, प्रकृति व सौन्दर्य ने ‘द रिट्रीट’ को शिमला में पर्यटकों के आकर्षण का केन्द्र बना दिया है। इस भवन की काष्ठ कला अद्भुत है। ‘द रिट्रीट’ के कर्मचारियों ने राज्यपाल को यहां की विभिन्न गतिविधियों की जानकारी प्रदान की। इस अवसर पर एडीसी पुलिस, मोहित चावला, एडीसी सेना, कुमार…
शिमला। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने बीते कल यहां प्रदेश उच्च न्यायालय के समीप महाधिवक्ता कार्यालय भवन का उद्घाटन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि 8.5 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित यह सात मंजिला भवन महाधिवक्ता कार्यालय के कर्मचारियों को अपना कार्य करने के लिए उचित वातावरण प्रदान करेगा। महाधिवक्ता का कार्यालय माननीय उच्च न्यायालय में प्रदेश सरकार का प्रतिनिधित्व भी करता है। जय राम ठाकुर ने कहा कि न्यायपालिका लोगों विशेषकर समाज के कमज़ोर वर्गों को समयबद्ध तरीके से न्याय प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। प्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायधीश न्यायमूर्ति एल.…
शिमला। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने गत दिवस यहां नवनिर्मित सर्किट हाउस का लोकार्पण किया। इस सर्किट हाउस का निर्माण 55.19 करोड़ रुपये की लागत से किया गया है। इसमें कुल 89 सैट हैं, जिससे पर्यटकों के साथ-साथ राज्य सरकार के कर्मचारियों को भी प्रदेश की राजधानी में ठहरने की सुविधा मिलेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि इससे पहले शिमला में कोई सर्किट हाउस नही था, लेकिन अब यह सुविधा मिलने से लोगों को यहां ठहरने की उचित सुविधा मिलेगी। उन्होंने इस सर्किट हाउस के गुणात्मक और समयबद्ध सीमा निर्माण के लिए लोक निर्माण विभाग के प्रयासों की सराहना की। इसमें…
शिमला। राज्य सरकार के एक प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि निवेशक शिक्षा एवं सुरक्षा निधि (आईईपीएफए) द्वारा इन्स्टिटूट ऑफ चार्टड एकांउटेेंटस ऑफ इण्डिया (आईसीएआई) के सहयोग से धर्मशाला में 20 दिसम्बर, 2019 को राज्य स्तरीय निवेशक सम्मेलन व जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस सम्मेलन का शुभारम्भ केन्द्रीय वित्त राज्य मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर करेंगे। भारत सरकार द्वारा निवेशकों को शिक्षित व जागरूक करने, बेदावा लाभांश को वापिस तथा परिपक्व जमा का संरक्षण करने के उद्देश्य से कम्पनीज़ एक्ट-2013 के तहत निवेशक शिक्षा एवं सुरक्षा निधि प्राधिकरण का गठन किया है। इस अधिदेश के तहत प्राधिकरण द्वारा शहरी व…