Author: Himachal Varta

धर्मशाला/शिमला। आयुष्मान और हिमकेयर योजना में प्रदेश के एक लाख जरूरतमंद लोगों के उपचार के लिए करीब 100 करोड़ रुपये व्यय किये गये हैं। यह जानकारी स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री, विपिन सिंह परमार ने राजकीय उच्च विद्यालय भट्टू-समूला के वार्षिक उत्सव तथा ‘नया सवेरा’ नशा निवारण एवं पुनर्वास संस्था के 12वें वार्षिक समारोह में लोगों को संबोधित करते हुए दी। उन्होंने कहा कि जनवरी माह में प्रदेश को 350 नये चिकित्सक उपलब्ध होंगे। उन्होंने भट्टू के लिए भी स्वास्थ्य संस्थान देने की बात कही। उन्होंने कहा कि नशे का बढ़ता प्रचलन विश्व और देश के लिये एक विकराल समस्या…

Read More

शिमला। हिमाचल प्रदेश में मौसम के बिगड़े तेवर लगातार बरकरार हैं। आज भी शिमला सहित राज्य के अधिक ऊंचाई वाले और जनजातीय क्षेत्रों में दोपहर बाद से रुक-रुक कर बर्फबारी हो रही है। इससे खासकर जनजातीय क्षेत्रों में जनजीवन अभी भी अस्त व्यस्त है। बर्फबारी से प्रभावित क्षेत्रों में सड़कों से बर्फ हटाने का काम भी युद्ध स्तर पर चल रहा है। इसके बावजूद प्रदेश में अभी भी चार राष्ट्रीय राजमार्ग और 255 सड़कें बंद हैं। अकेले शिमला जिला में ही राज्य पथ परिवहन निगम के 212 रूट बर्फबारी के कारण बंद हैं। शिमला, कुल्लू, चंबा, लाहौल-स्पीति व किन्नौर जिलों…

Read More

चंडीगढ़। चंडीगढ़ में एक हादसे में युवक की मौत हो गयी। बताया जा रहा है कि यह हादसा हिमाचल रोडवेज की एक बस ड्राइवर की चूक की वजह से हुआ जिसमें 45 वर्षीय स्कूटर सवार व्यक्ति की मौत हो गई जबकि दोस्त गंभीर रूप से जख्मी हो गया। यह हादसा रविवार तड़के लगभग 5 बजे सेक्टर 29 की ट्रिब्यून चौक की मुख्य सड़क पर घटित हुआ। जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान सेक्टर 45 निवासी 44 वर्षीय शहदात के रूप में हुई। हादसे में बबलू भी जख्मी हो गया। इस मामले में हिमाचल रोडवेज की बस के चालक के खिलाफ…

Read More

चण्डीगढ़। हरियाणा के बिजली मंत्री चौधरी रणजीत सिंह ने कहा कि प्रदेश के सभी हलके में विकास के मामले में किसी प्रकार का भेदभाव नहीं किया जाएगा। पूरे प्रदेश में बिना भेदभाव व समान रुप से विकास कार्य करवाए जाएंगे। इसके अलावा नागरिकों की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा। चौ. रणजीत सिंह आज अपने धन्यवादी दौरे के दौरान जिला सिरसा के गांवों में आयोजित अभिनंदन सभाओं में ग्रामीणों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में अक्षय ऊर्जा के उपयोग को बढावा दिया जाएगा। अक्षय ऊर्जा विभाग द्वारा सब्सिडी दी जा रही है जिसके…

Read More

नयी दिल्ली। केन्‍द्रीय वित्‍त और कॉरपोरेट कार्य मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण ने आगामी आम बजट 2020-21 के संबंध में विभिन्‍न साझेदार समूहों के साथ आज नई दिल्‍ली में बजट पूर्व विचार-विमर्श शुरू कर दिया। उनकी पहली बैठक डिजिटल अर्थव्‍यवस्‍था, फिनटैक और स्‍टार्ट अप के साझेदार समूहों के साथ हुई। बैठक के दौरान जिन प्रमुख मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया, उनमें आंकड़ों से जुड़े मुद्दे जैसे बृहत आंकड़ों से जुड़ी प्रौद्योगिकी का इस्‍तेमाल, बृहत आंकड़ों का विश्‍लेषण, एसएमई क्षेत्र के लिए बृहत आंकड़ों की टेक्‍नोलॉजी का इस्‍तेमाल और लोक प्रशासन के लिए बृहत आंकड़े खोलना शामिल हैं। विचार-विमर्श के दौरान जिन…

Read More

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने देशवासियों को भरोसा दिलाया है कि नागरिकता संशोधन कानून से देश का कोई भी नागरिक चाहे वह किसी भी धर्म का हो प्रभावित नहीं होगा। प्रधानमंत्री ने इस बारे में कई ट्वीट करते हुए कहा “नागरिकता संशोधन कानून को लेकर हो रहे हिंसक प्रदर्शन दुर्भाग्‍यपूर्ण और अत्‍यंत दुखद हैं।’’ उन्‍होंने कहा, ‘बहस, चर्चा और मतभेद लोकतंत्र का अहम हिस्‍सा रहे हैं लेकिन सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाना और सामान्‍य जन-जीवन में व्‍यवधान हमारे लोकाचार का कभी भी हिस्‍सा नहीं रहा। नागरिकता संशोधन अधिनियम 2019 संसद के दोनों सदनों द्वारा भारी बहुमत से पारित…

Read More

शिमला। चीन के फोरम-डे-मकाऊ में 21 से 25 जुलाई, 2019 तक आयोजित आठवीं मकाऊ अंतर्राष्ट्रीय कुंग-फू चैम्पिनयशिप में 48 किलोग्राम मुकाबले में कांस्य पदक विजेता पिंक राज ने अपने पिता परमदेव के साथ आज यहां मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर से भेंट की। पिंक राज मण्डी जिला के सराज क्षेत्र के निवासी हैं। मुख्यमंत्री ने उन्हें तमिलनाडु शारीरिक शिक्षा और खेल विश्वविद्यालय के आंतरिक बहुद्देशीय हाॅल में आगामी 21 से 24 दिसम्बर, 2019 तक आयोजित होने वाली पांचवीं सीनियर नेशनल पेनकाॅक सिलाट चैम्पियनशिप के लिए शुभकामनाएं दीं। पिंक राज इस चैम्पियनशिप में पुरूषों के 50 किलोग्राम श्रेणी के टैडिंग मुकाबले में…

Read More

शिमला। मुख्यमंत्री और राज्य कर एवं आबकारी विभाग के प्रधान सचिव संजय कुंडू ने रविवार सायं हिमाचल भवन चण्डीगढ़ में विभागीय अधिकारियों के साथ एक समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में राजस्व बढ़ाने को लेकर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। संजय कुंडू ने जीएसटी राजस्व बढ़ाने के लिए निर्देश देते हुए इस बात पर विशेष बल दिया कि रिटर्न भरने की प्रतिशतता को वर्तमान की दर से बढ़ाते हुए इसे 95 प्रतिशत तक लाया जाए ताकि सरकार के राजस्व में बढ़ौतरी की जा सके। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जीएसटी के जो पंजीकृत करदाता पिछले छः माह से अपना…

Read More