नाहन। जिला सिरमौर के विधान सभा क्षेत्र पांवटा साहिब की ग्राम पंचायत अम्बोया में 22 दिसम्बर, 2019 को आयोजित होने वाले जनमंच कार्यक्रम खराब मौसम व प्रशासनिक कारणों के चलते अब 5 जनवरी, 2020 को आयोजित किया जाएगा। जिसकी अध्यक्षता विधानसभा उपाध्यक्ष हंसराज करेगें। यह जानकारी उपायुक्त सिरमौर डॉ0 आर0के0 परूथी ने देते हुए बताया कि इस जनमंच कार्यक्रम में पांवटा साहिब विधान सभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत की अम्बोया, बनौर, शिवा, नघेता, टौरू-डाण्डा, आंज, राजपुर और बढ़ाना ग्राम पंचायतों को शामिल किया गया है और इस मौके पर लोगों की विभिन्न समस्याओं का निराकरण सुनिश्चित किया जाएगा ।
Author: Himachal Varta
शिमला। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने नगर निगम शिमला की नव निर्वाचित महापौर सत्या कौंडल और उप महापौर शैलेन्द्र चैहान को बधाई देते हुए कहा कि सभी पार्षदों को शिमला शहर के वैभव को बनाए रखने के लिए प्रतिबद्धता व निष्ठाभाव से कार्य करना चाहिए। महापौर व उप महापौर ने मुख्यमंत्री से आज उनके सरकारी आवास ओक ओवर में भेंट की। मुख्यमंत्री ने कहा कि नगर निगम शिमला देश में सबसे पुरानी नगरपालिकाओं में से एक है और इसका वैभवशाली इतिहास है। उन्होंने कहा कि शिमला शहर को साफ-सुथरा बनाए रखना नगर निगम की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने कहा…
शिमला। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज यहां ‘हिम विकास समीक्षा’ बैठक की अध्यक्षता करते हुए अधिकारियों को सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाने के दिशा-निर्देश दिए ताकि राज्य सरकार द्वारा निर्धारित लक्ष्याें को समयबद्ध तरीके से हासिल किया जा सके। उन्होंने कहा कि सभी विभागों को कम से कम एक नई पहल के साथ आगे आना चाहिए तथा इसका प्रभावी कार्यान्वयन भी सुनिश्चित किया जाना चाहिए। इसके लिए अधिकारियों को रचनात्मक दृष्टिकोण के साथ पहल करनी चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि विकासात्मक परियोजनाओं की समीक्षा का उद्देश्य यह है कि इन परियोजनाओं को गति प्रदान की जाए तथा योजनाओं के लाभ समयबद्ध…
नयी दिल्ली/शिमला। उद्योग मंत्री बिक्रम सिंह ने केंद्र सरकार से प्रदेश के लिए सैंद्धातिक रूप से घोषित 58 राष्ट्रीय उच्च मार्गों के निर्माण के लिए वित्त वर्ष 2020-21 के बजट में 1400 करोड़ रुपए के वित्तीय परिव्यय का प्रावधान करने का आग्रह किया है। वे आज नई दिल्ली में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की अध्यक्षता में आयोजित प्री-बजट समन्वय बैठक के दौरान बोल रहे थे। उन्होंने 35 किलोमीटर पिंजौर-बद्दी-नालागढ़, 223 किलोमीटर शिमला-मटौर और 197 किलोमीटर लम्बे पठानकोट-मण्डी राष्ट्रीय उच्च मार्ग को फोरलेन बनाने के लिए 1000 करोड़ रुपये का विशुद्ध कोष सृजित करने का आग्रह किया। उन्होंने राष्ट्रीय उच्च…
शिमला। राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने आज जिला प्रशासन शिमला के अधिकारियों के साथ चर्चा की तथा केंद्र व राज्य सरकार द्वारा कार्यान्वित की जा रही विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की। उपायुक्त शिमला अमित कश्यप ने राज्यपाल का स्वागत करते हुए उन्हें विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं के कार्यान्वयन की वस्तु स्थिति से अवगत करवाया। इस अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से लोगों को हो रहे लाभ की जानकारी प्राप्त करने के उद्देश्य से ही उन्होंने जिला प्रशासन के अधिकारियों से चर्चा की है। उन्होंने विभिन्न योजनाओं के बेहतर कार्यान्वयन…
चंडीगढ़। हरियाणा के पंचकूला जिला के पिंजौर में आगामी 21 व 22 दिसंबर 2019 को लगाए जाने वाले ‘पिंजौर हेरिटेज फैस्टिवल’ में स्कूली विद्यार्थियों व वरिष्ठ नागरिकों का इस बार नि:शुल्क प्रवेश होगा। इस फेस्टिवल में मशहूर पंजाबी लोक गायक जसबीर जस्सी व सुप्रसिद्घ बालीवुड गायिका मधुश्री अपनी गायकी से पर्यटकों का मनोरंजन करेंगे। यह जानकारी देते हुए हरियाणा पर्यटन विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री विजयवर्धन ने आज पत्रकारों को बताया कि हरियाणा के पर्यटन मंत्री श्री कंवर पाल 21 दिसंबर को ‘पिंजौर हेरिटेज फैस्टिवल’ का उदघाटन करेंगे। पत्रकार वार्ता में हरियाणा पर्यटन निगम के चेयरमैन एवं विधायक श्री…
शिमला। राज्य सरकार का दो वर्ष का कार्यकाल पूरा होने के अवसर पर 27 दिसम्बर को यहां रिज पर आयोजित होने वाली विशाल रैली की तैयारियों को लेकर मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज यहां एक बैठक की अध्यक्षता की। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह रैली ऐतिहासिक होगी, जिसमें आम जनता के साथ-साथ प्रदेश सरकार की विभिन्न योजनाओं के हजारों लाभार्थी भाग लेंगे। इसके अलावा राष्ट्रीय भाजपा नेता, केन्द्रीय मंत्री, प्रदेश के भाजपा नेता और कार्यकर्ता इस रैली में भाग लेंगे। उन्होंने केन्द्रीय गृह मंत्री और अन्य अति विशिष्ट व्यक्तियों के आगमन पर सुरक्षा के कड़े इन्तज़ाम करने के निर्देश…
उपायुक्त ने स्वच्छ ग्रामीण मिशन के लिए जनसहभागिता का किया आहवान नाहन। विकास खण्ड राजगढ़ के अतंर्गत अम्बेडकर भवन मे स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के तहत आज उपायुक्त सिरमौर डॉ0आर0के0परूथी की अध्यक्षता में ठोस एवं तरल कचरा प्रबंधन के लिए एक दिवसीय कार्यशाला ‘पॉलीथीन हटाओ पर्यावरण बचाओं’ का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उपायुक्त ने जिला के सभी पंचायतों को पूरी तरह स्वच्छ बनानेे के लिए जन सहभागिता का आहवान किया। उन्होंने महिलाओं को जल शक्ति अभियान के अतंर्गत रसोईघर में पानी के सदउपयोग के टिप्स भी दिए। उन्होंने महिलाओं को अपने घरों में चार बोतले रखने की सलाह…