चण्डीगढ़। हरियाणा के सहकारिता मंत्री डा. बनवारी लाल ने कहा कि सहकारी चीनी मिल, पलवल की क्षमता दो चरणों में बढ़ाई जाएगी। उन्होंने बताया कि इसकी क्षमता 1600 से 1900 टीसीडी हो चुकी है और अगले चरण में इसे 1900 टीसीडी से बढ़ाकर 2200 किया जाएगा। उन्होंने यह बात आज पलवल में दी पलवल सहकारी चीनी मिल्ज लिमिटेड के वर्ष 2019-20 के लिए पिराई सत्र का शुभारंभ करने के उपरांत क्षेत्र से आए किसानों को संबोधित करते हुए कही। डा. बनवारी लाल ने कहा कि चीनी मिल के संचालन में किसान, कर्मचारी व अधिकारी एक कड़ी के तौर पर होते…
Author: Himachal Varta
नाहन। प्याज की कीमतों में वृद्धि को देखते हुए हिमाचल प्रदेश जमाखोरी एवं मुनाफाखोरी रोकथाम आदेश 1977 के तहत सिरमौर जिला मजिस्ट्रेट ने जिले में प्याज की बिक्री के लिए भंडारण और लाभ की अधिकतम सीमा तय कर दी है। इस संदर्भ में जारी किये गए आदेश के अनुसार, जिला मजिस्ट्रेट डॉ आर के परुथी ने कहा कि कोई भी खुदरा में 20 किलो से अधिक प्याज नहीं रख सकेगा और लाभ का केवल 24 प्रतिशत मार्जिन लेगा तथा थोक व्यापारियों के लिए यह मार्जिन पांच प्रतिशत होगा। उन्होंने कहा कि दोनों ही मामलों में, लोडिंग, अनलोडिंग और माल ढुलाई…
समरहिल जाकर देखा वेस्ट पेपर रि-साइकिल प्लांट शिमला। राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने आज सेना प्रशिक्षण कमांड (आरट्रैक) का दौरा किया और वहां तैनात सैन्य अधिकारियों के साथ चर्चा कर सैन्य संबंधित जानकारी ली। लैफ्टिनेंट जनरल चीफ आॅफ स्टाॅफ अतुल्य सोलंकी ने राज्यपाल का स्वागत किया और आरट्रैक परिसर की जानकारी दी। इस मौके पर राज्यपाल ने आरट्रैक दौरे पर अपनी प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि भारतीय सेना हर परिस्थिति से निपटने में पूरी तरह सक्षम है। उन्होंने कहा कि सेना का आत्मविश्वास ऊंचा है और देश को गर्व है कि हमारे सैनिकों के हाथों मेें वह पूरी तरह सुरक्षित…
शिमला। विधानसभा उपाध्यक्ष हंस राज, विधायक विक्रम जरयाल, पवन नैयर और जिया लाल, अनुसूचित जाति एवं जनजाति निगम के उपाध्यक्ष जय सिंह, पूर्व ज़िला भाजपा अध्यक्ष डी.एस. ठाकुर और नव निर्वाचित ज़िला भाजपा अध्यक्ष योगराज शर्मा की अगुवाई में चम्बा ज़िले के एक प्रतिनिधिमंडल नेे आज धर्मशाला के तपोवन स्थित विधासभा परिसर में मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर से शिष्टाचार भेंट की। प्रतिनिधिमंडल ने ज़िला में विकासात्मक कार्यों को प्राथमिकता देने के लिए मुख्यमंत्री का धन्यवाद किया। मुख्यमंत्री ने नव निर्वाचित ज़िला भाजपा अध्यक्ष योग राज शर्मा को बधाई देते हुए आशा व्यक्त की कि उनके नेतृत्व में पार्टी चम्बा ज़िला…
नाहन। जिला सिरमौर में पर्यावरण संरक्षण एवं नशा निवारण तथा शराब की रोकथाम के लिए 15 नवंबर से 15 दिसंबर, 2019 तक चलाए जा रहे विशेष अभियान के अतंर्गत आज वन विभाग द्वारा ग्राम पंचायत नाहन व विक्रमबाग में ग्रामवासियों और वन विभाग के कर्मचारियों द्वारा सफाई अभियान चलाया गया, जिसमें नशीले पदार्थों को नष्ट किया गया व नशे के दुषप्रभाव के बारे में विस्तारपूर्वक लोगों जानकारी दी गई। इस अवसर पर वन परिक्षेत्र अधिकारी अनुज तोमर ने बताया कि समाज को नशे से मुक्त करने के लिए जन प्रयास की आवश्यकता है। इस मौके पर ग्राम पंचायत नाहन व…
शिमला। विधायक मुलख राज प्रेमी की अध्यक्षता में कांगड़ा ज़िला के बड़ा भंगाल और छोटा भंगाल क्षेत्रों के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर से आज धर्मशाला के तपोवन में स्थित विधानसभा परिसर में शिष्टाचार भेंट की। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को क्षेत्र से जुड़ी विभिन्न मांगों से अवगत करवाया। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से क्षेत्र को सड़क मार्ग ने जोड़ने का आग्रह किया ताकि लोगों को सड़क सुविधा मिलने के साथ-साथ क्षेत्र में पर्यटन को भी बढ़ावा मिल मिल सके। मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधिमंडल को उनकी मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करने का आश्वासन दिया।
शिमला। नेशनल इंवेस्टमेंट प्रमोशन एण्ड फेलिसिटेशन एजेंसी (एनआईपीएफए) के प्रबन्ध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी दीपक बगला ने प्रदेश सरकार द्वारा धर्मशाला में आयोजित ग्लोबल इन्वेस्टर्स मीट के सफल आयोजन के प्रयासों की सराहना की है। प्रदेश सरकार को लिखे एक पत्र में उन्होंने हिमाचल प्रदेश में विदेशी निवेश में सहयोग करने के लिए तथा समर्पित प्रोत्साहन एजेंसी बनाने की अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की है। श्री बगला ने प्रदेश सरकार का इन्वेस्टर्स मीट के दौरान निवेशकों का गर्मजोशी से स्वागत करने तथा हिमाचल प्रदेश में मौजूद निवेश की संभावनाओं को प्रभावशाली ढंग से प्रदर्शित करने के लिए भी प्रदेश सरकार…
शिमला। राज्य सरकार ने वर्ष 2020-21 के लिए राज्य बजट तैयार करने की प्रक्रिया आरम्भ कर दी है। बजट को और अधिक लोक केन्द्रित बनाने के उद्देश्य से बजट में समाज के विभिन्न हितधारकों की सहभागिता तथा विचारों का समावेश आवश्यक है। इसलिए सरकार ने आम जनता, उद्योगों, व्यापारिक तथा कृषक संगठनों से बजट के लिए सुझाव आमंत्रित किए हैं। राज्य सरकार के एक प्रवक्ता ने आज यहां कहा कि सुझाव 24 दिसंबर 2019 तक [email protected] पर ई-मेल किए जा सकते हैं। इन्हें पत्र के माध्यम से अतिरिक्त मुख्य सचिव (वित्त) के कार्यालय को भी भेजा जा सकता है। उन्होंने…