Author: Himachal Varta

शिमला। राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने नशे के विरुद्ध अभियान शुरू करने का आह्वान किया ताकि युवा पीढ़ी को इस विनाश से बचाया जा सके। राज्यपाल आज मण्डी जिला के सुंदरनगर में जिला रेडक्राॅस सोसाइटी द्वारा आयोजित एक दिवसीय के उद्घाटन समारोह के अवसर पर जनता को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने संतोष व्यक्त किया कि जिला रेडक्राॅस सोसाइटी गरीब तथा जरूरतमंद लोगों को निःशुल्क चिकित्सा सेवा प्रदान कर रही है और अप्रैल, 2018 से नवम्बर, 2019 की अवधि के मध्य गरीब और असहाय लोगों के इलाज के लिए 17 लाख रुपये से अधिक की वित्तीय सहायता प्रदान की गई है।…

Read More

नयी दिल्ली/कानपुर। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने आज उत्तर प्रदेश के कानपुर में राष्ट्रीय गंगा परिषद की प्रथम बैठक की अध्यक्षता की। परिषद को गंगा और उसकी सहायक नदियों सहित गंगा नदी बेसिन के प्रदूषण निवारण और कायाकल्प का समग्र उत्‍तरदायित्‍व भी सौंप दिया गया। परिषद की प्रथम बैठक का उद्देश्य संबंधित राज्यों के सभी विभागों के साथ-साथ केंद्रीय मंत्रालयों में गंगा केंद्रित दृष्टिकोण के महत्व पर विशेष रूप से ध्‍यान देना शामिल है। आज की बैठक में जल शक्ति, पर्यावरण, कृषि और ग्रामीण विकास, स्वास्थ्य, शहरी मामलों, विद्युत, पर्यटन, नौवहन मंत्रालयों के केंद्रीय मंत्रियों और उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखंड…

Read More

बिलासपुर। राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने आज बिलासपुर जिले के बरमाणा में एसीसी सीमेंट प्लांट का दौरा किया। सीमेंट प्लांट के निदेशक अमिताव सिंह ने इस अवसर पर राज्यपाल का स्वागत किया तथा संयंत्र में अपनाई जा रही प्रक्रिया और अन्य काॅरपोरेट सामाजिक जिम्मेदारियों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने राज्यपाल को संयंत्र में उपयोग की जाने वाली नवीनतम तकनीक से अवगत करवाया। उन्होंने डीएवी वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला, एसीसी बरमाणा का भी दौरा किया और स्कूल स्टाफ के सदस्यों के साथ बातचीत की। प्राचार्य सुनील गांगटा ने उनका स्वागत किया। इसके उपरांत, राज्यपाल ने एनटीपीसी के कोल डैम हाइड्रो पावर स्टेशन…

Read More

राजगढ़। बीते कल थाना राजगढ़ की पुलिस टीम ने गश्त के दौरान गुप्त सुचना के आधार एक व्यक्ति सत्यदेव निवासी शाया छबरौन, गैंग घाट राजगढ़ की गौशाला से 492 बोतलें अंग्रेजी शराब व 60 बोतलें देशी शराब की बरामद की। जिस पर थाना राजगढ़ में मुकदमा दर्ज करके मामले में अन्वेषण जारी है।

Read More

जिला प्रशासन ने ऊचाई वाले क्षेत्रो में न जाने की दी सलाह नाहन। सिरमौर जिला के कुछ स्थानों पर 15 दिसम्बर को भारी बारिश, ओलावृष्टि व बर्फबारी की आशंका है । मौसम विज्ञान केंद्र शिमला से जारी एडवाइजरी के मुताबिक प्रदेश के कुछ अन्य जिलों के साथ सिरमौर जिला में भी बारिश ओलावृष्टि और ऊचे स्थानो पर बर्फबारी होने की सम्भावना के चलते प्रशासन ने लोगो को सजग रहने की सलाह दी है। उपायुक्त सिरमौर डा0 आर.के. परूथी ने बताया कि नाहन-ददाहू-हरिपुरधार, हरिपुरधार से कुपवी, पियूली लानी-बालर बलोना, दल्यानू- पुलयानी-नैनीधार बर्फ से बाधित सडको का जल्द ही यातायात के लिए…

Read More

थुमबाडी- हरिपुर किला उठाऊ पेयजल योजना को सरकार द्वारा शीघ्र किया जाएगा अधिग्रहण-महेन्द्र ठाकुर नाहन। सिरमौर जिला के हरिपुरधार का एक प्रतिनिधिमंडल पूर्व बीडीसी अध्यक्ष सहीराम चौहान के नेतृत्व में सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य मंत्री ठाकुर महेंद्र सिंह से धर्मशाला में शीतकालीन विधानसभा सत्र के दौरान मिला और उनसे हरिपुरधार की ढाई करोड़ रुपए की लागत से बनाई गई थुमबाडी- हरिपुर किला उठाऊ पेयजल योजना को सरकार द्वारा अधिग्रहण करने का आग्रह किया। सिंचाई मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर ने प्रसन्नता जताई कि किसी मंदिर कमेटी द्वारा इतनी बड़ी पेयजल योजना को तैयार किया गया है। उन्होंने आश्वासन दिया कि इस…

Read More

शिमला। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने राज्य में हिमपात के कारण उत्पन्न हुई स्थिति की समीक्षा के लिए विधानसभा परिसर धर्मशाला में राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को प्रदेश में सभी आवश्यक सेवाओं को तुरंत बहाल करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने लोगों को अनावश्यक परेशानी से बचाने के लिए लोक निर्माण विभाग को सभी प्रमुख सड़कों को बहाल करने के निर्देश दिए। उन्होंने हिमपात से अवरूद्ध सड़कों की बहाली के लिए उपयुक्त कार्यबल और मशीनरी तैनात करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अस्पतालों और अन्य ऐसी आवश्यक…

Read More

नाहन। उपायुक्त सिरमौर एंव जिला निर्वाचन अधिकारी डा. आर.के. परूथी ने बताया कि जिला सिरमौर के पांचों विधान सभा निर्वाचन क्षेत्रों जिनमें 55-पच्छाद (अ.जा.), 56-नाहन, 57-श्री रेणुकाजी (अ.जा.), 58- पांवटा साहिब व 59-शिलाई में फोटोयुक्त मतदाता सूचियाें के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण का कार्य प्रथम जनवरी-2020 की अर्हता तिथि के आधार पर करवाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि फोटोयुक्त मतदाता सूचियों का प्रारूप प्रकाशन सभी मतदान केन्द्रों और निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी तथा सहायक निर्वाचक अधिकारियों के कार्यालय में 16 दिसम्बर, 2019 से शुरू किया जायेगा। इसके अलावा उपरोक्त सभी स्थानों पर दावे तथा आक्षेप दाखिल करने की अवधि 16 दिसम्बर,…

Read More